MPESB Recruitment 2026 के तहत 1679 पदों पर Forest Guard, Field Guard, Jail Warder & AJS भर्ती

Last Update: 28 फ़रवरी 2026

MPESB Recruitment 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा वन रक्षक (Forest Guard), क्षेत्र रक्षक (Field Guard), जेल प्रहरी (Jail Warder) तथा सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) के कुल 1679 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड तथा विश्वविद्यालय से 10वीं, 12वीं तथा स्नातक (Graduation) की योग्यता रखते हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

MPESB Notification 2026 – संक्षिप्त विवरण

MPESB Forest Guard, Jail Warder & Other Post Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल
पद का नाम वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक
कुल पदों की संख्या 1679 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क ₹250 से ₹500 (वर्ग के अनुसार)
शैक्षणिक योग्यता 10वीं / 12वीं / स्नातक (पद के अनुसार)
आयु सीमा 18 से 33 वर्ष (वर्ग अनुसार छूट लागू)
वेतन ₹19,500 – ₹1,14,800 (पद के अनुसार)
नौकरी स्थान मध्यप्रदेश
ऑफिशियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in

MPESB Bharti 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

MP Forest Guard, Jail Warder & Other Post Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी हुआ 27 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 28 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026
आवेदन में सुधार की अवधि 19 मार्च 2026 तक
परीक्षा तिथि 07 अप्रैल 2026 से प्रारंभ
एडमिट कार्ड परीक्षा से पूर्व
रिज़ल्ट जल्द यहां अपडेट किया जाएगा

MPESB Vacancy 2026 – पदों का विवरण

MP Forest Guard, Jail Warder & Other Post Vacancy 2026 के तहत मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा कुल 1679 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती मुख्य रूप से वन विभाग और जेल विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। पदों का विवरण नीचे तालिका में है:

पद का नाम कुल पद
वन रक्षक (Forest Guard) 728
क्षेत्र रक्षक (Field Guard) 169
जेल प्रहरी (Jail Warder) 757
सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) 25
कुल पद 1679

Eligibilty Criteria (पात्रता मानदंड)

MPESB Recruitment 2026 के लिए पात्रता मानदंड मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा स्पष्ट रूप से निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य आवश्यक शर्तों को ध्यानपूर्वक समझ लेना चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग निर्धारित है, इसलिए पद अनुसार पात्रता जांचना आवश्यक है।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

MPESB के द्वारा मध्य प्रदेश वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी तथा सहायक जेल अधीक्षक भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
वन रक्षक (Forest Guard) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण या समकक्ष
क्षेत्र रक्षक (Field Guard) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण या समकक्ष
जेल प्रहरी (Jail Warder) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (हायर सेकेंडरी) उत्तीर्ण
सहायक जेल अधीक्षक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)

Age Limit (आयु सीमा)

MP Forest Guard, Field Guard, Jail Warder & AJS Recruitment 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष

आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) एवं महिला उम्मीदवारों को शासन नियम अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

MPESB Recruitment 2026 Online Form भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

  • सामान्य / अन्य राज्य उम्मीदवार: ₹500
  • SC / ST / OBC / EWS (MP निवासी): ₹250
  • अतिरिक्त पोर्टल शुल्क: ₹20 (ऑनलाइन) / ₹60 (कियोस्क)

शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अधिकृत कियोस्क के माध्यम से किया जाएगा।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

MP Forest Guard Bharti 2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन निर्धारित चरणों के माध्यम से किया जाएगा। MPESB Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी, जिसमें लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक परीक्षण भी शामिल है। अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार है:

  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षण ( Medical Test)

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

MPESB विभिन्न पद भर्ती 2026 के अंतर्गत वन रक्षक एवं संबंधित पदों के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test – PST) अनिवार्य होगा। इस चरण में अभ्यर्थियों की ऊंचाई, सीना (पुरुष उम्मीदवारों के लिए) आदि शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी।

संभावित शारीरिक मानक इस प्रकार हैं (आधिकारिक अधिसूचना अनुसार):

  • पुरुष उम्मीदवार:
    • न्यूनतम ऊंचाई: 163 सेमी (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
    • सीना: 79 सेमी (फुलाने पर 84 सेमी)
  • महिला उम्मीदवार:
    • न्यूनतम ऊंचाई: 150 सेमी (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

MPESB Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “MPESB Recruitment 2026” या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. “Apply Online” विकल्प चुनकर पंजीकरण (Registration) प्रक्रिया पूरी करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं संपर्क जानकारी सही-सही भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking) से करें।
  7. सभी विवरण की पुनः जांच करें और फॉर्म सबमिट करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें, खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

आप ये भी देख सकते हैं:

Conclusion (निष्कर्ष)

MPESB Recruitment 2026 मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए वन विभाग और जेल विभाग में सरकारी सेवा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। 10वीं, 12वीं और स्नातक योग्य अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं, जिससे विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें और चयन प्रक्रिया की तैयारी समय से शुरू कर दें।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. MPESB Recruitment 2026 क्या है?

Ans. MPESB Recruitment 2026 मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक के कुल 1679 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Q2. MPESB Vacancy 2026 Apply Online कब शुरू होगा?

Ans. MPESB Forest Guard, Field Guard, Jail Warder & AJS Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

Q3. MPESB Forest Guard Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

Q4. MPESB Jail Warder Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन तथा अंतिम मेरिट सूची शामिल है।

Q5. MP फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वाडर & असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है?

Ans. पद के अनुसार योग्यता निर्धारित है – फॉरेस्ट गार्ड/फील्ड गार्ड के लिए 10वीं, जेल वाडर के लिए 12वीं तथा असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए स्नातक डिग्री आवश्यक है।

Q6. MPESB Various Post Recruitment 2026 की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

Ans. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करें।

MPESB Recruitment 2026 Notification