UPSSSC PET Result 2025 जारी: देखें स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक, कटऑफ और चेक करने की प्रक्रिया

Last Update: 16 दिसम्बर 2025

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

UPSSSC PET Result 2025 की बड़ी अपडेट :

UPSSSC यानि उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPSSSC PET Result 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस राज्य स्तरीय परीक्षा में भाग लिया था, वे लोग अब UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।

UPSSSC PET Result 2025

कब हुई थी परीक्षा ?

UPSSSC PET 2025 की यह राज्य स्तरीय परीक्षा 6 और 7 सितम्बर 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा को राज्य में विभिन्न ग्रुपों ( ग्रुप B और ग्रुप C ) पदों के लिए उम्मीदवारों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्ट तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

UPSSSC PET Result 2025 कैसे चेक करें ?

रिज़ल्ट चेक करने के लिए स्टेप – बाय – स्टेप गाइड :

  1. सबसे पहले UPSSSC के आधिकारिक वेबसाइट खोलें – upsssc.gov.in
  2. PET Result 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड यानि कैप्चा को भरें
  4. “See Result” पर क्लिक करें
  5. आपका स्कोरकार्ड आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा
  6. UPSSSC PET Result 2025 के इस स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसे अपने पास संभलकर रखलें

स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारियां मिलेंगी ?

UPSSSC PET Result 2025 की स्कोरकार्ड में जानकारी –

  1. प्राप्तांक ( Marks Obtained )
  2. क्वालीफाइंग स्टेटस
  3. उम्मीदवार की जानकारी
  4. परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां

UPSSSC PET कटऑफ 2025 भी जारी

आयोग के द्वारा रिज़ल्ट के साथ – साथ PET Cut-Off Marks 2025 भी जारी कर दिया गया है।

  • यह कटऑफ पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है
  • इस पीडीएफ को डाउनलोड करके उम्मीदवार अपने श्रेणीवार न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक देख पाएंगे।

PET Result के बाद आगे की प्रक्रिया

जो उम्मीदवार PET 2025 में क्वालीफाई होंगे उनके लिए आगे की प्रक्रिया:

UPSSSC की दिशा-निर्देशों में बताया गया है कि क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को मेन परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे अगले चरणों में बुलाया जाएगा।

ज्यादा जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट और हमारे पोस्ट्स को नियमित रूप से चेक करते रहें

UPSSSC PET Result 2025 डाउनलोड लिंक

डायरेक्ट लिंक यहां देखें

महत्वपूर्ण सूचना:

अंतिम और सटीक जानकारी के लिए पाठकों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।

Leave a Comment