Last Update: 18 दिसम्बर 2025
Result Update: SSC CGL Tier 1 Result 2025 जारी कर दिया गया है।
Result Date: 18 December 2025
Result PDF: नीचे लिंक दिया गया है
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL Tier 1 Result 2025 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट, कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 1 Result 2025 Out
दिसंबर 2025 के आखिरी सप्ताह से पहले स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ( SSC ) के द्वारा CGL Tier 1 परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर किया गया है। रिज़ल्ट जारी होने के बाद SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे पोस्ट कर दिया गया है, जहां पर SSC CGL Tier 1 के सभी उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं।
SSC CGL Result 2025 में देरी क्यों हुई?
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ( SSC ) के चेयरमैन एस. गोपालकृष्णन ने NDTV के एक इंटरव्यू में कहा था कि उम्मीदवारों को दिसम्बर माह के आखरी सप्ताह तक CGL Tier 1 की रिज़ल्ट मिलजाने की उम्मीद करनी चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया था कि 45 परीक्षाओं के लगभग 4500 प्रश्न आपत्तियां उत्तर कुंजी (answer key) के तहत आई हुई हैं। फिलहाल सभी आपत्तियों की जांच चल रही हैं और इस प्रक्रिया में समय लग रहा है। यह प्रकिया पूरी होते ही SSC CGL Tier 1 की रिज़ल्ट जारी कर दी जाएगी।
SSC CGL Tier 1 Exam 2025 का पूरा विवरण
- यह परीक्षा पूरे 15 दिनों तक चली
- इस परीक्षा को देश भर में 126 शहरों के 255 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया गया था
- इस परीक्षा में कुल 28 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिसमें से लगभग 13.5 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
- परीक्षा के पेपर को चार सेक्शन में बांटा गया था –
- जनरल अवेयरनेस
- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
- इंगलिश कॉम्प्रिहेंशन
SSC CGL Tier 1 Result 2025 कैसे चेक करें?
Tier 1 के चयन सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम होंगे वे उम्मीदवार सीधे तौर पर Tier 2 के लिए शॉर्टलिस्ट हो जाएंगे।
- रिज़ल्ट देखने के लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें www.ssc.gov.in
- होमपेज में “Result” सेक्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें
- फिर एक लिंक मिलेगा जो इस प्रकार होगा “CGL Examination 2025 – Tier 1 Result” इस लिंक पर क्लिक करें
- क्लिक करते ही, पीडीएफ (PDF) खुल जाएगा
- पीडीएफ डाउनलोड करलें और उस पीडीएफ को भविष्य के लिए संभलकर रखलें
Download Link – “SSC CGL Tier 1 Result Download Link”
Result Pdf Download Link – “SSC CGL Tier 1 Declaration Download 2025”
SSC CGL Tier 2 परीक्षा कब होगी ?
CGL Tier 1 परीक्षा के परिणाम आने के बाद पास होने वाले उम्मीदवारों को CGL Tier 2 के लिए शॉर्टलिस्ट कर दिया जाएगा। CGL Tier 2 की परीक्षा जनवरी या फरवरी 2026 में होने की संभावना जताई जा रही है।
Tier 2 की परीक्षा Tier 1 के मुकाबले कम समय में पूरा हो सकता है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Tier 2 की परीक्षा एक ही दिन में पूरा हो जाएगा।
Railway PLW Vacancy 2025 :
इसके बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें..
महत्वपूर्ण सूचना:
अंतिम और सटीक जानकारी के लिए पाठकों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।