Last Update: 15 अप्रैल 2026
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए Bihar Technical Service Commission (BTSC) की ओर से एक शानदार अवसर सामने आया है। BTSC Instructor Recruitment 2026 के तहत कुल 726 पदों पर Instructor (अनुदेशक) की भर्ती निकाली गई है, जिसमें Polytechnic Instructor और विभिन्न ट्रेड्स के ITI Instructor शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में Degree / Diploma / ITI जैसी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मौका है जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और अपने करियर को स्थिर बनाना चाहते हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BTSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – पदों का विवरण, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया आसान भाषा में समझाएंगे, ताकि आप बिना किसी भ्रम के सही तरीके से आवेदन कर सकें।
BTSC Instructor Notification 2026: संक्षिप्त विवरण
BTSC Anudeshak Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संस्था का नाम | Bihar Technical Service Commission (BTSC) |
| पद का नाम | Instructor (अनुदेशक) विभिन्न पद |
| विज्ञापन संख्या | 14/2026, 15/2026, 16/2026, 17/2026, 18/2026, 19/2026, 20/2026, 21/2026, 22/2026, 23/2026 |
| कुल पदों की संख्या | 726 पद |
| कैटेगरी | बिहार सरकारी नौकरी (Technical / Instructor Jobs) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन शुल्क | ₹100/- (सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए) |
| शैक्षणिक योग्यता | संबंधित ट्रेड में Degree / Diploma / ITI पास |
| आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 37 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट) |
| वेतन | ₹35,000 – ₹60,000 प्रति माह (पोस्ट अनुसार) |
| नौकरी स्थान | बिहार |
| ऑफिशियल वेबसाइट | btsc.bihar.gov.in |
BTSC Instructor Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
BTSC Anudeshak Bharti 2026 से जुड़ी सभी Important Dates नीचे तालिका में दिए गए हैं:
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 15 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 मई 2026 |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 15 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से पहले जारी होगा |
| परीक्षा तिथि | जल्द घोषित की जाएगी |
| रिज़ल्ट जारी | जल्द यहां अपडेट की जाएगी |
BTSC Instructor Vacancy 2026: पदों का विवरण
BTSC Anudeshak Vacancy 2026 के तहत विभिन्न ट्रेड्स में कुल 726 पदों पर भर्ती निकाली गई है। नीचे दी गई तालिका में आप विज्ञापन संख्या के अनुसार पदों का पूरा विवरण देख सकते हैं, जिससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि किस ट्रेड में कितनी वैकेंसी उपलब्ध है।
| विज्ञापन संख्या | पद का नाम | कुल पद |
|---|---|---|
| 14/2026 | अनुदेशक (Surveyor) | 84 |
| 15/2026 | अनुदेशक (Machinist) | 82 |
| 16/2026 | अनुदेशक (Automobile Engineering / Mechanics) | 4 |
| 17/2026 | अनुदेशक (Leather Technology) | 4 |
| 18/2026 | अनुदेशक (Welder) | 84 |
| 19/2026 | अनुदेशक (Mechanic Tractor) | 1 |
| 20/2026 | अनुदेशक (Agriculture & Machinery) | 1 |
| 21/2026 | अनुदेशक (Fitter) | 84 |
| 22/2026 | अनुदेशक (Electronics Mechanic / Radio & TV) | 130 |
| 23/2026 | पॉलिटेक्निक अनुदेशक (Electrician / Wireman / Electrician) | 252 |
| कुल पद | 726 | |
Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
BTSC Instructor Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इसमें मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, राष्ट्रीयता और अन्य मानदंड शामिल हैं। नीचे इन सभी मानदंडों को आसान भाषा में समझाया गया है ताकि उम्मीदवार बिना किसी भ्रम के आवेदन कर सकें।
Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
BTSC द्वारा बिहार में अनुदेशक भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:
- उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI / Diploma / Degree होना अनिवार्य है।
- मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पास होना जरूरी है।
- अलग-अलग ट्रेड के अनुसार योग्यता में थोड़ा अंतर हो सकता है।
- उदाहरण:
- Electrician के लिए ITI या Diploma
- Polytechnic Instructor के लिए संबंधित ब्रांच में Degree / Diploma
Age Limit (आयु सीमा)
BTSC अनुदेशक भर्ती 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 37 वर्ष
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Nationality (राष्ट्रीयता)
BTSC Instructor Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की राष्ट्रीयता निम्न प्रकार होनी चाहिए:
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
- बिहार राज्य के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है (नियम अनुसार)
Application Fee (आवेदन शुल्क)
BTSC Instructor Online Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
- सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क: ₹100/-
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI) से किया जाएगा
- आवेदन शुल्क जमा किए बिना फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
BTSC Instructor Aplication Form 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती में उम्मीदवारों को निम्न चरणों से गुजरना होगा:
- लिखित परीक्षा (Written Examination)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
Salary (वेतन)
BTSC Anudeshak Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। आमतौर पर इस भर्ती में सैलरी लगभग ₹35,000 से ₹60,000 प्रति माह के बीच होती है, जो पद और अनुभव के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
इसके साथ ही उम्मीदवारों को सरकारी भत्ते जैसे महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे यह नौकरी और भी ज्यादा आकर्षक बन जाती है।
How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?
BTSC Instructor Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment / Apply Online सेक्शन पर क्लिक करें।
- BTSC Instructor Recruitment 2026 लिंक को खोलें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
बिहार अनुदेशक भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण लिंक नीचे दिए गए हैं:
ये भी पढ़ें:
- SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 नोटिफिकेशन: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका
Conclusion (निष्कर्ष)
BTSC Instructor Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। कुल 726 पदों पर निकली यह भर्ती न केवल स्थिर करियर प्रदान करती है, बल्कि अच्छी सैलरी और सरकारी सुविधाएं भी देती है। यदि आप निर्धारित योग्यता को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए आवेदन करें और अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें।
Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।
BTSC Instructor Recruitment 2026: FAQs
Q1. “BTSC Instructor Vacancy 2026” क्या है?
Ans. यह बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) द्वारा निकाली गई भर्ती है, जिसमें Instructor (अनुदेशक) के 726 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
Q2. BTSC Instructor Online Form कब शुरू होगा?
Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।
Q3. BTSC Instructor Aplication Form Last Date क्या है?
Ans. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है।
Q4. BTSC Instructor Selection Process क्या है?
Ans. इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
Q5. BTSC Instructor Eligibility क्या है?
Ans. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI / Diploma / Degree होना जरूरी है और आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Q6. BTSC Instructor Salary क्या है?
Ans. चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹35,000 से ₹60,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा, साथ में अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
Q7. BTSC Official Website क्या है?
Ans. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट है: https://btsc.bihar.gov.in/
