Aadhaar Supervisor / Operator Vacancy 2026: Apply Online for 252 Posts

Last Update: 14 फ़रवरी 2026

अगर आप 12वीं, ITI या डिप्लोमा पास हैं और आधार सेवा केंद्र में काम करने का अनुभव या रुचि रखते हैं, तो Aadhaar Supervisor / Operator Vacancy 2026 आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। CSC e-Governance Services India Ltd. द्वारा देशभर के विभिन्न जिलों में आधार सुपरवाइजर / ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को संबंधित जिले के आधार सेवा केंद्र (ASK) में तैनात किया जाएगा।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

Aadhaar Supervisor / Operator Notification 2026: संक्षिप्त विवरण

CSC e-Governance Services Indian Aadhaar Supervisor / Operator Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम CSC e-Governance Services India Ltd. (Digital India के अंतर्गत)
पद का नाम Aadhaar Supervisor / Operator
कुल पदों की संख्या 252
आवेदन मोड ऑनलाइन (CSC जॉब पोर्टल के माध्यम से)
शैक्षणिक योग्यता 12वीं / ITI / डिप्लोमा
UIDAI अधिकृत एजेंसी से जारी Aadhaar Operator/Supervisor सर्टिफिकेट अनिवार्य
वेतन राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सेमी-स्किल्ड न्यूनतम वेतन के अनुसार
नौकरी स्थान पूरे भारत में
ऑफिशियल वेबसाइट career.cscloud.in
csc.gov.in

Aadhaar Supervisor / Operator Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

CSC e-Governance Services Indian Aadhaar Supervisor / Operator Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी हुआ 11 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

Aadhaar Supervisor / Operator Vacancy 2026: पदों का विवरण

CSC e-Governance Services Indian Aadhaar Supervisor / Operator Vacancy 2026 के अंतर्गत कुल 252 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये पद देश के विभिन्न जिलों में आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra – ASK) के लिए निर्धारित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को स्थानीय स्तर पर तैनात किया जाएगा। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार (1 वर्ष) पर होगी और कार्य आधार नामांकन, अपडेट, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं नागरिकों को आधार संबंधित सेवाएं प्रदान करना होगा।

Eligibilty Criteria (पात्रता मानदंड)

Aadhaar Supervisor / Operator Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पात्रता मानदंड ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। यदि किसी भी शर्त को पूरा नहीं किया जाता है, तो आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

Aadhaar Supervisor / Operator Bharti 2026 के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  • 12वीं (इंटरमीडिएट / सीनियर सेकेंडरी) पास
  • या
  • मैट्रिक + 2 वर्ष ITI
  • या
  • मैट्रिक + 3 वर्ष पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
  • साथ ही UIDAI अधिकृत एजेंसी से जारी Aadhaar Operator / Supervisor Certificate अनिवार्य है।

Age Limit (आयु सीमा)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: आधिकारिक सूचना के अनुसार

तकनीकी योग्यता

  • बेसिक कंप्यूटर ज्ञान
  • हिंदी / स्थानीय भाषा का ज्ञान
  • बायोमेट्रिक डिवाइस एवं आधार सॉफ्टवेयर संचालन की समझ

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

Aadhaar Operator Supervisor Bharti 2026 के तहत चयन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा गया है। इस भर्ती में मुख्य रूप से दस्तावेजों और योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

  1. ऑनलाइन आवेदन की समीक्षा: सबसे पहले उम्मीदवारों द्वारा भरे गए ऑनलाइन फॉर्म और अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  2. शॉर्टलिस्टिंग: शैक्षणिक योग्यता और वैध UIDAI सर्टिफिकेट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): चयनित अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा।
  4. इंटरैक्शन / इंटरव्यू (यदि आवश्यक हो): कुछ जिलों में स्थानीय स्तर पर संक्षिप्त इंटरव्यू या इंटरैक्शन लिया जा सकता है।
  5. अंतिम मेरिट एवं नियुक्ति: सफल उम्मीदवारों को संबंधित जिले के आधार सेवा केंद्र में नियुक्ति दी जाएगी।

Salary (वेतन)

Aadhaar Operator Supervisor Vacancy 2026 का वेतनमान संबंधित राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सेमी-स्किल्ड मैनपावर के न्यूनतम वेतन के अनुसार दी जाएगी।

इसका अर्थ है कि वेतन राशि राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी राज्य में सेमी-स्किल्ड कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹12,000 से ₹15,000 प्रतिमाह निर्धारित है, तो चयनित उम्मीदवार को उसी के अनुरूप भुगतान किया जाएगा।

वेतन के साथ कार्य अनुभव भी मिलेगा, जो भविष्य में सरकारी या डिजिटल सेवा से जुड़े अन्य पदों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

Aadhaar Supervisor / Operator Vacancy 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले CSC के आधिकारिक जॉब पोर्टल पर जाएं: https://career.cscloud.in
  2. होमपेज पर “Aadhaar Supervisor / Operator” भर्ती से संबंधित लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  3. यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।पहले से रजिस्टर्ड हैं तो अपने यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें: नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, जिला चयन आदि।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें: 10वीं / 12वीं / ITI / डिप्लोमा प्रमाणपत्र, वैध UIDAI Aadhaar Operator/Supervisor Certificate, फोटो और हस्ताक्षर
  6. सभी विवरण को एक बार ध्यानपूर्वक जांच लें।
  7. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी / प्रिंट-आउट सुरक्षित रखें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

Aadhaar Operator / Supervisor Bharti 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

आप ये भी देख सकते हैं:

Conclusion (निष्कर्ष)

Aadhaar Supervisor / Operator Vacancy 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं और आधार से जुड़ी सरकारी सेवाओं का हिस्सा बनना चाहते हैं। यह भर्ती भले ही कॉन्ट्रैक्ट आधार पर हो, लेकिन इससे मिलने वाला अनुभव भविष्य में अन्य सरकारी या CSC प्रोजेक्ट्स में काम आने वाला साबित हो सकता है।

यदि आपके पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और वैध UIDAI Aadhaar Operator/Supervisor Certificate है, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड रखें तथा अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भर लें।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

Aadhaar Supervisor / Operator Vacancy 2026: FAQs

Q1. Aadhaar Supervisor / Operator Vacancy 2026 क्या है?

Ans. Aadhaar Supervisor / Operator Vacancy 2026, CSC e-Governance Services India Ltd. द्वारा निकाली गई भर्ती है, जिसमें देशभर के विभिन्न जिलों में Aadhaar Supervisor / Operator के 252 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवार आधार सेवा केंद्र में नामांकन और अपडेट कार्य करेंगे।

Q2. Aadhaar Supervisor / Operator Recruitment 2026 Apply Online कब शुरू होगा?

Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार CSC के आधिकारिक जॉब पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Q3. Aadhaar Supervisor / Operator Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. Aadhaar Operator Supervisor Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

Q4. Aadhaar Supervisor / Operator Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन की समीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और आवश्यकता अनुसार इंटरव्यू शामिल हो सकता है। अंतिम नियुक्ति संबंधित जिले में की जाएगी।

Q5. Aadhaar Operator Supervisor Vacancy 2026 के लिए योग्यता क्या है?

Ans. उम्मीदवार 12वीं / ITI / डिप्लोमा पास होना चाहिए। साथ ही UIDAI अधिकृत एजेंसी से जारी वैध Aadhaar Operator/Supervisor Certificate अनिवार्य है।

Q6. Aadhaar Supervisor / Operator Vacancy 2026 की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

Ans. उम्मीदवार CSC के आधिकारिक पोर्टल https://career.cscloud.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।

Aadhaar Supervisor / Operator Vacancy 2026 Notification