AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 के तहत 2551 Nursing Officer भर्ती, Apply Online

Last Update: 25 फ़रवरी 2026

देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) द्वारा AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 के तहत Nursing Officer के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET)-10 के माध्यम से की जाएगी।

इस भर्ती के अंतर्गत देशभर के विभिन्न AIIMS संस्थानों में Level-07 (₹9300–34800 + Grade Pay ₹4600) वेतनमान पर नियुक्ति की जाएगी। कुल पदों की संख्या 2551 है, जो संबंधित AIIMS संस्थानों की उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार निर्धारित की गई है। यदि शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing / GNM (अनुभव सहित) होना आवश्यक है तथा State / Indian Nursing Council में पंजीकरण अनिवार्य है।

जो उम्मीदवार सरकारी अस्पताल में स्थायी और सम्मानजनक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

AIIMS Nursing Officer Notification 2026 – संक्षिप्त विवरण

AIIMS NORCET 10 Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम All India Institute of Medical Sciences (AIIMS)
पद का नाम Nursing Officer (Group-B)
विज्ञापन संख्या Notice No. 17/2026
कुल पदों की संख्या 2551 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क General / OBC – ₹3000/-
SC / ST / EWS – ₹2400/-
PwBD – शुल्क मुक्त
शैक्षणिक योग्यता B.Sc. (Hons.) Nursing / B.Sc. Nursing
या
Post Basic B.Sc. Nursing
या
GNM (2 वर्ष अनुभव सहित, 50 बेड वाले अस्पताल में)
State / Indian Nursing Council में पंजीकरण अनिवार्य
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु छूट)
वेतन Level-07 Pay Matrix (₹9300–34800 + Grade Pay ₹4600, प्री-रिवाइज्ड)
नौकरी स्थान भारत के विभिन्न AIIMS संस्थान
ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in

AIIMS Nursing Officer Bharti 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

AIIMS NORCET 10 Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

कार्यक्रम तिथि
Online Registration Start 24 फरवरी 2026
Last Date to Apply 16 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
NOC Upload Last Date 20 मार्च 2026
Application Status 24 मार्च 2026
Correction Window 25–27 मार्च 2026
Exam City Information 04 अप्रैल 2026
Admit Card Release 08 अप्रैल 2026
Stage I (Prelims CBT) 11 अप्रैल 2026 (शनिवार)
Stage II (Mains CBT) 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
Result बाद में घोषित होगा

AIIMS Nursing Officer Vacancy 2026 – पदों का विवरण

AIIMS NORCET 10 Vacancy 2026 के अंतर्गत देशभर के विभिन्न AIIMS संस्थानों में Nursing Officer (Group-B) पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती All India Institute of Medical Sciences द्वारा आयोजित Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET)-10 के माध्यम से की जा रही है।

इस बार 2551 पदों पर भारत के विभिन्न AIIMS जैसे New Delhi, Bhopal, Raipur, Patna, Rishikesh एवं अन्य सहभागी संस्थानों में की जाएगी।

AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 की खास बात यह है कि यह एक Common Eligibility Test है, यानी एक ही परीक्षा के माध्यम से अलग-अलग AIIMS में चयन का अवसर मिलेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद अपनी पसंद (Choice & Preference) भरने का अवसर दिया जाएगा और अंतिम नियुक्ति NORCET Score एवं मेरिट के आधार पर की जाएगी।

Eligibilty Criteria (पात्रता मानदंड)

AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा को पूरा करना अनिवार्य है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे सभी पात्रता शर्तों को अंतिम तिथि तक पूर्ण करते हों, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से
    • B.Sc. (Hons.) Nursing / B.Sc. Nursing या
    • Post Basic B.Sc. Nursing या
    • GNM (Diploma in General Nursing Midwifery) होना चाहिए।
  • सभी उम्मीदवारों के लिए State / Indian Nursing Council में Registered Nurse & Midwife के रूप में पंजीकरण अनिवार्य है।
  • GNM अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त रूप से 50 बेड वाले अस्पताल में 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक है, जो योग्यता पूर्ण करने के बाद का होना चाहिए।
  • सभी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव आवेदन की अंतिम तिथि तक पूर्ण होना अनिवार्य है।

Age Limit (आयु सीमा)

AIIMS नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 16 मार्च 2026 (ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि) के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 30 वर्ष

Age Relaxation (आयु में छूट)

Category Relaxation
SC/ST 5 वर्ष
OBC 3 वर्ष
PWBD 10 वर्ष
PWBD + OBC 13 वर्ष
PWBD + SC/ST 15 वर्ष
Ex-Servicemen Military Service + 3 वर्ष
Central Govt Employee 5–10 वर्ष (नियम अनुसार)

Application Fee (आवेदन शुल्क)

AIIMS Nursing Officer Online Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान Debit Card / Credit Card / Net Banking के माध्यम से किया जा सकता है। वर्गानुसार आवेदन शुल्क नीचे तालिका में दिए गए हैं:

Category Application Fee
General / OBC ₹3000/-
SC / ST / EWS ₹2400/-
PwBD शुल्क मुक्त

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

AIIMS NORCET 10th Nursing Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन निर्धारित परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। यह भर्ती NORCET (Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test) के जरिए आयोजित की जाती है, जिसमें उम्मीदवारों को दो चरणों की ऑनलाइन परीक्षा से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • Stage I – Preliminary CBT (ऑनलाइन परीक्षा)
  • Stage II – Mains CBT (ऑनलाइन परीक्षा)
  • Document Verification (दस्तावेज सत्यापन)
  • Final Merit List

Salary (वेतन)

AIIMS NORCET 10th Nursing Officer Vacancy 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को Level-07 Pay Matrix के तहत वेतन प्रदान किया जाएगा, जो पूर्व संशोधित Pay Band-2 ₹9300–34800 + Grade Pay ₹4600 के समकक्ष है। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान विभिन्न भत्ते भी दिए जाएंगे, जिनमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) तथा चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं।

स्थान और पोस्टिंग के आधार पर कुल वेतन में अंतर हो सकता है, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर एक Nursing Officer को लगभग ₹60,000 या उससे अधिक प्रतिमाह (अनुमानित) वेतन एवं भत्तों सहित प्राप्त हो सकता है। यही कारण है कि यह भर्ती एक सुरक्षित, स्थायी और सम्मानजनक सरकारी करियर विकल्प मानी जाती है।

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “NORCET-10” या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. यदि पहले से OTR (One Time Registration) किया हुआ है, तो उसी ID से लॉगिन करें। नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से संबंधित जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  5. निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. भरे हुए आवेदन फॉर्म को पुनः जांच लें और Final Submit पर क्लिक करें।
  8. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें, खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

आप ये भी देख सकते हैं:

Conclusion (निष्कर्ष)

AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 नर्सिंग क्षेत्र के उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो देश के प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS में स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। अच्छी सैलरी, केंद्रीय सरकारी भत्ते और सुरक्षित करियर इस भर्ती को और भी आकर्षक बनाते हैं। यदि आप निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026: FAQs

Q1. AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 क्या है?

Ans. AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026, All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) द्वारा आयोजित Nursing Officer भर्ती परीक्षा है। यह Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET)-10 के माध्यम से देशभर के विभिन्न AIIMS संस्थानों में Group-B पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।

Q2. AIIMS Nursing Officer Vacancy 2026 Apply Online कब शुरू हुआ?

Ans. AIIMS NORCET 10 Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Q3. AIIMS NORCET 10 Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Q4. AIIMS Nursing Officer Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन प्रक्रिया दो चरणों की CBT परीक्षा (Prelims और Mains) के माध्यम से होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और अंतिम मेरिट NORCET Score के आधार पर तैयार की जाएगी।

Q5. AIIMS NORCET 10 Bharti 2026 के लिए योग्यता क्या है?

Ans. उम्मीदवार के पास B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing / GNM (अनुभव सहित) होना चाहिए तथा State / Indian Nursing Council में पंजीकरण अनिवार्य है।

Q6. AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

Ans. उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाकर OTR के माध्यम से लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और अंतिम सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 Notification