SAI Assistant Coach Recruitment 2026 Apply Online (Reopen): खेल के क्षेत्र में सरकारी नौकरी

Last Update: 26 मार्च 2026

SAI Assistant Coach Recruitment 2026 के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India – SAI) ने विभिन्न खेलों में Assistant Coach के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती कुल 323 पदों के लिए निकाली गई है।

पहले इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी। बाद में जारी किए गए Addendum के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया को पुनः शुरू किया गया है। अब उम्मीदवार 23 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी करनवास जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया था, उनके लिए आवेदन करने का अच्छा मौका है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएआई असिस्टेंट कोच भर्ती 2026 के लिए SAI की आधिकारिक वेबसाइट https://sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती का आयोजन Sports Authority of India (SAI) द्वारा किया जा रहा है, जो कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs & Sports) के अंतर्गत एक प्रमुख संस्था है। इस भर्ती के माध्यम से ऐसे उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनके पास खेल क्षेत्र में अनुभव, कोचिंग योग्यता या अंतरराष्ट्रीय स्तर की भागीदारी हो।

यदि हम योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास Coaching Diploma (SAI NS-NIS या मान्यता प्राप्त संस्थान से) या Olympics / Asian Games / World Championship में भागीदारी के साथ Coaching Certificate, अथवा Dronacharya Award होना चाहिए। इसके अलावा अब State Universities से प्राप्त Post Graduate Diploma in Sports Coaching भी मान्य किया गया है।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

SAI Assistant Coach Notification 2026: संक्षिप्त विवरण

Sports Authority of India Assistant Coach Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम Sports Authority of India (SAI)
पद का नाम Assistant Coach
विज्ञापन संख्या F.No. 01-04001(01)/13/2024-HO – Personnel Division/230
कुल पदों की संख्या 323
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क ₹2000 / ₹2500 (वर्ग के अनुसार)
शैक्षणिक योग्यता • Coaching Diploma (SAI NS-NIS / मान्यता प्राप्त संस्थान)
• या International Participation + Coaching Certificate
• या Dronacharya Award
• या PG Diploma in Sports Coaching (UGC मान्यता प्राप्त State University)
आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षण के अनुसार छूट लागू)
वेतन ₹35,400 – ₹1,12,400 (Level-6)
नौकरी स्थान पूरे भारत में
ऑफिशियल वेबसाइट https://sportsauthorityofindia.nic.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

Sports Authority of India Assistant Coach Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

इवेंट तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 1 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू होने की तिथि 23 मार्च 2026 (सुबह 10:00 बजे)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (Reopen) 21 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे)
CBT परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी
Coaching Ability Test (CAT) तिथि बाद में घोषित (1:3 अनुपात में शॉर्टलिस्ट)

SAI Assistant Coach Vacancy 2026: पदों का विवरण

Sports Authority of India Assistant Coach Vacancy 2026 के तहत कुल 323 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये सभी पद विभिन्न खेल (Sports Disciplines) के अनुसार विभाजित किए गए हैं, ताकि हर खेल के लिए विशेषज्ञ कोच उपलब्ध हो सकें। नीचे प्रमुख खेलों के अनुसार वैकेंसी का विवरण दिया गया है:

खेल (Sport) पदों की संख्या
Swimming26
Athletics28
Cycling12
Gymnastics12
Wrestling22
Canoeing7
Judo6
Rowing11
Shooting28
Boxing19
Fencing11
Weightlifting10
Taekwondo11
Archery12
Table Tennis14
Badminton16
Tennis8
Basketball12
Volleyball10
Field Hockey13
Football12
Handball6
Kabaddi6
Kho-Kho2
Sepak Takraw3
Wushu6
कुल पद 323

महिलाओं के लिए 33% आरक्षण (Horizontal Reservation) लागू है।

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

SAI Assistant Coach Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। इस भर्ती में खेल से संबंधित योग्यता को विशेष महत्व दिया गया है, जिससे योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों का चयन किया जा सके।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

SAI द्वारा असिस्टेंट कोच भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • SAI NS-NIS, पटियाला या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Diploma in Coaching
  • या
  • Olympics / Paralympics / Asian Games / World Championship में भागीदारी + Coaching Certificate
  • या
  • Dronacharya Award प्राप्त उम्मीदवार
  • या
  • UGC मान्यता प्राप्त State University से Post Graduate Diploma in Sports Coaching

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी उम्मीदवार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर (जैसे Asian Games) में भाग लिया है और उसके पास Coaching Certificate है, तो वह भी आवेदन के योग्य होगा।

Age Limit (आयु सीमा)

SAI Assistant Coach Bharti 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 16 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • आयु में छूट:
    • SC/ST: 5 वर्ष
    • OBC: 3 वर्ष
    • PwBD: 10 वर्ष
    • SAI के Contractual कर्मचारी: सेवा अवधि के अनुसार छूट

Nationality (राष्ट्रीयता)

SAI Assistant Coach Recruitment 2026 के लिए केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं। पात्रता इस प्रकार है:

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक (Indian Citizen) होना चाहिए।
  • अन्य देशों के नागरिक इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

SAI Assistant Coach Online Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा, जो केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा:

  • UR / OBC / EWS: ₹2500/-
  • SC / ST / Ex-Servicemen / Women: ₹2000/-

भुगतान केवल Online Mode (UPI / Net Banking / NEFT / RTGS) से ही किया जाएगा।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

SAI Coach Vacancy 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन एक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें उनकी खेल से जुड़ी जानकारी, कोचिंग क्षमता और समग्र योग्यता का आकलन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • Computer Based Test (CBT)
  • Coaching Ability Test (CAT)
  • Document Verification
  • Final Merit List (CBT + CAT के आधार पर)

Salary (वेतन)

SAI Assistant Coach Vacancy 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को Level-6 Pay Matrix के अनुसार ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार Dearness Allowance (DA), House Rent Allowance (HRA), Transport Allowance, Medical Benefits और Leave Benefits जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

SAI Assistant Coach Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले Sports Authority of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Recruitment” या “Career” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. Recruitment of Assistant Coach से संबंधित के लिंक को खोलें।
  4. “Apply Online” पर क्लिक करें।
  5. अपना Registration करें और Login करें।
  6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  7. आवश्यक दस्तावेज (Photo, Signature, Certificates) अपलोड करें।
  8. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  9. फॉर्म को Final Submit करें।
  10. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

एसएआई असिस्टेंट कोच भर्ती 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

ये भी पढ़ें:

Conclusion (निष्कर्ष)

SAI Assistant Coach Recruitment 2026 खेल के क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से न केवल सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलता है, बल्कि देश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने और खेलों के विकास में योगदान देने का भी अवसर मिलता है। अगर आपके पास संबंधित खेल में अनुभव और कोचिंग योग्यता है, तो इस अवसर को बिल्कुल न गंवाएं और समय रहते आवेदन जरूर करें।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

SAI Assistant Coach Recruitment 2026: FAQs

Q1. SAI Assistant Coach Recruitment 2026 क्या है?

Ans. यह Sports Authority of India (SAI) द्वारा निकाली गई भर्ती है, जिसमें Assistant Coach के 323 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Q2. SAI Assistant Coach Vacancy 2026 Apply Online कब शुरू हुआ?

Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पुनः 23 मार्च 2026 से शुरू की गई है।

Q3. SAI Assistant Coach Online Form 2026 की Last Date क्या है?

Ans. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Q4. SAI Assistant Coach Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन प्रक्रिया में Computer Based Test (CBT) और Coaching Ability Test (CAT) शामिल हैं, जिसके आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।

Q5. SAI असिस्टेंट कोच भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या होना चाहिए?

Ans. उम्मीदवार के पास Coaching Diploma, या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के साथ Coaching Certificate, या Dronacharya Award, या PG Diploma in Sports Coaching होना चाहिए।

Q6. SAI Assistant Coach Recruitment 2026 के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

Ans. Sports Authority of India की आधिकारिक वेबसाइट है: https://sportsauthorityofindia.nic.in

SAI Assistant Coach Recruitment 2026 Online Form Reopen