Railway PLW Apprentice Recruitment 2025: रेलवे में फिर मौका! अप्रेंटिस के सैकड़ों पद खाली, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, देखें पूरी रिपोर्ट

Last Update: 18 जनवरी 2026

Railway PLW Apprentice Recruitment 2025: अप्रेंटिस के पदों पर पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स ने भर्ती निकाली है। PLW की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार कुल 225 रिक्तियों के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। कुछ ट्रेडों में आईटीआई पास के साथ-साथ 8वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

Railway PLW Apprentice Recruitment 2025 Letest Government Job Update
Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

Railway PLW Apprentice Recruitment 2025: पदों की संख्या और आवेदन की अंतिम तिथि

पीएलडब्ल्यू अप्रेंटिस भर्ती 2025 की अधिसूचना पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (PLW) ने जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न ट्रेडों में 225 अप्रेंटिस पदों की घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों के पास आईटीआई की योग्यता है और वह इच्छुक है तो, 22 दिसंबर 2025 तक पीएलडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PLW Apprentice 2025: ट्रेड

  • PLW Apprentice 2025 में कुल पदों की संख्या: 225
    • अनुसूचित जाति: 34
    • अनुसूचित जनजाति: 17
    • अन्य पिछड़ा वर्ग: 61
    • अनारक्षित: 113
    • दिव्यांग जन: 9
    • पूर्व एस एम: 8

इस प्रकार समझें:-

  1. इलेक्ट्रीशिया – कुल पदों की संख्या: 120
    • अनुसूचित जाति: 18
    • अनुसूचित जनजाति: 9
    • अन्य पिछड़ा वर्ग: 32
    • अनारक्षित: 61
    • दिव्यांग जन: 5
    • पूर्व एस एम: 4
  2. मैकेनिक (डीजल) – कुल पदों की संख्या: 25
    • अनुसूचित जाति: 4
    • अनुसूचित जनजाति: 2
    • अन्य पिछड़ा वर्ग: 7
    • अनारक्षित: 12
    • दिव्यांग जन: 1
    • पूर्व एस एम: 1
  3. इंजीनियर – कुल पदों की संख्या: 12
    • अनुसूचित जाति: 2
    • अनुसूचित जनजाति: 1
    • अन्य पिछड़ा वर्ग: 3
    • अनारक्षित: 6
    • दिव्यांग जन: 0
    • पूर्व एस एम: 0
  4. फिटर – कुल पदों की संख्या: 50
    • अनुसूचित जाति: 7
    • अनुसूचित जनजाति: 4
    • अन्य पिछड़ा वर्ग: 14
    • अनारक्षित: 25
    • दिव्यांग जन: 2
    • पूर्व एस एम: 2
  5. वेल्डर (जी एंड ई) – कुल पदों की संख्या: 18
    • अनुसूचित जाति: 3
    • अनुसूचित जनजाति: 1
    • अन्य पिछड़ा वर्ग: 5
    • अनारक्षित: 9
    • दिव्यांग जन: 1
    • पूर्व एस एम: 1

Railway PLW Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

शैक्षिक और तकनीकी योग्यता पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स की विभिन्न अप्रेंटिस ट्रेडों के लिए जो न्यूनतम शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है वो इस प्रकार हैं -इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक, इंजीनियर और फिटर के लिए उम्मीदवारों को विज्ञान और गणित के साथ कम से कम 10वीं पास होना चाहिए और न्यूनतम अंक 50% होना चाहिए। जी एंड ई वेल्डर के पद के लिए सिर्फ 8वीं पास उम्मीदवार भी अपना आवेदन कर सकते हैं।प्रत्येक ट्रेड के लिए तकनीकी योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है कि, उम्मीदवार को तकनीकी योग्यता के अनुसार संबंधित आईटीआई ट्रेड में प्रशिक्षण अनिवार्य है।

PLW Apprentice 2025 Registration fees: क्या है आवेदन शुल्क?

पीएलडब्ल्यू अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन शुल्क कुछ इस प्रकार लिया जाएगा – एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क बिल्कुल मुफ्त होगा।जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना अनिवार्य होगा।

Railway PLW Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

Railway PLW Apprentice Recruitment 2025 की प्रक्रिया को इस प्रकार समझें – मेरिट सूची: मैट्रिकुलेशन (10वीं) और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत के आधार पर ट्रेड-वार मेरिट सूची का निर्माण किया जाएगा, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।दस्तावेज सत्यापन: मेरिट सूची में चयन की गई अभ्यर्थियों को, जो स्लॉट की संख्या का लगभग डेढ़ गुना होंगे उन्हें मूल दस्तावेज, प्रमाण पत्र (जाति प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक आदि) और चिकित्सा प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए निर्धारित प्रारूप के अनुसार बुलाया जाएगा।

Railway PLW Apprentice Vacancy 2025: कितना मिलेगा स्टाइपेंड राशि?

Railway PLW Apprentice Vacancy 2025 में पीएलडब्ल्यू अप्रेंटिस प्रशिक्षण के दौरान जो स्टाइपेंड दिया जाएगा वह प्रतिवर्ष अलग-अलग होगा । प्रशिक्षण के दौरान पहले वर्ष में 9,600 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के दूसरा वर्ष में (वेल्डर और डीजल मैकेनिक के 1 वर्षीय आईटीआई उम्मीदवारों को) 10,560 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के तीसरा वर्ष में (मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन और फिटर के 2 वर्षीय आईटीआई उम्मीदवारों को) 11,040 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

Railway PLW Apprentice Recruitment 2025 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं:

  • सबसे पहले पीएलडब्ल्यू (PLW) की आधिकारिक वेबसाइट में जाएं।
  • अब “Apply Online” या “New Registration” लिंक पर क्लिक करें, यहां अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन विवरण (यूजर आईडी और पासवर्ड) का उपयोग करके लॉगिन करलें।
  • व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता और ट्रेड संबंधित जानकारी सही से भरने के बाद एक बार अच्छे से जांच करलें,
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे आईटीआई सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, और हस्ताक्षर को सही से अपलोड करें।
  • यदि आप (एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी या महिला उम्मीदवार) इनमें से नहीं हैं तो निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी प्रिंट करके रखलें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक (आवेदन प्रक्रिया समाप्त)

देखें आधिकारिक नोटिस

महत्वपूर्ण सूचना:

अंतिम और सटीक जानकारी के लिए पाठकों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

Leave a Comment