Last Update: 27 दिसम्बर 2025
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए JKSSB Constable Recruitment 2026 एक बड़ा मौका लेकर आया है। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 10वीं पास कर ली है और पुलिस विभाग में स्थायी करियर बनाना चाहते हैं।
इस लेख में हम सिर्फ जानकारी नहीं देंगे, बल्कि यह भी समझाएंगे कि
- कौन आवेदन कर सकता है
- किसे आवेदन नहीं करना चाहिए
- तैयारी कैसे शुरू करें
- Apply Online करते समय किन बातों का ध्यान रखें, ताकि बाद में कोई confusion न रहे।

Overview of JKSSB Constable Recruitment 2026
यह भर्ती जम्मू-कश्मीर में Constable (Executive Police) पदों के लिए की जा रही है। पदों को Divisional Cadre में बांटा गया है, यानी Jammu और Kashmir दोनों डिवीजन के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग अवसर हैं।
सरल शब्दों में कहें तो – अगर आप जम्मू या कश्मीर क्षेत्र से हैं और पुलिस सेवा में जाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए design की गई है।
JKSSB Constable Vacancy 2026 – Division & Category Wise Details
JKSSB Constable Recruitment 2026 के तहत Constable (Executive Police) पदों पर कुल 1815 रिक्तियां निकाली गई हैं। ये सभी पद Home Department, Jammu & Kashmir के अंतर्गत Divisional Cadre में भरे जाएंगे।
इसका सीधा मतलब यह है कि भर्ती को Jammu Division और Kashmir Division में अलग-अलग बांटा गया है, ताकि स्थानीय उम्मीदवारों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
Jammu Division Vacancy Details
Jammu Division के लिए कुल 934 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों को विभिन्न आरक्षित और अनारक्षित वर्गों में इस तरह से बांटा गया है:
- Open Merit (OM): 375
- Scheduled Caste (SC): 75
- Scheduled Tribe-1 (ST-1): 93
- Scheduled Tribe-2 (ST-2): 93
- Other Backward Classes (OBC): 75
- ALC / IB: 37
- Resident of Backward Area (RBA): 93
- Economically Weaker Section (EWS): 93
अगर आपका domicile Jammu Division का है, तो आप केवल इन्हीं 934 पदों के लिए competition में होंगे।
Kashmir Division Vacancy Details
Kashmir Division के लिए कुल 881 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों को विभिन्न आरक्षित और अनारक्षित वर्गों में इस तरह से बांटा गया है:
- Open Merit (OM): 353
- Scheduled Caste (SC): 70
- Scheduled Tribe-1 (ST-1): 88
- Scheduled Tribe-2 (ST-2): 88
- Other Backward Classes (OBC): 72
- ALC / IB: 35
- Resident of Backward Area (RBA): 88
- Economically Weaker Section (EWS): 87
अगर आपका domicile Kashmir Division का है, तो आप केवल इन्हीं 881 पदों के लिए competition में होंगे।
JKSSB Constable Recruitment 2026 Date – Important Timeline
उम्मीदवारों को भर्ती की timeline समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि एक छोटी सी गलती भी आवेदन reject करा सकती है।
- Official Notification 26 दिसम्बर 2025 को जारी हो चुकी है
- Apply Online प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 से शुरू होगी
- आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 फरवरी 2026 रहेगी
Career Manch Tip: Last date का इंतजार न करें। Server issue, payment failure और photo upload जैसी समस्याएं आखिरी दिनों में ज्यादा आती हैं।
Eligibility Criteria for JKSSB Constable Recruitment 2026
1. Educational Qualification:
- उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है
- किसी recognized board से qualification होनी चाहिए
Higher qualification वालों को भी apply करने की अनुमति है, लेकिन selection में कोई extra benefit नहीं मिलता।
2. Age Limit
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार age relaxation दिया जाएगा।
Warning: Age calculation cutoff date के अनुसार होती है, इसलिए birth date गलत भरने से आवेदन रद्द हो सकता है।

JKSSB Constable Vacancy 2026 Apply Online – Step by Step Guidance
- Official recruitment portal: www.jkssb.nic.in पर जाएं
- New registration करें (mobile & email active रखें)
- Application form सावधानी से भरें
- Documents, photo और signature upload करें
- Application fee online pay करें
- Final submit से पहले preview जरूर देखें
- Form Submit करके प्रिंटआउट सुरक्षित रखलें
ऑनलाइन आवेदन लिंक (19/01/2026)
ऑफिसियल नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड लिंक
Selection Process of JKSSB Constable Recruitment 2026
चयन प्रक्रिया को multi-stage रखा गया है ताकि सही और Fit उम्मीदवार चुने जा सकें।
1. Written Examination
- General Knowledge, Reasoning, Current Affairs जैसे विषय
- यह stage merit तय करने में अहम भूमिका निभाती है
2. Physical Standard Test (PST)
- Height, chest और physical measurements check किए जाते हैं
- यहां Fail होने पर आगे की process में entry नहीं मिलती है
3. Physical Endurance Test (PET)
- दौड़, push-ups / shot put जैसी activities
- Practical fitness का असली test यहीं होता है
4. Medical Examination & Document Verification
- अंतिम stage में medical fitness और documents verify होते हैं
NCC Certificate Holders को लिखित परीक्षा में Extra marks का Benefit मिलता है, जो Merit में फर्क डाल सकता है।
JKSSB Constable Vacancy Syllabus – तैयारी कैसे करें?
हालांकि Syllabus simple रखा जाता है, लेकिन Competition काफी ज्यादा होता है।
Preparation Strategy:
- Daily current affairs पर focus करें
- Basic GK + Jammu & Kashmir related topics जरूर पढ़ें
- Mock tests से speed और accuracy बढ़ाएं
- Physical test की तैयारी पहले दिन से शुरू करें
बहुत से Candidates लिखित परीक्षा Clear कर लेते हैं, लेकिन PET में Fail हो जाते हैं। इसलिए दोनों की तैयारी Parallel करें।
Why JKSSB Constable Vacancy 2026 is a Good Opportunity?
- 10वीं पास के लिए Direct सरकारी नौकरी
- Fixed salary + Allowances
- Police department की Respect और Job security
- Young candidates के लिए Long-term Career option
Conclusion
JKSSB Constable Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो कम Qualification में सरकारी नौकरी चाहते हैं और Physically Fit हैं। अगर आप समय रहते सही Strategy के साथ तैयारी शुरू करते हैं, तो Selection की संभावना काफी बढ़ जाती है।
हमारा सुझाव है: आज ही Syllabus समझें, Physical training शुरू करें और Apply Online की तारीख miss न होने दें।