IDBI Bank Assistant Manager Admit Card 2026 Out, कुल 200 पदों के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी

Last Update: 04 अप्रैल 2026

IDBI Bank Assistant Manager Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है। IDBI Bank Ltd. द्वारा Assistant Manager (Grade ‘A’) भर्ती 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती की परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 200 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, इसलिए सभी उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

IDBI Bank Assistant Manager Admit Card 2026 के लिए उम्मीदवार IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट https://www.idbi.bank.in पर जाकर अपना Admit Card Download कर सकते हैं।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

IDBI Bank Assistant Manager Notification 2026 – संक्षिप्त विवरण

IDBI Bank Assistant Manager Recruitment 2026 Notification PDF का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

संस्था का नाम IDBI Bank Ltd.
पद का नाम Assistant Manager (Grade ‘A’)
विज्ञापन संख्या 6/2025-26
कुल पदों की संख्या 200 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन (Online)
आवेदन शुल्क General / OBC / EWS – ₹1050
SC / ST / PwD – ₹250
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduate (स्नातक) तथा कम से कम 2 वर्ष का बैंकिंग अनुभव (Scheduled Public/Private Sector Bank, Cooperative Bank या Regional Rural Bank में)
आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष (01 मार्च 2026 के अनुसार)
वेतन प्रारंभिक बेसिक पे लगभग ₹48,480 प्रति माह (अन्य भत्तों के साथ)
नौकरी स्थान पूरे भारत में (IDBI Bank के विभिन्न कार्यालयों में)
ऑफिशियल वेबसाइट https://www.idbi.bank.in

IDBI Bank Assistant Manager Admit Card 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

आईडीबीआई बैंक असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

गतिविधि तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 08 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026
Admit Card जारी हुआ 04 अप्रैल 2026
ऑनलाइन परीक्षा तिथि 12 अप्रैल 2026
Result जारी होने की तिथि जल्द यहां अपडेट की जाएगी

IDBI Bank Assistant Manager Vacancy 2026 – पदों का विवरण

IDBI Bank Vacancy 2026 के अंतर्गत कुल 200 पदों पर Assistant Manager (Grade ‘A’) की भर्ती की जाएगी। इन पदों को विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के अनुसार विभाजित किया गया है, ताकि सभी वर्गों के योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके। नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण दिया गया है।

श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य (UR) 81
अनुसूचित जाति (SC) 30
अनुसूचित जनजाति (ST) 15
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 54
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 20
कुल पद 200

Disability Wise (दिव्यांग श्रेणी अनुसार पद)

दिव्यांग श्रेणी (PwD Category) पदों की संख्या
VI (दृष्टिबाधित / Visually Impaired) 02
HI (श्रवण बाधित / Hearing Impaired) 02
OH (ऑर्थोपेडिकली हैंडीकैप्ड) 02
MD/ID (Multiple Disabilities / Intellectual Disability) 02
कुल 08

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

IDBI Bank Assistant Manager Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इन मानदंडों में मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, कार्य अनुभव और आवेदन शुल्क जैसी शर्तें शामिल हैं। यदि उम्मीदवार इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तभी वे इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र माने जाएंगे। नीचे इन सभी पात्रता मानदंडों की जानकारी सरल भाषा में दी गई है।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

IDBI Bank के द्वारा Assistant Manager Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduate (स्नातक) होना चाहिए।
  • केवल Diploma Course करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • उम्मीदवार के पास कम से कम 2 वर्ष का बैंकिंग अनुभव होना चाहिए।
  • यह अनुभव निम्न संस्थानों में से किसी एक में होना चाहिए:
    • Scheduled Public Sector Bank
    • Private Sector Bank
    • Cooperative Bank
    • Regional Rural Bank
  • जिन उम्मीदवारों को Branch Banking, Operations, Retail Assets, Credit या Sales का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है।
  • उम्मीदवार के पास Computer का कार्यज्ञान (Computer Literacy) होना भी आवश्यक है।

Age Limit (आयु सीमा)

IDBI Bank Recruitment 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

उम्मीदवार का जन्म 02 मार्च 1996 से 01 मार्च 2005 के बीच होना चाहिए।

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

IDBI Bank Assistant Manager Selection Process 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन एक सुव्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती में चयन के लिए लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू और अन्य आवश्यक चरण भी शामिल हैं। जो उम्मीदवार सभी चरणों में सफल होंगे, उन्हें अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से होगी:

  1. Online Test (ऑनलाइन परीक्षा)
  2. Document Verification (दस्तावेज़ सत्यापन)
  3. Personal Interview (व्यक्तिगत साक्षात्कार)
  4. Pre-Recruitment Medical Test (मेडिकल परीक्षण)

अंतिम चयन उम्मीदवारों के Online Test और Interview के संयुक्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Salary (वेतन)

IDBI Assistant Manager Recruitment 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को Assistant Manager (Grade ‘A’) पद पर आकर्षक वेतन और कई अन्य सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। इस पद के लिए प्रारंभिक Basic Pay लगभग ₹48,480 प्रति माह निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा कर्मचारियों को बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा सुविधा, यात्रा भत्ता और अन्य बैंकिंग सुविधाएँ भी मिलती हैं। समय-समय पर वेतन में वृद्धि भी की जाती है। इस प्रकार यह पद बैंकिंग क्षेत्र में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर प्रदान करता है।

How to Download Admit Card (एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें)?

IDBI Bank Assistant Manager Admit Card 2026 Download के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Careers” या “Current Openings” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब “IDBI Bank Assistant Manager Admit Card 2026” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  4. आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  5. यहां अपना Registration Number / Roll Number और Password / Date of Birth दर्ज करें।
  6. सभी विवरण भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  7. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  8. अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

आईडीबीआई बैंक असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

आप ये भी देख सकते हैं:

Conclusion (निष्कर्ष)

IDBI Bank Assistant Manager Admit Card 2026 जारी हो चुका है और परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, तिथि और समय को ध्यान से चेक करें।

परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए अब अंतिम समय की तैयारी पर ध्यान दें और जरूरी दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी, भर्ती और परीक्षा से जुड़ी ताजा अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

IDBI Bank Assistant Manager Admit Card 2026: FAQs

Q1. IDBI Bank Assistant Manager Recruitment 2026 क्या है?

Ans. IDBI Bank Assistant Manager Recruitment 2026, IDBI Bank Ltd. द्वारा जारी की गई एक भर्ती प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से Assistant Manager (Grade ‘A’) के कुल 200 पदों पर योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है।

Q2. IDBI Bank Assistant Manager Admit Card 2026 कब जारी होगा?

Ans. IDBI Assistant Manager Admit Card, 04 अप्रैल 2026 को जारी हो चुकी है। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. IDBI Assistant Manager Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 मार्च 2026

Q4. आईडीबीआई बैंक असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
• Online Test (ऑनलाइन परीक्षा)
• Document Verification (दस्तावेज़ सत्यापन)
• Personal Interview (व्यक्तिगत साक्षात्कार)
• Medical Test (मेडिकल परीक्षण)

Q5. IDBI Bank Assistant Manager Exam Date क्या है?

Ans. इस भर्ती के लिए निर्धारित की गई Exam Date: 12 April 2026 है।

Q6. IDBI Bank Assistant Manager Admit Card 2026 Download कैसे करें?

Ans. उम्मीदवार IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट https://www.idbi.bank.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IDBI Bank Assistant Manager Admit Card 2026 Out