BPSC 72nd Pre Recruitment 2026: बिहार में 1186 पदों पर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बम्पर भर्ती

Last Update: 08 मई 2026

BPSC 72nd Pre Recruitment 2026 के तहत बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विभिन्न प्रशासनिक पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1186 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें SDM, DSP, Revenue Officer, Supply Inspector जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है। यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 मई 2026 से शुरू है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

BPSC 72nd Pre Notification 2026 – संक्षिप्त विवरण

BPSC 72nd Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
पद का नाम Sub Divison Officer/Senior Deputy Collector, Deputy Superintendent of Police, District Commandant, Superintendent, Sub Registrar, Sub Election Officer, Assistant Director, District Minority Welfare Officer, Sugarcane Officer and Other Posts
कुल पदों की संख्या 1230 – 44 = 1186 पद
कैटेगरी बिहार सरकारी नौकरी (Group A & B Services)
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क Gen / OBC: ₹600
SC / ST / महिला / PwD: ₹150
शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) अनिवार्य
आयु सीमा न्यूनतम: 20 / 21 / 22 वर्ष (पद अनुसार)
अधिकतम: 37 वर्ष (General Male)
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट
वेतन Level-7 से Level-9 (₹59,000 – ₹72,000 प्रति माह + भत्ते)
नौकरी स्थान बिहार
ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

BPSC 72nd Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 07 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 31 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी परीक्षा से पहले जारी होगा
परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी
रिज़ल्ट जारी जल्द यहां अपडेट की जाएगी

BPSC 72nd Pre Vacancy 2026 – पदों का विवरण

BPSC 72nd Vacancy 2026 के तहत कुल 1186 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये सभी पद बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में Group A और Group B सेवाओं के अंतर्गत आते हैं। नीचे सभी पदों के विवरण हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन का Screenshot दिया गया है, ताकि उम्मीदवारों पदों का विवरण देखने में आसानी हो।

BPSC 72nd Vacancy Details 2026
BPSC 72nd Vacancy Details 2026

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

BPSC 72nd Pre Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इसमें मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, राष्ट्रीयता अन्य मानदंड शामिल हैं। नीचे सभी जानकारी सरल भाषा में दी गई है ताकि अभ्यर्थी आसानी से समझ सकें।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

BPSC द्वारा Bihar 72nd Pre Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

BPSC 72nd Recruitment 2026 के तहत विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे संबंधित पद के लिए निर्धारित योग्यता को पूरा करते हैं। नीचे पद अनुसार योग्यता का विवरण दिया गया है:

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
72nd Combined (Preliminary) Competitive Examination उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या उसके समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।
Child Development Project Officer उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।
मुख्य परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषय (Optional Subject):
गृह विज्ञान / मनोविज्ञान / समाजशास्त्र / श्रम एवं सामाजिक कल्याण
Financial Administrative Officer & Equivalent उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संबद्ध संस्थान से निम्न में से किसी एक विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए:
वाणिज्य / अर्थशास्त्र / गणित / सांख्यिकी
Sub-Divisional Protection Officer उम्मीदवार के पास मनोविज्ञान या विधि (Law) में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
मुख्य परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषय (Optional Subject):
मनोविज्ञान / विधि (Law)

Age Limit (आयु सीमा)

BPSC 72nd Pre Bharti 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 20 / 21 / 22 वर्ष (पद अनुसार)
  • अधिकतम आयु (General Male): 37 वर्ष
  • अधिकतम आयु (Female): 40 वर्ष
  • अधिकतम आयु (OBC / BC): 40 वर्ष
  • अधिकतम आयु (SC / ST): 42 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी

Application Fee (आवेदन शुल्क)

BPSC 72nd Pre Online Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • General / OBC: ₹600
  • SC / ST: ₹150
  • सभी वर्ग की महिला: ₹150
  • PwD (दिव्यांग): ₹150
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI) से किया जाएगा

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

BPSC 72nd Pre Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन एक व्यवस्थित तीन चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया उम्मीदवार की ज्ञान क्षमता, लेखन कौशल और व्यक्तित्व का समग्र मूल्यांकन करती है।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
  • मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
  • साक्षात्कार (Interview)

Salary (वेतन)

BPSC 72nd Pre Vacancy 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार अलग-अलग पे लेवल और वेतनमान दिया जाता है। यह वेतन 7th Pay Commission के आधार पर निर्धारित किया गया है, जिसमें बेसिक सैलरी के साथ-साथ DA, HRA और अन्य भत्ते भी शामिल होते हैं। नीचे कुछ प्रमुख पदों के अनुसार सैलरी का विवरण दिया गया है:

पद का नाम पे लेवल वेतनमान (Pay Scale)
Deputy Collector Level-9 ₹61,500 – ₹72,000
Deputy Superintendent of Police (DSP) Level-9 ₹61,500 – ₹72,000
Commissioner of State Tax Level-9 ₹61,500 – ₹72,000
Rural Development Officer Level-7 ₹59,857 – ₹68,795
Revenue Officer Level-7 ₹59,857 – ₹68,795
Supply Inspector Level-7 ₹59,857 – ₹68,795
Block SC & ST Welfare Officer Level-7 ₹59,857 – ₹68,795

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

BPSC 72nd Pre Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “New Registration / OTR” पर क्लिक करें
  3. अपना बेसिक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें
  5. सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें
  6. फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  8. फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करें
  9. अंतिम रूप से Submit करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

बिहार एकीकृत 72वीं संयुक्त भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण लिंक नीचे दिए गए हैं:

ये भी पढ़ें:

Conclusion (निष्कर्ष)

BPSC 72nd Pre Recruitment 2026 बिहार की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी भर्तियों में से एक है, जिसमें 1186 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। सही रणनीति, नियमित पढ़ाई और समय पर आवेदन करके आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

BPSC 72nd Pre Recruitment 2026: FAQs

Q1. BPSC 72nd Pre Recruitment 2026 क्या है?

Ans. यह बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा है, जिसके माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जाती है।

Q2. BPSC 72nd Combined Online Form कब शुरू होगा?

Ans. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 मई 2026 से शुरू होगी।

Q3. BPSC 72nd Combined Application Form Last Date क्या है?

Ans. आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

Q4. BPSC 72nd Combined Selection Process क्या है?

Ans. चयन प्रक्रिया में Prelims, Mains और Interview शामिल हैं।

Q5. BPSC 72nd Combined Eligibility क्या है?

Ans. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पद के अनुसार स्नातक (Graduation) डिग्री होना आवश्यक है।

Q6. BPSC 72nd Combined Salary क्या है?

Ans. चयनित उम्मीदवारों को Level-7 से Level-9 के अनुसार लगभग ₹59,000 से ₹72,000 प्रति माह वेतन मिलता है।

Q7. BPSC Official Website क्या है?

Ans. आधिकारिक वेबसाइट है: https://bpsc.bihar.gov.in/

BPSC 72nd Pre Recruitment 2026 Notification