Last Update: 19 अप्रैल 2026
NTA JIPMAT 2026 एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को IIM Bodh Gaya और IIM Jammu के 5 वर्षीय Integrated Programme in Management (IPM) में प्रवेश दिया जाता है।
यह उन छात्रों के लिए बेहतरीन अवसर है जिन्होंने हाल ही में 12वीं (10+2) पास की है और वे मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
NTA JIPMAT 2026 Application Form की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NTA JIPMAT की ऑफिसियल वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/jipmat/ पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस परीक्षा के जरिए छात्रों को देश के प्रतिष्ठित IIM संस्थानों में सीधे प्रवेश पाने का मौका मिलता है, जिससे उनका करियर एक मजबूत दिशा में आगे बढ़ सकता है।
NTA JIPMAT 2026 Notification: संक्षिप्त विवरण
NTA JIPMAT Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संस्था का नाम | National Testing Agency (NTA) |
| परीक्षा का नाम | Joint Integrated Programme in Management Admission Test (JIPMAT) 2026 |
| परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय स्तर (National Level) |
| परीक्षा प्रकार | प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam – IPM Admission) |
| परीक्षा अवधि | 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन शुल्क |
General / OBC: ₹2200 SC / ST / PwD / EWS: ₹1100 |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास या appearing उम्मीदवार |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://exams.nta.nic.in/jipmat/ |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
NTA JIPMAT Aplication Form 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 16 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 10 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि | 11 मई 2026 |
| फॉर्म सुधार करने की अवधि | 12 से 14 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 07 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से पहले जारी होगा |
| रिजल्ट जारी | जल्द यहां अपडेट की जाएगी |
NTA JIPMAT 2026 Application Fee
NTA JIPMAT Aplication Fee कैटेगरी के अनुसार निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI) से शुल्क का भुगतान करना होगा।
- General / OBC (NCL): ₹2200
- SC / ST / PwD / EWS / Trans: ₹1100
NTA JIPMAT 2026 Eligibility Criteria
NTA JIPMAT Online Form 2026 भरने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी:
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास की हो या appearing हो।
- विभिन्न स्ट्रीम (Science / Commerce / Arts) के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार को IIM Bodh Gaya और IIM Jammu द्वारा निर्धारित अन्य शर्तों का पालन करना होगा।
NTA JIPMAT 2026 Exam Pattern
NTA JIPMAT एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है, जिसमें सभी प्रश्न Objective (MCQ) होते हैं।
- Mode: Online (CBT)
- Duration: 150 मिनट (2.5 घंटे)
- Medium: English
- Question Type: MCQs
NTA JIPMAT 2026 Syllabus
NTA JIPMAT Syllabus मुख्यतः 11वीं और 12वीं स्तर के आधार पर तैयार किया गया है, जो इस प्रकार हैं:
Quantitative Aptitude
- संख्या प्रणाली (Number System)
- प्रतिशत, लाभ-हानि
- समय और कार्य, समय और दूरी
- बीजगणित (Algebra), ज्यामिति (Geometry)
Data Interpretation & Logical Reasoning
- टेबल और ग्राफ आधारित प्रश्न
- पजल, सीरीज, कोडिंग-डिकोडिंग
- लॉजिकल कनेक्शन और विश्लेषण
Verbal Ability & Reading Comprehension
- Reading Comprehension Passage
- Grammar, Vocabulary
- Sentence Correction, Synonyms / Antonyms
उदाहरण: अगर आपने 11वीं-12वीं का बेसिक मैथ और इंग्लिश अच्छे से पढ़ा है, तो यह सिलेबस आपके लिए manageable रहेगा।
Required Documents (जरूरी दस्तावेज)
NTA JIPMAT 2026 Application Form भरते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- 10वीं की मार्कशीट (DOB के लिए)
- 12वीं की मार्कशीट / Admit Card (appearing candidates के लिए)
- पासपोर्ट साइज फोटो (recent, clear background)
- सिग्नेचर (clear और readable)
- Category Certificate (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)
- PwD/UDID Certificate (यदि लागू हो)
- Valid ID Proof (Aadhaar / PAN / Voter ID आदि)
How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?
NTA JIPMAT 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले NTA JIPMAT की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/jipmat/ पर जाएं
- New Registration करें
- New Registration” पर क्लिक करें
- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरें
- Application Number और Password जनरेट होगा
- Application Form भरें
- Personal Details (नाम, DOB, Address)
- Educational Qualification (10वीं, 12वीं)
- Exam City का चयन करें
- Documents Upload करें
- Application Fee जमा करें
- Confirmation Page डाउनलोड करें
नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता।
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
NTA JIPMAT Online Form 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण लिंक नीचे दिए गए हैं:
ये भी पढ़ें:
Important Instructions (महत्वपूर्ण निर्देश)
NTA JIPMAT Aplication Form 2026 पर आवेदन करते समय उम्मीदवारों को नीचे दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों का ध्यान रखना चाहिए:
- उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन फॉर्म भरें, एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन रद्द हो सकता है।
- सभी जानकारी (नाम, DOB, कैटेगरी, ईमेल आदि) सही और सावधानीपूर्वक भरें, बाद में बदलाव संभव नहीं होगा।
- अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही दर्ज करें, क्योंकि सभी अपडेट उसी पर भेजे जाएंगे।
- आवेदन करते समय पासवर्ड सुरक्षित रखें और किसी के साथ साझा न करें।
- फोटो और सिग्नेचर स्पष्ट और निर्धारित format/size में ही अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करें।
- शुल्क जमा होने के बाद ही आपका फॉर्म final submit माना जाएगा।
- Confirmation Page डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।
- परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
- किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज देने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
Conclusion (निष्कर्ष)
NTA JIPMAT 2026 Registration उन छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है, जो 12वीं के बाद सीधे IIM जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहते हैं। यह परीक्षा न केवल आपको एक मजबूत करियर की दिशा देती है, बल्कि कम उम्र में ही मैनेजमेंट की दुनिया में प्रवेश करने का मौका भी देती है।
यदि आप IIM Bodh Gaya या IIM Jammu में एडमिशन का सपना देख रहे हैं, तो समय रहते आवेदन करें और अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें। सही रणनीति और निरंतर अभ्यास आपको सफलता के करीब ले जाएगा।
NTA JIPMAT 2026: FAQs
Q1. NTA JIPMAT 2026 क्या है?
Ans. यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से IIM Bodh Gaya और IIM Jammu में IPM कोर्स में एडमिशन दिया जाता है।
Q2. NTA JIPMAT के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans. 12वीं (10+2) पास या appearing उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Q3. NTA JIPMAT 2026 की परीक्षा कब होगी?
Ans. परीक्षा 07 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
Q4. NTA JIPMAT आवेदन शुल्क कितना है?
Ans. General/OBC के लिए ₹2200 और SC/ST/PwD/EWS के लिए ₹1100 है।
Q5. NTA JIPMAT Official Website क्या है?
Ans. NTA JIPMAT Official Website: https://exams.nta.nic.in/jipmat/
