UPSSSC Assistant Statistical Officer Recruitment 2026 नोटिफिकेशन, 929 पदों पर बम्पर भर्ती

Last Update: 02 अप्रैल 2026

UPSSSC Assistant Statistical Officer Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा योग्य अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से Assistant Statistical Officer / Assistant Research Officer (Statistics) के कुल 929 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए बेहतर अवसर है जो डेटा एनालिसिस, सांख्यिकी और सरकारी रिसर्च फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास Statistics / Mathematics / Mathematical Statistics / Economics / Commerce विषय में स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री के साथ कंप्यूटर की बेसिक योग्यता होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का UPSSSC PET 2025 परीक्षा में शामिल होना और वैध स्कोर होना भी जरूरी है, क्योंकि इसी के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाकर निर्धारित तिथि 21/04/2026 से 11/05/2026 के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

UPSSSC Assistant Statistical Officer Notification 2026: संक्षिप्त विवरण

UPSSSC Assistant Research Officer Statistics Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम Assistant Statistical Officer / Assistant Research Officer (Statistics) – सहायक सांख्यिकीय अधिकारी / सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी)
विज्ञापन संख्या 05-परीक्षा/2026
कुल पदों की संख्या 929 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क ₹25 (सभी श्रेणी के लिए)
शैक्षणिक योग्यता Statistics / Mathematics / Mathematical Statistics / Economics / Commerce में स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री + कंप्यूटर योग्यता (O Level / Diploma) + PET 2025 स्कोर अनिवार्य
आयु सीमा 21 से 40 वर्ष (आरक्षण के अनुसार छूट लागू)
वेतन Pay Level-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
नौकरी स्थान उत्तर प्रदेश
ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

UPSSSC Assistant Statistical Officer Bharti 2026 से जुड़ी सभी Important Dates नीचे तालिका में दिए गए हैं:

इवेंट तिथि
नोटिफिकेशन जारी हुआ 20 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 21 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 11 मई 2026
आवेदन में सुधार की अवधि 18 मई 2026 तक
एडमिट कार्ड जारी परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा
परीक्षा तिथि जल्द यहां अपडेट की जाएगी
रिज़ल्ट जारी जल्द यहां अपडेट की जाएगी

UPSSSC Assistant Statistical Officer Vacancy 2026: पदों का विवरण

UPSSSC Assistant Research Officer Statistics Vacancy 2026 के तहत कुल 929 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह पद अलग-अलग श्रेणियों में बांटे गए हैं, ताकि सभी वर्गों के उम्मीदवारों को उचित अवसर मिल सके। नीचे श्रेणीवार पदों का पूरा विवरण दिया गया है:

श्रेणी (Category) पदों की संख्या
सामान्य (General) 344
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 62
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 300
अनुसूचित जाति (SC) 211
अनुसूचित जनजाति (ST) 12

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

UPSSSC Assistant Statistical Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इसकी पात्रता शर्तों को ध्यान से समझ लेना चाहिए। इस भर्ती में मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, राष्ट्रीयता और अन्य शर्तों से जुड़े नियम लागू होते हैं। सही पात्रता होने पर ही आपका आवेदन मान्य माना जाएगा।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

UPSSSC द्वारा Assistant Statistical Officer / Assistant Research Officer (Statistics) Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी, वाणिज्य या अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर (Postgraduate) की डिग्री होनी चाहिए।
  • साथ ही उम्मीदवार के पास DOEACC का O Level प्रमाणपत्र या इसके समकक्ष कंप्यूटर योग्यता होनी चाहिए।

Age Limit (आयु सीमा)

UPSSSC Assistant Reaserch Officer Statistics Recruitment 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

UPSSSC ASO Online Form 2026 भरते समय सभी उम्मीदवारों को एक छोटा सा प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा, जो इस प्रकार है:

  • सभी श्रेणी (General / OBC / SC / ST / EWS): ₹25/-
  • भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन (Net Banking / Debit Card / Credit Card / UPI)

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

UPSSSC ASO Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन एक सुनियोजित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती में सबसे पहले PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है, उसके बाद मुख्य परीक्षा होती है।

  • PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Exam)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • अंतिम मेरिट लिस्ट

Salary (वेतन)

UPSSSC Assistant Statistical Officer Vacancy 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इस भर्ती में वेतन Pay Level-7 के अनुसार निर्धारित है, जिसमें लगभग ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह तक सैलरी मिलती है।

इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य सरकारी सुविधाएं जैसे DA (महंगाई भत्ता), HRA (मकान किराया भत्ता), TA (यातायात भत्ता) और मेडिकल सुविधाएं भी दी जाती हैं। कुल मिलाकर यह नौकरी न सिर्फ प्रतिष्ठित है, बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी स्थिर और सुरक्षित मानी जाती है।

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

UPSSSC Assistant Statistical Officer Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Live Advertisements” या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. ASO/ARO Recruitment 2026 का लिंक खोलें।
  4. अब Apply Online पर क्लिक करें।
  5. अपनी PET Registration Number और जरूरी जानकारी भरें।
  6. आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक पूरा करें।
  7. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
  8. ₹25 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  9. फॉर्म को Final Submit करें।
  10. भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

उत्तर प्रदेश सहायक सांख्यिकीय अधिकारी भर्ती 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

ये भी पढ़ें:

Conclusion (निष्कर्ष)

UPSSSC Assistant Statistical Officer Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो Statistics या संबंधित विषयों में अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस भर्ती में न सिर्फ अच्छी सैलरी मिलती है, बल्कि एक स्थिर और सम्मानजनक करियर भी मिलता है।

अगर आपके पास PET 2025 स्कोर, Master Degree और कंप्यूटर योग्यता है, तो बिना देर किए इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं। सही समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

UPSSSC Assistant Statistical Officer Recruitment 2026: FAQs

Q1. UPSSSC Assistant Statistical Officer Recruitment 2026 क्या है?

Ans. यह UPSSSC द्वारा जारी की गई भर्ती है, जिसमें Assistant Statistical Officer / Assistant Research Officer (Statistics) के कुल 929 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Q2. UPSSSC Assistant Statistical Officer Online Form 2026 कब से शुरू होगा?

Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

Q3. UPSSSC Assistant Statistical Officer Vacancy 2026 Last Date क्या है?

Ans. आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई है।

Q4. UPSSSC Assistant Statistical Officer Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन प्रक्रिया में PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।

Q5. उत्तर प्रदेश सहायक सांख्यिकीय अधिकारी भर्ती 2026 योग्यता क्या है?

Ans. उम्मीदवार के पास Statistics / Mathematics / Mathematical Statistics / Economics / Commerce विषय में स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री के साथ कंप्यूटर की बेसिक योग्यता होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का UPSSSC PET 2025 परीक्षा में शामिल होना और वैध स्कोर होना भी जरूरी है।

Q6. UPSSSC Assistant Statistical Officer Recruitment 2026 Official Website क्या है?

Ans. इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट है: https://upsssc.gov.in

UPSSSC Assistant Statistical Officer Recruitment 2026 Notification