UPSSSC Pharmacist Exam Date 2026 Out – 21 जून को होगी परीक्षा, पूरी जानकारी देखें

Last Update: 01 अप्रैल 2026

UPSSSC Pharmacist Exam Date 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Pharmacist (भेषजिक) भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती के तहत कुल 560 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें, क्योंकि परीक्षा की तारीख नजदीक है।

इस लेख में आपको UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Exam Date, एडमिट कार्ड, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य सभी जरूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

UPSSSC Pharmacist Notification 2026 – संक्षिप्त विवरण

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Notification PDF का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ
विभाग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा, उत्तर प्रदेश
पद का नाम भेषजिक (Pharmacist)
विज्ञापन संख्या 01-परीक्षा/2026
कुल पदों की संख्या 560 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क ₹25 (सभी श्रेणियों के लिए)
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से Diploma in Pharmacy
+ उत्तर प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट लागू)
वेतन लेवल: 5
वेतनमान: ₹5,200 – ₹20,200
ग्रेड पे: ₹2,800 (7वें वेतन आयोग के अनुसार)
नौकरी स्थान उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संस्थान
ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in

UPSSSC Pharmacist Bharti 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीएसएसएससी भेषजिक भर्ती 2026 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी हुआ 28 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 09 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2026 तक
परीक्षा तिथि 21 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि परीक्षा से कुछ दिन पहले
रिज़ल्ट जल्द यहां अपडेट की जाएगी

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 – पदों का विवरण

UPSSSC Bheshjik Vacancy 2026 के अंतर्गत कुल 560 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत विभिन्न सरकारी अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की जाएगी।

यह पद स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। एक फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी केवल दवा वितरण तक सीमित नहीं होती, बल्कि दवाओं का सुरक्षित भंडारण, स्टॉक मैनेजमेंट, एक्सपायरी मॉनिटरिंग, और मरीजों को सही दवा सेवन की जानकारी देना भी शामिल होता है।

यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो फार्मेसी क्षेत्र में स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं।

Eligibilty Criteria (पात्रता मानदंड)

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंड को ध्यानपूर्वक समझ लेना चाहिए। इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तें स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हैं। ध्यान रहे कि केवल वही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे जिन्होंने निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हों। अधूरी जानकारी या अपात्रता की स्थिति में आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

UPSSSC के द्वारा उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

UP Pharmacist Recruitment 2026 के अंतर्गत केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो निर्धारित अनिवार्य योग्यता पूरी करते हों। सबसे पहले, अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Diploma in Pharmacy (D.Pharm) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ-साथ उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल में वैध पंजीकरण होना भी जरूरी है।

इस भर्ती की एक महत्वपूर्ण शर्त यह भी है कि अभ्यर्थी ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 (Preliminary Eligibility Test – PET 2025) में भाग लिया हो और उसका वैध स्कोर कार्ड जारी हुआ हो। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी।

Age Limit (आयु सीमा)

UP Pharmacist Bharti 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/दिव्यांग आदि) को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आयु सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपने दस्तावेज़ अवश्य जांच लेने चाहिए।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

Uttar Pradesh Pharmacist Vacancy 2026 में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित रखी गई है। आयोग द्वारा उम्मीदवारों का चयन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। केवल योग्य और निर्धारित मानदंड पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को ही अंतिम चयन सूची में स्थान मिलेगा। चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में होगी:

  1. PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग:
    • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  2. मुख्य लिखित परीक्षा:
    • शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
    • परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी।
    • कुल 100 प्रश्न, 100 अंक, समय 2 घंटे।
    • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग।
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification):
    • लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण, पंजीकरण प्रमाणपत्र आदि की जांच की जाएगी।
  4. अंतिम मेरिट सूची:
    • लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

Salary (वेतन)

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के वेतनमान नियमों के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। यह पद लेवल–5 के अंतर्गत आता है, जिसमें प्रारंभिक वेतनमान ₹5,200 से ₹20,200 तक निर्धारित है तथा ₹2,800 ग्रेड पे लागू है।

7वें वेतन आयोग के अनुसार कुल मासिक वेतन में मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) तथा अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल होंगे। व्यावहारिक रूप से देखें तो एक नव नियुक्त फार्मासिस्ट को प्रारंभिक स्तर पर लगभग ₹30,000 से ₹35,000 प्रतिमाह तक मिल सकता है, जो समय-समय पर बढ़ता रहता है।

UPSSSC Pharmacist Exam Date 2026 कैसे चेक करें?

UPSSSC Pharmacist Exam Date 2026 Notice चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट ब्राउज़र खोलें।
  2. इसके बाद UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  3. होमपेज पर आपको “Notice Board” या “Important Announcements” सेक्शन दिखाई देगा।
  4. वहां पर “UPSSSC Pharmacist Exam Date 2026” से संबंधित लिंक खोजें।
  5. लिंक पर क्लिक करते ही नोटिस PDF आपके सामने खुल जाएगा।
  6. अब उसमें दी गई परीक्षा तिथि, समय और जरूरी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  7. भविष्य के लिए उस PDF को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 से जुड़े सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

आप ये भी देख सकते हैं:

Conclusion (निष्कर्ष)

UPSSSC Pharmacist Exam Date 2026 जारी होने के साथ ही अब भर्ती प्रक्रिया अपने महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुकी है। आयोग द्वारा परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, इसलिए सभी उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने पर ध्यान देना चाहिए।जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है सरकारी नौकरी पाने का। सही रणनीति और नियमित अभ्यास के साथ आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट चेक करते रहें और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: FAQs

Q1. UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 क्या है?

Ans. UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में कुल 560 भेषजिक (Pharmacist) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती PET-2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।

Q2. UPSSSC Pharmacist की परीक्षा कब है?

Ans. UPSSSC Pharmacist भर्ती 2026 की परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

Q3. UPSSSC Pharmacist Exam Date 2026 का नोटिस कैसे चेक करें?

Ans. उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Notice Board” सेक्शन में Exam Date का नोटिस PDF देख सकते हैं।

Q4. UPSSSC Pharmacist का Admit Card कब जारी होगा?

Ans. एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7–10 दिन पहले जारी किया जाएगा।

Q5. UPSSSC Pharmacist परीक्षा का मोड क्या होगा?

Ans. यह परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) या आयोग के निर्देश अनुसार आयोजित की जाएगी।

UPSSSC Pharmacist Exam Date 2026 Out