Last Update: 06 अप्रैल 2026
BTSC Lab Assistant Vacancy 2026 के तहत बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने Laboratory Assistant (Agriculture & Machinery) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
इस भर्ती में कुल 1091 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 06 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 तक चलेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में Diploma (Engineering/Agriculture) होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और कार्यानुभव को भी महत्व दिया जाएगा, जिससे योग्य और अनुभवी अभ्यर्थियों को बेहतर अवसर मिल सके।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BTSC Lab Assistant Notification 2026: संक्षिप्त विवरण
BTSC Laboratory Assistant Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में दिए गए हैं:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संस्था का नाम | बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) |
| पद का नाम | प्रयोगशाला सहायक (एग्रीकल्चर एण्ड मशीनरी) Laboratory Assistant (Agriculture And Machinery) |
| विज्ञापन संख्या | 13/2026 |
| कुल पदों की संख्या | 1091 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन शुल्क | ₹100/- (सभी अभ्यर्थियों के लिए) |
| शैक्षणिक योग्यता | संबंधित ट्रेड में Diploma (Engineering / Agriculture) – AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से |
| आयु सीमा | 18 से 37 वर्ष (श्रेणी अनुसार छूट लागू) |
| वेतन | ₹35,400/- (Level-6 Pay Scale) |
| नौकरी स्थान | बिहार |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.btsc.bihar.gov.in |
BTSC Lab Assistant Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
BTSC Laboratory Assistant Bharti 2026 से जुड़ी सभी Important Dates नीचे तालिका में दिए गए हैं:
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 06 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 06 मई 2026 |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 06 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा |
| परीक्षा तिथि | जल्द घोषित की जाएगी |
| रिज़ल्ट जारी | जल्द यहां अपडेट की जाएगी |
BTSC Lab Assistant Vacancy 2026: पदों का विवरण
BTSC Laboratory Assistant Vacancy 2026 के तहत प्रयोगशाला सहायक के पदों को विभिन्न इंजीनियरिंग एवं साइंस विभागों में बांटा गया है। इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के उम्मीदवारों के लिए अवसर उपलब्ध हैं, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। नीचे विभागवार पदों का विवरण दिया गया है:
| पद का नाम | विभाग | रिक्त पद |
|---|---|---|
| प्रयोगशाला सहायक | कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एवं आईटी | 252 |
| सिविल / ग्रामीण इंजीनियरिंग | 166 | |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 166 | |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 166 | |
| विज्ञान (Science) | 164 | |
| इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 146 | |
| टेक्सटाइल इंजीनियरिंग | 20 | |
| ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग / मैकेनिकल डीजल | 04 | |
| सिरेमिक्स इंजीनियरिंग | 02 | |
| प्रिंटिंग इंजीनियरिंग | 02 | |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 02 | |
| एग्रीकल्चर एवं फार्मेसी | 01 | |
| कुल | 1091 | |
Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
BTSC Lab Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। इस भर्ती में मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, एवं बिहार राज्य से संबंधित नियमों को ध्यान में रखा गया है। सही पात्रता होने पर ही उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
BTSC द्वारा प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:
- उम्मीदवार के पास AICTE (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) से मान्यता प्राप्त संस्थान से अथवा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / Deemed University से Regular (Non-distance mode) में किया गया Agriculture & Machinery या Agriculture Engineering या Agriculture Technology या इसके समकक्ष किसी भी इंजीनियरिंग शाखा से 3 वर्षीय Diploma होना अनिवार्य है।
Age Limit (आयु सीमा)
बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु:
- सामान्य (पुरुष): 37 वर्ष
- सामान्य (महिला): 40 वर्ष
- BC / EBC (पुरुष/महिला): 40 वर्ष
- SC / ST (पुरुष/महिला): 42 वर्ष
Nationality (राष्ट्रीयता)
BTSC Lab Assistant Vacancy 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की राष्ट्रीयता एवं निवास से जुड़े नियम इस प्रकार हैं:
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए
- बिहार राज्य के स्थायी निवासियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा
- अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा
Application Fee (आवेदन शुल्क)
BTSC Lab Assistant Online Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो इस प्रकार है:
- सभी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क: ₹100/-
- भुगतान का माध्यम:
- Debit Card
- Credit Card
- Net Banking
- UPI
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
BTSC Laboratory Assistant Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, जिसमें परीक्षा और अनुभव दोनों को महत्व दिया गया है:
- Written Examination (लिखित परीक्षा)
- Document Verification (दस्तावेज सत्यापन)
- Medical Examination (मेडिकल परीक्षण)
Salary (वेतन)
BTSC Lab Assistant Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को Level-6 Pay Scale के अनुसार वेतन दिया जाएगा। प्रारंभिक वेतन लगभग ₹35,400/- प्रति माह होगा, जिसमें समय-समय पर सरकार द्वारा दिए जाने वाले भत्ते (DA, HRA आदि) भी शामिल होंगे।
How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?
BTSC Lab Assistant Vacancy 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitment / Advertisement” सेक्शन खोलें।
- BTSC Laboratory Assistant Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- “Apply Online” पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID आदि भरें)।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को Final Submit करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
BTSC प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:
ये भी पढ़ें:
Conclusion (निष्कर्ष)
BTSC Lab Assistant Vacancy 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। कम आवेदन शुल्क, अच्छा वेतन और स्पष्ट चयन प्रक्रिया इस भर्ती को और भी आकर्षक बनाती है। अगर आपके पास संबंधित डिप्लोमा योग्यता है, तो यह मौका आपके करियर को नई दिशा दे सकता है।
Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।
BTSC Lab Assistant Vacancy 2026: FAQs
Q1. BTSC Lab Assistant Vacancy 2026 क्या है?
Ans. यह बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा जारी एक भर्ती है, जिसमें प्रयोगशाला सहायक (Agriculture & Machinery) के 1091 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
Q2. BTSC Lab Assistant Online Form 2026 शुरू कब हुआ है?
Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।
Q3. BTSC Lab Assistant Recruitment 2026 Last Date क्या है?
Ans. इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 मई 2026 है।
Q4. BTSC Lab Assistant Bharti 2026 चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans. चयन प्रक्रिया में Computer Based Test (CBT) और कार्यानुभव (Experience) के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
Q5. BTSC प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या होना चाहिए?
Ans. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय Diploma (Engineering/Agriculture) होना चाहिए।
Q6. BTSC Laboratory Assistant Vacancy 2026 के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
Ans. उम्मीदवार बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
