UP Co-operative Bank Special Recruitment 2026: 116 पदों पर शानदार मौका, अभी करें आवेदन

Last Update: 25 मार्च 2026

UP Co-operative Bank Special Recruitment 2026 के तहत U.P. Co-operative Institutional Service Board (CISB), लखनऊ द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 116 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इस भर्ती में Manager, Junior Manager, Assistant/Cashier, Assistant/Typist और Assistant Engineer (Civil) जैसे पद शामिल हैं, जो जिला सहकारी बैंकों एवं संबंधित संस्थानों के अंतर्गत आते हैं। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार निर्धारित है, जिसमें मुख्य रूप से Graduation, Banking संबंधित योग्यता और Civil Engineering शामिल हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार U.P. Co-operative Institutional Service Board की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक स्पेशल भर्ती 2026 विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के SC और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो बैंकिंग सेक्टर में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

UP Co-operative Bank Special Notification 2026 – संक्षिप्त विवरण

UP Co-operative Bank Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम U.P. Co-operative Institutional Service Board, लखनऊ
पद का नाम Manager, Junior Manager, Assistant/Cashier, Assistant/Typist, Assistant Engineer (Civil)
विज्ञापन संख्या A-1 / S.R. / 2026
कुल पदों की संख्या 116 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क OBC: ₹500
SC: ₹250
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग अलग
आयु सीमा 21 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
वेतन ₹34,000 से ₹1,77,500 प्रति माह (पद के अनुसार)
नौकरी स्थान उत्तर प्रदेश (जिला सहकारी बैंक एवं संबंधित संस्थान)
ऑफिशियल वेबसाइट www.upcisb.upsdc.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

UP Co-operative Bank Special Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी हुआ 24 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 25 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि परीक्षा से कुछ दिन पहले
परीक्षा तिथि जल्द यहां अपडेट किया जाएगा
रिज़ल्ट जारी होने की तिथि जल्द यहां अपडेट किया जाएगा

UP Co-operative Bank Special Vacancy 2026 – पदों का विवरण

UP Co-operative Bank Vacancy 2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें मैनेजर से लेकर असिस्टेंट इंजीनियर तक के पद शामिल हैं। नीचे दी गई तालिका में सभी पदों, उनकी श्रेणी और कुल रिक्तियों का विवरण सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया है, ताकि उम्मीदवार आसानी से समझ सकें कि किस पद पर कितनी सीटें उपलब्ध हैं।

पद का नाम श्रेणी (Service Board) रिक्तियां
मैनेजर Category-1 – जिला सहकारी बैंक लिमिटेड 07
जूनियर मैनेजर Category-2 – जिला सहकारी बैंक लिमिटेड 45
असिस्टेंट/कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट/क्लेरिकल स्टाफ) Category-3 – जिला सहकारी बैंक लिमिटेड 57
असिस्टेंट/टाइपिस्ट Category-3 – जिला सहकारी बैंक लिमिटेड 02
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) Category-2 – U.P. State Construction Co-operative Federation Ltd. 05
कुल पद 116

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

UP Co-operative Bank Special Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह समझना जरूरी है कि इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तें क्या हैं। यह भर्ती विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के SC और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है, इसलिए पात्रता मानदंड को ध्यान से पढ़ना बेहद महत्वपूर्ण है।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

CISB के द्वारा UP Co-operative Bank Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • मैनेजर:
    • B.Com या Economics / Mathematics / Statistics के साथ Graduation (कम से कम 55% अंक)
    • बेसिक कंप्यूटर ज्ञान (O Level या समकक्ष)
    • या B.Tech / B.E. (Computer Science/IT), BCA, MCA (न्यूनतम 55% अंक)
    • या BBA / MBA (Banking / Finance / HR) या PGDM (संबंधित क्षेत्र)
  • जूनियर मैनेजर:
    • B.Com या Economics / Mathematics / Statistics के साथ Graduation (कम से कम 55% अंक)
    • बेसिक कंप्यूटर ज्ञान (O Level या समकक्ष)
    • या B.Tech / B.E. (CS/IT), BCA, MCA (न्यूनतम 55% अंक)
    • या BBA / MBA (Banking / Finance / HR) या PGDM (संबंधित क्षेत्र)
  • असिस्टेंट / कैशियर (क्लेरिकल स्टाफ):
    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation (कम से कम 55% अंक)
    • CCC (Computer Certificate) अनिवार्य
  • असिस्टेंट / टाइपिस्ट:
    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation
    • टाइपिंग स्पीड: हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट
    • CCC (Computer Certificate) अनिवार्य
  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल):
    • Civil Engineering में Bachelor Degree (B.E./B.Tech)
    • या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता

Age Limit (आयु सीमा)

UP Co-operative Bank Recruitment 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग (SC/OBC) को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी

Resident (निवासी)

UP Co-operative Bank Special Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का निवास निम्न प्रकार होनी चाहिए:

  • उम्मीदवार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी (Domicile) होना आवश्यक है।
  • केवल SC और OBC वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

UP Co-operative Bank Online Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

  • OBC उम्मीदवार: ₹500/-
  • SC उम्मीदवार: ₹250/-

भुगतान के माध्यम: Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

UP Co-operative Bank Bharti 2026 Selection Process के तहत उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगा:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
  • मुख्य परीक्षा (Main Exam)
  • इंटरव्यू / प्रोफिशिएंसी टेस्ट (पद के अनुसार)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification)
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

Salary (वेतन)

UP Co-operative Bank Vacancy 2026 Salary के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। इस भर्ती में वेतनमान लगभग ₹34,000 से ₹1,77,500 प्रति माह तक निर्धारित है, जो पद, अनुभव और जिम्मेदारियों के अनुसार अलग-अलग होता है।

इसके अलावा, उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में मिलने वाले अन्य लाभ जैसे भत्ते (Allowances), महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिससे यह नौकरी आर्थिक रूप से काफी सुरक्षित और स्थिर मानी जाती है।

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

UP Co-operative Bank Special Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  3. New Registration करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. Login करके आवेदन फॉर्म भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज (Photo, Signature आदि) अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. सभी जानकारी चेक करके Final Submit करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक स्पेशल भर्ती 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

ये भी पढ़ें:

Conclusion (निष्कर्ष)

UP Co-operative Bank Special Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में स्थिर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा, जिससे योग्य उम्मीदवार अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। अगर आप पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, तो समय रहते आवेदन जरूर करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

UP Co-operative Bank Special Recruitment 2026: FAQs

Q1. UP Co-operative Bank Special Recruitment 2026 क्या है?

Ans. यह भर्ती U.P. Co-operative Institutional Service Board द्वारा विभिन्न बैंकिंग पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।

Q2. UP Co-operative Bank Recruitment 2026 Apply Online कब शुरू हुआ?

Ans. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है।

Q3. UP Co-operative Bank Recruitment 2026 Online Form की Last Date क्या है?

Ans. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Q4. उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू/स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।

Q5. UP Co-operative Bank Bharti 2026 के लिए योग्यता क्या है?

Ans. उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार Graduation, Computer Knowledge या Engineering डिग्री होना आवश्यक है।

Q6. UP Co-operative Bank Recruitment 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans. आधिकारिक वेबसाइट है: https://www.upcisb.upsdc.gov.in

UP Co-operative Bank Special Recruitment 2026 Notification