UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में 209 पदों पर हवलदार प्रशिक्षक भर्ती

Last Update: 18 अप्रैल 2026

UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से हवलदार प्रशिक्षक (Havildar Instructor) के कुल 209 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह उन अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर है, जिन्होंने PET 2025 में भाग लिया है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं पास) निर्धारित की गई है, साथ ही PET 2025 स्कोर अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित रखी गई है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को बेहतर मौका मिलेगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिसियल वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

UPSSSC Havildar Instructor Notification 2026: संक्षिप्त विवरण

UPSSSC Havaldar Prashikshak Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम हवलदार प्रशिक्षक (Havildar Instructor)
विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा/2026
कुल पदों की संख्या 209 पद
कैटेगरी उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क ₹25 (सभी श्रेणियों के लिए समान)
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास तथा PET 2025 में शामिल होना अनिवार्य
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
वेतन लेवल-3, वेतनमान ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह
नौकरी स्थान उत्तर प्रदेश
ऑफिशियल वेबसाइट www.upsssc.gov.in

UPSSSC Havildar Instructor Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

UPSSSC Havaldar Prashikshak Bharti 2026 से जुड़ी सभी Important Dates नीचे तालिका में दिए गए हैं:

इवेंट तिथि
नोटिफिकेशन जारी हुआ 17 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 09 जुलाई 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 09 जुलाई 2026
आवेदन में सुधार की अवधि 16 जुलाई 2026 तक
एडमिट कार्ड जारी परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा
परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी
रिज़ल्ट जारी जल्द यहां अपडेट की जाएगी

UPSSSC Havildar Instructor Vacancy 2026: पदों का विवरण

UPSSSC Havaldar Prashikshak Vacancy 2026 के तहत जारी इस भर्ती में कुल 209 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आयोग द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए पदों का स्पष्ट वितरण किया गया है, जिससे सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके। नीचे दी गई तालिका में कैटेगरी वाइज वैकेंसी का पूरा विवरण दिया गया है:

श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य (UR) 88
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 57
अनुसूचित जाति (SC) 39
अनुसूचित जनजाति (ST) 05
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 20
कुल पद 209

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंड को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। इसमें मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, राष्ट्रीयता और अन्य मानदंड शामिल हैं। सही पात्रता होने पर ही आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

UPSSSC द्वारा उत्तर प्रदेश में हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना चाहिए।
  • अवैतनिक विभागीय कर्मचारियों (Unpaid Departmental Employees) के लिए न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल (10वीं पास) निर्धारित की गई है।

Age Limit (आयु सीमा)

UPSSSC Havildar Instructor Aplication Form 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Nationality (राष्ट्रीयता)

UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की राष्ट्रीयता निम्न प्रकार होनी चाहिए:

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

UPSSSC Havildar Instructor Online Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को निम्न आवेदन शुल्क देना होगा:

  • सभी श्रेणियों (UR/OBC/SC/ST/EWS) के लिए ₹25 शुल्क निर्धारित।
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / UPI) से किया जाएगा।

Physical Standard Test (PST)

UPSSSC Havaldar Instructor Vacancy 2026 के तहत चयन प्रक्रिया में Physical Standard Test (PST) एक महत्वपूर्ण चरण है। इस टेस्ट में उम्मीदवारों की शारीरिक मापदंड (Height, Chest आदि) की जांच की जाती है। जो उम्मीदवार निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें आगे की प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता है।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • लंबाई (Height): 167.7 सेमी
  • छाती (Chest): 78.8 सेमी (फुलाकर 83.8 सेमी)

महिला उम्मीदवारों के लिए:

  • लंबाई (Height): 152 सेमी

नोट: सभी मापदंड सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार होंगे और इसमें किसी प्रकार की छूट केवल आरक्षित वर्गों को ही दी जाएगी।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

उत्तर प्रदेश हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन एक सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसमें PET स्कोर से लेकर फाइनल मेरिट तक कई चरण शामिल हैं:

  • PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List)

Salary (वेतन)

UPSSSC Havildar Prashikshak Vacancy 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 पे स्केल के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। प्रारंभिक वेतन ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह के बीच होगा।

इसके साथ ही उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। यह नौकरी न केवल आर्थिक रूप से स्थिर है, बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित करियर भी प्रदान करती है।

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
  3. संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  7. फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

UPSSSC हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण लिंक नीचे दिए गए हैं:

ये भी पढ़ें:

Conclusion (निष्कर्ष)

UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो उत्तर प्रदेश में स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। कम आवेदन शुल्क, स्पष्ट चयन प्रक्रिया और PET आधारित शॉर्टलिस्टिंग इसे और भी आकर्षक बनाती है। यदि आप निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं, तो समय रहते आवेदन करें और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: FAQs

Q1. UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 क्या है?

Ans. यह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी भर्ती है, जिसमें 209 हवलदार प्रशिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Q2. UPSSSC Havaldar Instructor Online Form कब शुरू होगा?

Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी।

Q3. UPSSSC Havaldar Instructor Aplication Form Last Date क्या है?

Ans. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 जुलाई 2026 है।

Q4. UPSSSC Havaldar Instructor Selection Process क्या है?

Ans. इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।

Q5. UPSSSC Havaldar Instructor Eligibility क्या है?

Ans. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए और उसके पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है (कुछ मामलों में 10वीं भी मान्य है)।

Q6. UPSSSC Havaldar Instructor Salary क्या है?

Ans. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह (लेवल-3) वेतन के साथ अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

Q7. UPSSSC Official Website क्या है?

Ans. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026 Notification