India Post GDS Merit List 2026 हुआ जारी, ऐसे देखें मेरिट लिस्ट

Last Update: 07 मार्च 2026

India Post GDS Merit List 2026: Department of Post, India Post ने Gramin Dak Sevak (GDS) Recruitment 2026 के लिए पहली मेरिट लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 28,636 पदों को भरा जाएगा।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी, जो 14 फरवरी 2026 तक चली। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब India Post GDS Merit List 2026 को आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए मेरिट लिस्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

India Post GDS Notification 2026: संक्षिप्त विवरण

India Post Gramin Dak Sevak Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में दिए गए हैं:

संस्था का नाम डाक विभाग (Department of Posts), संचार मंत्रालय, भारत सरकार
पद का नाम Gramin Dak Sevak (GDS) – BPM, ABPM, Dak Sevak
विज्ञापन संख्या 17-37/2025-GDS (Pt.I)
कुल पदों की संख्या 28,636 (Circle / Division-wise – Annexure-I में उपलब्ध)
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क ₹100 (आरक्षित वर्ग निःशुल्क)
शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास (गणित एवं अंग्रेज़ी)
आयु सीमा 18–40 वर्ष (नियमानुसार छूट)
वेतन ₹10,000 – ₹29,380 प्रतिमाह (पदानुसार)
नौकरी स्थान भारत के विभिन्न ग्रामीण डाकघर (Circle / Division-wise)
ऑफिशियल वेबसाइट https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

India Post GDS Bharti 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

नोटिफिकेशन जारी हुआ 28 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026
आवेदन में सुधार की अवधि 18 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक)

India Post GDS Vacancy 2026 – पदों का विवरण

India Post Gramin Dak Sevak Vacancy 2026 के तहत Department of Posts द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से Gramin Dak Sevak (GDS) के पदों पर 28,636 रिक्तियाँ प्रस्तावित की गई है। ये सभी पद Circle / Division-wise जारी किए गए हैं, जिनका विस्तृत विवरण Annexure-I में दिया गया है। इस भर्ती में निम्नलिखित पद शामिल हैं:

  • ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) – शाखा डाकघर का संचालन और डाक सेवाओं की जिम्मेदारी
  • असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) – BPM को दैनिक कार्यों में सहायता
  • डाक सेवक (Dak Sevak) – डाक वितरण और संबंधित फील्ड कार्य

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

India Post GDS Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को ध्यान से समझना बेहद जरूरी है। भारतीय डाक विभाग भर्ती प्रक्रिया में वही उम्मीदवार स्वीकार करता है, जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तों को पूरा करते हों। नीचे पात्रता से जुड़ी मुख्य बातें सरल भाषा में समझाई गई हैं:

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • गणित (Mathematics) और अंग्रेज़ी (English) विषयों में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार ने जिस राज्य / सर्किल से आवेदन कर रहा है, उसकी स्थानीय भाषा कम से कम 10वीं कक्षा तक पढ़ी होनी चाहिए।
  • स्थानीय भाषा से संबंधित पदवार विवरण Annexure-III में दिया गया है।

Age Limit (आयु सीमा)

India Post Gramin Dak Sevak Bharti 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि (16 फरवरी 2026) के आधार पर की जाएगी। आयु सीमा का विवरण इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

Age Relaxation (आयु में छूट)

India Post GDS Online Form 2026 में सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी:

  • SC / ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • EWS: कोई आयु छूट नहीं
  • PwBD (दिव्यांग): 10 वर्ष
  • PwBD + OBC: 13 वर्ष
  • PwBD + SC / ST: 15 वर्ष

अन्य आवश्यक योग्यताएँ

  • कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान
  • साइकिल चलाने का ज्ञान
  • पर्याप्त आजीविका का वैकल्पिक साधन होना चाहिए

Application Fee (आवेदन शुल्क)

India Post Gramin Dak Sevak Online Form 2026 के लिए आवेदन शुल्क का निर्धारण Department of Posts द्वारा श्रेणी के अनुसार किया गया है। आवेदन शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

  • सामान्य (UR) / OBC / EWS: ₹100/-
  • SC / ST / PwBD / महिला उम्मीदवार / Transgender: कोई शुल्क नहीं

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

India Post GDS Selection Process 2026 पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। चयन से जुड़ी मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:

  • उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों / प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा।
  • मेरिट लिस्ट Circle / Division-wise तैयार की जाएगी।
  • यदि 10वीं में ग्रेडिंग सिस्टम है, तो उसे विभाग द्वारा निर्धारित मानकीकरण (Normalization) के अनुसार प्रतिशत में बदला जाएगा।
  • अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को मेरिट में वरीयता दी जाएगी।

Salary (वेतन)

India Post GDS Bharti 2026: के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को Department of Posts द्वारा Time Related Continuity Allowance (TRCA) के रूप में वेतन दिया जाएगा। यह वेतन पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है और इसमें वार्षिक वृद्धि का प्रावधान भी है।

  • Branch Postmaster (BPM): ₹12,000 से ₹29,380/- प्रतिमाह
  • Assistant Branch Postmaster (ABPM) / Dak Sevak: ₹10,000 से ₹24,470/- प्रतिमाह

India Post GDS Merit List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

India Post GDS Merit List 2026 Download करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले India Post GDS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “GDS Merit List 2026” या “Shortlisted Candidates List” से जुड़ा लिंक खोजें।
  3. अब अपने राज्य (State) के अनुसार मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. मेरिट लिस्ट PDF फाइल के रूप में खुलेगी।
  5. PDF में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजने के लिए Ctrl + F (मोबाइल में Search विकल्प) का उपयोग करें।
  6. अगर आपका नाम सूची में है, तो आप अगले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए योग्य माने जाएंगे।

India Post GDS Merit List 2026: राज्यवार पहली मेरिट सूची देखें

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

आप ये भी देख सकते हैं:

Conclusion (निष्कर्ष)

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी, नोटिफिकेशन, आवेदन तिथियों और डायरेक्ट लिंक से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले और आसान भाषा में मिलती रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. India Post GDS Recruitment 2026 क्या है?

Ans. India Post GDS Recruitment 2026 डाक विभाग द्वारा निकाली गई भर्ती है, जिसके अंतर्गत Gramin Dak Sevak (GDS) के पदों पर Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak की नियुक्ति की जाती है। यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों के लिए है।

Q2. India Post GDS Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. India Post Gramin Dak Sevak Online Form 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

Q3. India Post GDS Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. India Post Gramin Dak Sevak Bharti 2026 में चयन प्रक्रिया पूरी तरह 10वीं कक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर होगी। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। मेरिट लिस्ट Circle / Division-wise जारी की जाएगी।

India Post GDS Merit List 2026 Out

Leave a Comment