Last Update: 18 जनवरी 2026
Bombay High Court Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में नई भर्ती का सुनहरा मौका है। इस साल बॉम्बे हाईकोर्ट ने चपरासी, ड्राइवर, क्लर्क और स्टेनोग्राफर सहित कई महत्वपूर्ण पदों के लिए 2381 वेकेंसी जारी की है।
इस वेकेंसी में 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक सभी उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। अगर आप कोर्ट में नौकरी करने का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है।
- भर्ती का नाम: Bombay High Court Recruitment 2025
- संस्था: बॉम्बे हाई कोर्ट
- कुल पद: 2381
- पदों के नाम: क्लर्क, चपरासी, ड्राइवर, स्टेनोग्राफर
- आवेदन मोड: Online
- आधिकारिक वेबसाइट: bombayhighcourt.nic.in

Bombay High Court Recruitment 2025 का पूरा विवरण –
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कुल 2381 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसका विवरण इस प्रकार है –
- क्लर्क के लिए – 1382 पद
- चपरासी के लिए – 887 पद
- ड्राइवर के लिए – 37 पद
- स्टेनोग्राफर (लोवर ग्रेड) के लिए – 56 पद
- स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड) के लिए – 19 पद
इस भर्ती का दायरा काफी बड़ा है, जिसमे अधिकतम उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है।इसका मतलब यह है कि अब उम्मीदवार बिना किसी देरी के अपने दस्तावेज तैयार करके आवेदन कर सकते हैं। वहीं 5 जनवरी 2026 अंतिम तिथि है, इसलिए अंतिम दिनों की वेबसाइट समस्या से बचने के लिए जल्द आवेदन करना समझदारी होगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
Bombay High Court Recruitment 2025 में सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की अधिसूचना जारी की गई है
- क्लर्क पद के लिए शैक्षणिक योग्यता:
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हो
- साथ ही उसे कंप्यूटर और टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए
- चपरासी पद के शैक्षणिक लिए योग्यता:
- उम्मीदवार मराठी भाषा पढ़ने और लिखने में सक्षम हो
- यह पद उन छात्रों के लिए भी अच्छा अवसर देता है जो कम पढ़े लिखे हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।
- ड्राइवर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता:
- उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है
- साथ ही उसके पास वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस और 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
- स्टेनोग्राफर (लोअर व हायर ग्रेड) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता:
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए
- साथ ही शॉर्टहैंड और टाइपिंग की स्पीड अनिवार्य है :
- लोवर ग्रेड: 80 wpm शॉर्टहैंड, 40 wpm टाइपिंग
- हायर ग्रेड: 100 wpm शॉर्टहैंड, 40 wpm टाइपिंग
योग्यता की विस्तृत जानकारी Bombay High Court Recruitment 2025 की आधिकारिक नोटिफिकेशन में जाकर देख सकते हैं।
आयु सीमा (Age Limit)
Bombay High Court Vacancy 2025 Age Limit को इस प्रकार निर्धारित की गई है:
- सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है
- अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित की गई है
वर्ग के आधार पर आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतन प्रक्रिया (Salary Structure)
- क्लर्क : 29,200 रुपए से 92,300 रुपए प्रति माह
- स्टेनोग्राफर ( लोवर ग्रेड ): 49,100 रुपए से 1,55,800 रुपए प्रति माह
- स्टेनोग्राफर ( हायर ग्रेड ): 56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए प्रति माह
चपरासी और ड्राइवर को भी नियमानुसार अधिकतम वेतन और भत्ते दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
Bombay High Court Recruitment 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार की जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
Bombay High Court Vacancy 2025 की अंतिम मेरिट लिस्ट सभी चरणों में प्राप्त अंको के आधार पर तैयार की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply Online)?
Bombay High Court Recruitment 2025 Apply Online: स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है –
- सबसे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं
- यहां “Recruitment” सेक्शन में सभी पदों के भर्ती के लिए नोटिफिकेशन और उनके सामने “Apply Online” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
- आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, यहां पर अपना व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और सभी आवश्यक जानकारियों को सही तरीके से भरें
- फिर आप अपना पासपोर्ट साइज़ फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें
- अपने पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट निकलकर अपने पास सुरक्षित रखलें
यह भी पढ़ें: BTSC Vacancy 2025: बिहार में 1,907 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक करें आवेदन
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
यदि आप किसी विशेष पद की विस्तृत जानकारी देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
- क्लर्क
- चपरासी
- ड्राइवर
- स्टेनोग्राफर ( लोवर ग्रेड )
- स्टेनोग्राफर ( हायर ग्रेड )
सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक – Apply Online to Click (आवेदन प्रक्रिया समाप्त)
निष्कर्ष
Bombay High Court Recruitment 2025 की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो लोग स्थिर, सम्मानित और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के सभी उम्मीदवारों के लिए यहां अपने योग्यता के अनुसार बेहतरीन पद मौजूद है। यदि आप भी इनमें से किसी पद के लिए योग्य/इच्छुक हैं, तो आपको भी अपना आवेदन करना चाहिए।
महत्वपूर्ण सूचना:
अंतिम और सटीक जानकारी के लिए पाठकों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।
Bombay High Court Recruitment 2025 – FAQs
Bombay High Court Recruitment 2025 में कौन आवेदन कर सकता है?
Bombay High Court Recruitment 2025 में वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करते हैं। यह भर्ती क्लर्क, चपरासी, ड्राइवर और स्टेनोग्राफर जैसे विभिन्न पदों के लिए है, इसलिए पात्रता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
क्या 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन केवल चपरासी (Peon) और ड्राइवर जैसे पदों के लिए। क्लर्क और स्टेनोग्राफर पदों के लिए ग्रेजुएशन और विशेष कौशल अनिवार्य होता है।
Bombay High Court Recruitment Peon 2025 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Peon की पद के लिए आवेदन करना बहुत आसान है, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, वहां आपको सभी पदों का नोटिफिकेशन और उनके सामने Apply Online लिंक मिलेगा, जिसमें आप आवेदन कर सकते हैं।
Bombay High Court Clerk Recruitment 2025 क्या है?
Bombay High Court ने Clerk पद के लिए 1382 Vacancies निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है साथ ही उसे कंप्यूटर और टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए
Bombay High Court Vacancy 2025 Notification PDF डाउनलोड कैसे करें?
Notification PDF डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाना होगा, यहां पर आपको सभी पदों के नोटिफिकेशन पीडीएफ मिलेंगे। डायरेक्ट PDF लिंक ऊपर दी गई है।
Bombay High Court Vacancy 2025 Syllabus क्या है?
यह भर्ती अलग-अलग पदों के लिए है, इसलिए हर पद का syllabus अलग है। मुख्य रूप से परीक्षा Written Test + Skill Test के आधार पर होती है।
Bombay High Court Vacancy 2025 Last Date to Apply क्या है?
Bombay High Court Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होंगे?
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी, लेकिन मुख्य रूप से इसमें निम्न चरण शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा
- टाइपिंग / स्किल टेस्ट (जहाँ लागू हो)
- ड्राइविंग टेस्ट (ड्राइवर पद के लिए)
- दस्तावेज सत्यापन
क्या एक से अधिक पद के लिए आवेदन किया जा सकता है?
हाँ, यदि उम्मीदवार एक से अधिक पदों की पात्रता शर्तें पूरी करता है, तो वह अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकता है। हालाँकि, प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन शुल्क और फॉर्म भरना होगा।