Last Update: 16 दिसम्बर 2025
Metro Railway Apprentice Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। मेट्रो रेलवे, कोलकाता ने 128 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने 10वीं पास के साथ ITI किया हुआ है और रेलवे सेक्टर में अपना करियर सुनिश्चित करना चाहते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिससे योग्य उम्मीदवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

Metro Railway Apprentice Vacancy 2026 – मुख्य जानकारी
- यह भर्ती मेट्रो रेलवे, कोलकाता के द्वारा 128 अप्रेंटिस पदों पर किया जा रहा है
- आवेदन करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से लेकर 22 जनवरी 2026 तक चलेगी।
- इस भर्ती में चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होने वाली है।
- आवेदन शुल्क
- जनरल/OBC उम्मीदवार: 100 रुपए
- SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन या अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट: mtp.indianrailways.gov.in पर जाएं
ट्रेड वाइज पदों का विवरण
Metro Railway Apprentice Vacancy 2026 के तहत विभिन्न ट्रेड में पद निकाले गए हैं, जिनका विवरण नीचे दिया गया है:
- फिटर के लिए – 82 पद
- इलेक्ट्रिशियन के लिए – 28 पद
- इंजीनियर के लिए – 9 पद
- वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) के लिए – 9 पद
कुल मिलाकर इस भर्ती में 128 पद शामिल हैं, जिनमें बहुत सारे लोगों को मौका मिला सकता है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएँ होनी चाहिए:
- उम्मीदवार का कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है
- संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए
- बिना ITI प्रमाण पत्र के उम्मीदवार Metro Railway Apprentice Vacancy 2026 के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
आयु सीमा और छूट
इस भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु में छूट:
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
- SC / ST उम्मीदवार को: 5 वर्ष
- OBC (NCL) उम्मीदवार को: 3 वर्ष
- PwBD उम्मीदवार को: 10 वर्ष
स्टाइपेंड और सैलरी
Metro Railway Apprentice Vacancy 2026 में चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपए प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो अप्रेंटिसशिप के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।
ये भी पढ़ें:
- KVS Jobs 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन में आने वाली नौकरियां, जानें – योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 50,289 पदों पर बंपर भर्ती, पूरी जानकारी देखें
Metro Railway Apprentice Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों की 10वीं और ITI अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
किसी भी प्रकार का परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- ITI सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी
ऐसे करें आवेदन
Metro Railway Apprentice Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है:
- आधिकारिक वेबसाइट mtp.indianrailways.gov.in पर जाएं
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करके लॉग-इन करें
- सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखलें
जरूरी सलाह:
- आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
- गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन करें
निष्कर्ष
अगर आप रेलवे सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो Metro Railway Apprentice Vacancy 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। 10वीं पास ITI उम्मीदवार इस भर्ती का लाभ जरूर उठाएं।
ऐसी ही सरकारी नौकरी, अप्रेंटिस, रिजल्ट और एडमिट कार्ड की ताज़ा जानकारी के लिए Career Manch से जुड़े रहें। धन्यवाद!
महत्वपूर्ण सूचना:
अंतिम और सटीक जानकारी के लिए पाठकों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।