Last Update: 20 जनवरी 2026
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है या अंतिम वर्ष में हैं, वे CUET PG 2026 के माध्यम से देश की केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में Postgraduate (PG) कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
CUET PG 2026 परीक्षा के जरिए MA, MSc, MCom, MBA, MCA सहित कुल 157 विषयों में प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
CUET PG 2026 Important Dates
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 14 दिसंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 23 जनवरी 2026
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 25 जनवरी 2026
- करेक्शन विंडो: 28 से 30 जनवरी 2026 ( इस दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं )
- परीक्षा महीना: मार्च 2026
- एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले
- रिज़ल्ट: जल्द यहां अपडेट की जाएगी
CUET PG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें ?
CUET PG 2026 Apply Online करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर CUET (PG) 2026 लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें
- “New Registration” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें
- रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कोर्स डिटेल्स भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- निर्धारित की गई आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखलें
Important Links
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंग
आप ये भी देख सकते हैं:
CUET PG 2026 आवेदन शुल्क
CUET PG 2026 की आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार तय की गई है (दो पेपर तक):
- General – 1,400
- OBC / EWS – 1,200
- SC / ST / Third Gender – 1,100
- PwBD – 1,000
- International Candidates – 7,000
अतिरिक्त पेपर के लिए अलग से शुल्क देना होगा।
परीक्षा का पैटर्न
CUET PG 2026 परीक्षा देश के 292 शहरों और भारत के बाहर 16 शहरों में आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा मोड: CBT (Computer Based Test)
- प्रश्न प्रकार: MCQ (Objective)
- सही उत्तर: +4 अंक
- गलत उत्तर: –1 अंक (Negative Marking)
- कुल विषय: 157
CUET PG 2026 सिलेबस
सिलेबस पूरी तरह विषय आधारित होगा। उम्मीदवार जिस PG कोर्स के लिए आवेदन करेंगे, उसी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
पूरा सिलेबस उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट से Subject Code के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रमुख विषय:
- Mathematics
- Physics
- Chemistry
- English
- Commerce
- History
- Political Science
- Economics
- Life Sciences
CUET PG 2026 योग्यता
- उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation Degree होनी चाहिए
- ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं
- आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है
Career Manch की सलाह
CUET PG 2026 उन छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है, जो देश की टॉप यूनिवर्सिटीज से पोस्टग्रेजुएशन करना चाहते हैं। सही समय पर आवेदन और सिलेबस के अनुसार तैयारी सफलता की कुंजी है।
अंतिम और सटीक जानकारी के लिए पाठकों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।
ये भी पढ़ें:
- Metro Railway Apprentice Vacancy 2026: 128 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- KVS Jobs 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन में आने वाली नौकरियां, जानें – योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
