HPRCA Junior Office Assistant Recruitment 2026 के तहत 234 पदों पर भर्ती, Notification जारी

Last Update: 22 जनवरी 2026

Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (HPRCA) द्वारा HPRCA Junior Office Assistant Recruitment 2026 के तहत Junior Office Assistant (IT) – Job Trainee पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 234 पद भरे जाएंगे।

यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जिन्होंने 12वीं पास, ITI, या कंप्यूटर/आईटी से संबंधित डिप्लोमा किया है और हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में आपको HPRCA Junior Office Assistant Bharti 2026 से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन से संबंधित सभी जरूरी जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

HPRCA Junior Office Assistant Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
संस्था का नाम Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (HPRCA), हमीरपुर
पद का नाम Junior Office Assistant (IT) – Job Trainee
विज्ञापन संख्या 01/2026
कुल पदों की संख्या 234
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क ₹800/-
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास / ITI / कंप्यूटर-आईटी से संबंधित डिप्लोमा
आयु सीमा 18 से 45 वर्ष
वेतन ₹12,500/- प्रति माह
नौकरी स्थान हिमाचल प्रदेश
ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

घटना तिथि
नोटिफिकेशन जारी हुआ 21 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 27 जनवरी 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026
आवेदन में सुधार की अवधि आवेदन की अंतिम तिथि के 3 कार्य दिवस बाद, कुल 7 दिनों के लिए
परीक्षा तिथि बाद में अधिसूचित की जाएगी
एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा

Vacancy Details (पदों का विवरण)

HPRCA Junior Office Assistant Vacancy 2026 के अंतर्गत Junior Office Assistant (IT) – Job Trainee पदों पर कुल 234 रिक्तियां निकाली गई हैं। यह भर्ती विभिन्न विभागों में की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर नियुक्त किया जाएगा।

Category-Wise Vacancy Details (श्रेणीवार पदों का विवरण)

पद का नाम श्रेणी-वार पदों का विवरण कुल पद
Junior Office Assistant (IT) – Job Trainee Gen (UR) – 84
EWS – 30
Gen (WFF) – 03
SC (UR) – 45
SC (BPL) – 09
SC (WFF) – 03
ST (UR) – 09
ST (BPL) – 03
OBC (UR) – 39
OBC (BPL) – 09
234

Eligibilty Criteria (पात्रता मानदंड)

HPRCA Junior Office Assistant Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए भर्ती बोर्ड ने शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़े स्पष्ट नियम तय किए हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवार इन शर्तों को ध्यान से समझ लें, ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

हिमाचल प्रदेश जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण की हो
  • या
  • 10वीं पास + ITI / सर्टिफिकेट कोर्स (IT / ITES से संबंधित, DGET भारत सरकार से मान्यता प्राप्त)
  • या
  • कंप्यूटर / आईटी से संबंधित 3 वर्ष का डिप्लोमा (Computer Engineering / Computer Science / IT – AICTE से मान्यता प्राप्त)

महत्वपूर्ण सूचना:

  • उम्मीदवार ने 10वीं और 12वीं हिमाचल प्रदेश के स्कूल / संस्थान से पास की हो
  • यह शर्त Bonafide Himachali उम्मीदवारों पर लागू नहीं होगी

Age Limit (आयु सीमा)

Himachal Pradesh Junior Office Assistant Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष

SC / ST / OBC / PwBD / Ex-Servicemen / HP Government Employees को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

Himachal Pradesh Junior Office Assistant Notification 2026 के अनुसार आवेदन करते समय उम्मीदवारों को नीचे दिया गया शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा:

  • आवेदन शुल्क: ₹800/-
  • भुगतान माध्यम: केवल ऑनलाइन (Debit Card / Credit Card / Net Banking)
  • Correction Fee (यदि लागू हो): ₹100/-

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

Himachal Pradesh Junior Office Assistant Recruitment 2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती बोर्ड द्वारा चयन प्रक्रिया को इस तरह तैयार किया गया है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का निष्पक्ष मूल्यांकन हो सके। चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार होंगे:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT / लिखित परीक्षा)
    • इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जो उम्मीदवार की सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान और तर्कशक्ति की जांच करेंगे।
  • टाइपिंग टेस्ट (Hindi / English)
    • यह परीक्षा केवल Qualifying Nature की होगी। इसमें प्राप्त अंकों को मेरिट में नहीं जोड़ा जाएगा, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य होगा।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
    • लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।

Salary (वेतन)

HPRCA Junior Office Assistant Bharti 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को Junior Office Assistant (IT) – Job Trainee के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को ₹12,500/- प्रति माह का निश्चित वेतन दिया जाएगा। यह वेतन जॉब ट्रेनी अवधि के लिए निर्धारित है और इसमें किसी प्रकार का ग्रेड पे या अतिरिक्त भत्ते शामिल नहीं होंगे।

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

HPRCA Junior Office Assistant Recruitment 2026 Apply Online करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, इसलिए किसी भी अभ्यर्थी को ऑफलाइन फॉर्म भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।

  1. सबसे पहले उम्मीदवार HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध Junior Office Assistant (IT) Recruitment 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. New Registration / Apply Online विकल्प को चुनें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त Login ID और पासवर्ड की मदद से दोबारा लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  6. निर्धारित प्रारूप और साइज के अनुसार फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. सभी विवरणों को एक बार अच्छी तरह जांचने के बाद Final Submit बटन पर क्लिक करें।
  9. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सेव करके रख लें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

आप ये भी देख सकते हैं:

Conclusion (निष्कर्ष)

HPRCA Junior Office Assistant Recruitment 2026 हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने 12वीं, ITI या कंप्यूटर/आईटी से संबंधित डिप्लोमा किया है। सरल चयन प्रक्रिया, स्पष्ट पात्रता मानदंड और राज्य स्तर की भर्ती होने के कारण यह नौकरी स्थिर करियर की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो सकती है। यदि आप सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो समय रहते आवेदन करना समझदारी होगी और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. HPRCA Junior Office Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी 2026 को शुरू और 27 फरवरी 2026 को अंत हो जाएगा।

Q2. HPRCA Junior Office Assistant Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत Junior Office Assistant (IT) – Job Trainee के कुल 234 पद भरे जाएंगे।

Q3. HPRCA Junior Office Assistant Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans. उम्मीदवार के पास 12वीं पास, या 10वीं के साथ ITI सर्टिफिकेट, या फिर कंप्यूटर / आईटी से संबंधित डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

Q4. Himachal Pradesh Junior Office Assistant Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है?

Ans. उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2026 के अनुसार 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Q5. Himachal Pradesh Junior Office Assistant Vacancy 2026 में चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।

Q6. हिमाचल प्रदेश जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन कहां से करें?

Ans. उम्मीदवार केवल HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

HPRCA Junior Office Assistant Recruitment 2026 Notification