Last Update: 22 मार्च 2026
SSB Head Constable Recruitment 2026 का आधिकारिक शॉर्ट नोटिफिकेशन Sashastra Seema Bal (SSB) द्वारा जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 233 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती विभिन्न ट्रेड जैसे Head Constable (Steward, Communication, Electrician, Veterinary) के लिए निकाली गई है। अगर आपकी योग्यता 10वीं / 12वीं / Diploma / ITI है और आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SSB Head Constable Bharti 2026 के लिए SSB की ऑफिसियल वेबसाइट https://recruitment.ssb.gov.in/ पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आगे इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के बारे में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं।
SSB Head Constable Notification 2026 – संक्षिप्त विवरण
SSB Head Constable Recruitment 2026 Notification PDF का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में दिए गए हैं:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संस्था का नाम | सशस्त्र सीमा बल (SSB), गृह मंत्रालय, भारत सरकार |
| पद का नाम | हेड कांस्टेबल (Steward, Communication, Electrician, Veterinary) |
| विज्ञापन संख्या | 524/RC/SSB/Combined Advt./CT to SI (Non-GD)/2025 |
| कुल पदों की संख्या | 233 पद |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन (Online) |
| आवेदन शुल्क |
UR / OBC / EWS: ₹100/- SC / ST / महिला / भूतपूर्व सैनिक: निःशुल्क |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं / 12वीं / ITI / Diploma (पद अनुसार अलग-अलग योग्यता) |
| आयु सीमा |
18 से 27 वर्ष (कुछ पदों के लिए 18 से 25 वर्ष) आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट |
| वेतन | ₹25,500 – ₹81,100 प्रति माह (Level-4 Pay Matrix) + भत्ते |
| नौकरी स्थान | पूरे भारत में (All India Posting) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://recruitment.ssb.gov.in/ |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
SSB Head Constable Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 21 – 27 मार्च 2026 (Employment News के माध्यम से) |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही |
| आवेदन की अंतिम तिथि | नोटिफिकेशन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर |
| आयु और योग्यता की गणना की तिथि | आवेदन की अंतिम तिथि (Closing Date) के अनुसार |
SSB Head Constable Vacancy 2026 – पदों का विवरण
SSB Head Constable Vacancy 2026 के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड में कुल 233 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद Communication ट्रेड के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिससे इस क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए चयन के अवसर अधिक हो जाते हैं। वहीं अन्य पद जैसे Electrician, Steward और Veterinary में सीमित वैकेंसी होने के कारण इन पदों पर प्रतिस्पर्धा थोड़ा ज्यादा रह सकता है।
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| Head Constable (Communication) | 197 |
| Head Constable (Electrician) | 29 |
| Head Constable (Steward) | 02 |
| Head Constable (Veterinary) | 05 |
| कुल पद | 233 |
Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
SSB Head Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंड को ध्यान से समझ लेना चाहिए। इसमें मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, राष्ट्रीयता और अन्य मानदंड शामिल है। यदि आप इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तभी आप इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।
Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
SSB के द्वारा हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| Head Constable (Steward) | 12वीं पास + Catering/Diploma + संबंधित क्षेत्र में अनुभव |
| Head Constable (Communication) |
12वीं (Physics, Chemistry, Mathematics) या Electronics/IT/Computer Science में Diploma |
| Head Constable (Electrician) | 10वीं पास + ITI/Diploma + अनुभव |
| Head Constable (Veterinary) | 12वीं (Biology) + Veterinary Diploma |
Age Limit (आयु सीमा)
SSB Head Constable Recruitment 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि (Closing Date) के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु:
- Steward / Communication / Veterinary: 27 वर्ष
- Electrician: 25 वर्ष
Age Relaxation (आयु में छूट)
- SC / ST: 5 वर्ष
- OBC: 3 वर्ष
- Ex-Servicemen: नियमानुसार
- सरकारी कर्मचारी: 40–45 वर्ष तक
Nationality (राष्ट्रीयता)
SSB Head Constable Application Form 2026 भरने के लिए उम्मीदवार भारत का नागरिक (Indian Citizen) होना चाहिए।
Application Fee (आवेदन शुल्क)
SSB Head Constable Online Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो निम्न प्रकार है:
- UR / OBC / EWS: ₹100/-
- SC / ST / महिला / भूतपूर्व सैनिक: निःशुल्क
- भुगतान का माध्यम: UPI, Debit Card, Credit Card, Net Banking आदि
Physical Standards (शारीरिक मापदंड)
SSB Head Constable Vacancy 2026 के चयन प्रक्रिया में PST (Physical Standard Test) एक महत्वपूर्ण चरण होता है। इस टेस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों की शारीरिक माप (Height, Chest आदि) की जांच की जाती है। जो उम्मीदवार निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं, वही अगले चरण के लिए योग्य माने जाते हैं।
- Height (लंबाई)
- पुरुष (Male): 165 सेमी
- महिला (Female): 155 सेमी
- Chest (सीना) – केवल पुरुषों के लिए
- बिना फुलाए: 80 सेमी
- फुलाने पर: 85 सेमी
- फुलाव: कम से कम 5 सेमी
Physical Efficiency (शारीरिक क्षमता)
SSB Head Constable Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया में PET (Physical Efficiency Test) एक अहम चरण होता है। इस टेस्ट में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता (Running, Stamina, Endurance) को परखा जाएगा।
- पुरुष (Male):
- 1.6 किलोमीटर दौड़
- समय: 6 मिनट 30 सेकंड
- महिला (Female):
- 800 मीटर दौड़
- समय: 4 मिनट
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
SSB Head Constable Selection Process 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन एक निर्धारित चरणबद्ध प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता, लिखित ज्ञान, तकनीकी कौशल और मेडिकल फिटनेस का मूल्यांकन किया जाता है, ताकि योग्य और सक्षम अभ्यर्थियों का चयन किया जा सके। चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण निम्नलिखित हैं:
- PST (Physical Standard Test) – लंबाई, सीना और वजन की जांच
- PET (Physical Efficiency Test) – दौड़ के माध्यम से शारीरिक दक्षता की परीक्षा
- Written Exam (CBT) – सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, भाषा और तकनीकी विषयों से प्रश्न
- Skill Test – केवल कुछ पदों (जैसे Electrician) के लिए लागू
- Document Verification – सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच
- Medical Examination – शारीरिक और मानसिक फिटनेस की जांच
Salary (वेतन)
एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7th Pay Commission (Level-4 Pay Matrix) के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती में प्रारंभिक वेतन ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह निर्धारित किया गया है, जो समय-समय पर बढ़ता रहता है।
How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?
SSB Head Constable Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले SSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Recruitment” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले Registration (पंजीकरण) करें।
- Login करके आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज (Photo, Signature, Certificates) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को Final Submit करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट-आउट सुरक्षित रखलें।
नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:
ये भी पढ़ें:
Conclusion (निष्कर्ष)
SSB Head Constable Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो सरकारी नौकरी के साथ-साथ देश सेवा का सपना देखते हैं। इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के लिए पद उपलब्ध हैं, जिससे विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलता है।
यदि आप निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए समय रहते आवेदन करें और अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें। सही रणनीति और नियमित अभ्यास से आप इस भर्ती में सफलता हासिल कर सकते हैं।
Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।
SSB Head Constable Recruitment 2026: FAQs
Q1. SSB Head Constable Recruitment 2026 क्या है?
Ans. यह सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा जारी एक सरकारी भर्ती है, जिसके तहत Head Constable (Steward, Communication, Electrician, Veterinary) के कुल 233 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Q2. SSB Head Constable Vacancy 2026 Apply Online कब शुरू होगा?
Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू हो गई है।
Q3. SSB Head Constable Online Form 2026 का Last Date क्या है?
Ans. आवेदन करने की अंतिम तिथि नोटिफिकेशन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर निर्धारित की गई है।
Q4. SSB Head Constable Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans. चयन प्रक्रिया में PST, PET, Written Exam (CBT), Skill Test (कुछ पदों के लिए), Document Verification और Medical Test शामिल हैं।
Q5. एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है?
Ans. उम्मीदवार की योग्यता 10वीं / 12वीं / ITI / Diploma होनी चाहिए, जो पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
Q6. SSB Head Constable Recruitment 2026 के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
आधिकारिक वेबसाइट है: https://recruitment.ssb.gov.in/
