Last Update: 16 दिसम्बर 2025
बिहार में नौकरी और रोजगार का बड़ा रोडमैप: बिहार सरकार ने अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के लिए एक बड़ा कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 3 नए विभागों के गठन को मंजूरी दे दी गई। सरकार का कहना है कि इन विभागों के गठन से नौकरी और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा।

कौन-कौन से नए विभाग बने?
कैबिनेट ने जिन तीन विभागों को मंजूरी दी है, वे इस प्रकार है –
(1) युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग
यह विभाग खासकर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का काम करेगा, जिससे उन युवाओं को नए नौकरी और रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सरकार का मानना है कि जितने युवा स्किल्ड बनेंगे, उतने ही ज्यादा रोजगार के मौके तैयार होंगे।
(2) उच्च शिक्षा विभाग
इस विभाग के मुताबिक सरकार का फोकस है कि, उच्च और बेहतर शिक्षा से ही रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। इस लिए सरकार अब उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से युवाओं के लिए शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएगी, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करेगी और शोध व नवाचार को बढ़ावा देने का काम करेगी।
(3) सिविल विमान विभाग
इस विभाग को बनाने का उद्देश्य राज्य में नए हवाई अड्डों का निर्माण और उड़ान योजना को तेजी से आगे बढ़ाना है। सरकार का मानना है कि एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने से पर्यटन, व्यापार और उद्योगों का विस्तार होगा, जिससे नौकरी और रोजगार बढ़ेंगे।
एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य – अगले 5 साल की बड़ी योजना
नीतीश सरकार ने 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ युवाओं को नौकरी या रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। जिसके तहत –
- युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी
- तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत किया जाएगा।
- कृषि, पशुपालन, उद्योग, बागवानी और खाद्य संस्करण जैसे क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाए जायेंगे।
- ग्रामीण और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर नौकरी और रोजगार तैयार होंगे।
- सरकार का मानना है कि नए विभागों के ज़रिए काम में तेजी आएगी, जिससे राज्य के अंदर रोजगार का नया माहौल बनेगा।
ये भी पढ़ें –
हवाई अड्डों के विस्तार से बढ़ेंगे रोजगार के नए अवसर
बिहार में कई नए एयरपोर्ट्स बनाने की तैयारियां चल रहीं हैं। उड़ान योजना के तहत छोटे बड़े कई हवाई अड्डों का निर्माण प्रस्तावित है। सिविल विमान विभाग के अलग होने से एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी आएगी। जिससे:-
- औद्योगिक माहौल में सुधार आएगा
- छोटे बड़े बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा
- येयुवाओं के लिए नए रोजगार के रास्ते खुलेंगे
कुल मिलाकर युवाओं पर फोकस और रोजगार पर ज़ोर
बिहार सरकार के द्वारा उठाया गया यह कदम युवाओं को मजबूत बनाने, शिक्षा व्यवस्था सुधारने और रोजगार के नए रास्ते खोलने के उद्देश्य में एक बड़ा फैसला है।
अगर ये योजनाएं समय पर लागू हो जाए, तो आने वाले समय में बिहार के लाखों युवाओं को इसका लाभ मिलने की संभावना है।
महत्वपूर्ण सूचना:
अंतिम और सटीक जानकारी के लिए पाठकों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।