Last Update: 11 अप्रैल 2026
अगर आप संगीत के क्षेत्र में हुनर रखते हैं और साथ ही देश सेवा का सपना देखते हैं, तो Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। इस भर्ती का आयोजन भारतीय नौसेना (Indian Navy) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन Agniveer MR (Musician) 02/2026 बैच के लिए किया जाएगा।
भारतीय नौसेना अग्निवीर एमआर संगीतकार भर्ती 2026 खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो अपने संगीत के हुनर को एक प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म देना चाहते हैं और साथ ही देश की सेवा भी करना चाहते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास (50% अंकों के साथ) होना अनिवार्य है, साथ ही उम्मीदवार के पास संगीत से जुड़ा प्रमाण पत्र और व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Navy की ऑफिसियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर 11 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Indian Navy Agniveer MR Musician Notification 2026: संक्षिप्त विवरण
Indian Navy Agniveer MR (Musician) Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:
| संस्था का नाम | Indian Navy |
| पद का नाम | Agniveer MR (Musician) |
| विज्ञापन संख्या | 02/2026 Batch |
| कुल पदों की संख्या | सेवा की आवश्यकता के अनुसार |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन (Online) |
| आवेदन शुल्क | ₹60 + 18% GST (सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए) |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 10वीं पास तथा संगीत में प्रैक्टिकल स्किल और प्रमाण पत्र आवश्यक |
| आयु सीमा | 01 जुलाई 2004 से 31 दिसंबर 2008 के बीच जन्म |
| वेतन |
1st year: ₹30,000/month 2nd year: ₹33,000/month 3rd year: ₹36,500/month 4th year: ₹40,000/month + अन्य भत्ते एवं Seva Nidhi (~₹10 लाख) |
| नौकरी स्थान | पूरे भारत में (Indian Navy Units/Ships के अनुसार) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.joinindiannavy.gov.in |
Indian Navy Agniveer MR Musician Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
Indian Navy Agniveer MR (Musician) Bharti 2026 से जुड़े सभी Important Dates नीचे तालिका में दिए गए हैं:
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 11 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | 10 मई 2026 (संभावित) |
| परीक्षा तिथि | जून 2026 (संभावित) |
| रिज़ल्ट जारी | जल्द यहां अपडेट किया जाएगा |
Indian Navy Agniveer MR Musician Vacancy 2026: पदों का विवरण
Indian Navy Agniveer MR (Musician) Vacancy 2026 के तहत यह भर्ती Agniveer MR (Musician) पद के लिए निकाली गई है। इस भर्ती में पदों की संख्या पहले से निर्धारित नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से Indian Navy की सेवा आवश्यकता (Service Requirement) पर निर्भर करती है।
यानी इस भर्ती में फिक्स सीट्स नहीं होगी, बल्कि जितने योग्य उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करते हैं, उसी आधार पर चयन किया जाएगा।
- पद का नाम: Agniveer MR (Musician)
- कुल पद: निर्धारित नहीं (As per requirement)
- भर्ती का प्रकार: All India Level
- Gender Eligibility: पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इसमें मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, राष्ट्रीयता और अन्य मानदंड शामिल है। यदि आप इन सभी मानकों को पूरा करते हैं, तभी आप इस भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ सकते हैं।
Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
Indian Navy द्वारा अग्निवीर एमआर संगीतकार भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं (Matriculation) पास होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार के पास संगीत (Music) में प्रैक्टिकल स्किल होना जरूरी है।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Music Certificate / Diploma / Grade / Competition Certificate होना चाहिए।
- उम्मीदवार को Instrument बजाने या Singing में दक्षता होनी चाहिए।
Age Limit (आयु सीमा)
Indian Navy Agniveer MR (Musician) Recruitment 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:
- उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2004 से 31 दिसंबर 2008 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल)।
- आयु में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त छूट का प्रावधान नहीं है (नियमों के अनुसार लागू होगा)।
Nationality (राष्ट्रीयता)
Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की राष्ट्रीयता से संबंधित शर्तें इस प्रकार हैं:
- उम्मीदवार भारत का नागरिक (Indian Citizen) होना चाहिए।
- नेपाल / भूटान के नागरिक या अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पात्रता सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।
Application Fee (आवेदन शुल्क)
Indian Navy Agniveer MR Musician Online Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो इस प्रकार है:
- सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: ₹60 + 18% GST
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI) से किया जाएगा।
- आवेदन तभी पूर्ण माना जाएगा जब फीस सफलतापूर्वक जमा हो जाएगी।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026 Selection Process पूरी तरह से उम्मीदवार की फिटनेस, नॉलेज और सबसे महत्वपूर्ण म्यूजिक स्किल पर आधारित होगा। इस भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा, जहां हर स्टेज को पास करना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया के चरण इस प्रकार है:
- Shortlisting (शॉर्टलिस्टिंग)
- Physical Fitness Test (PFT)
- Written Examination (लिखित परीक्षा)
- Music Ability Test (MAT)
- Medical Examination (मेडिकल परीक्षण)
- Final Merit List (अंतिम मेरिट सूची)
Physical Fitness Test (शारीरिक दक्षता परीक्षा)
Indian Navy Agniveer MR Musician Bharti 2026 में चयन के लिए Physical Fitness Test (PFT) पास करना अनिवार्य है। यह टेस्ट आपकी शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति को जांचने के लिए लिया जाता है।
- पुरुष उम्मीदवार: 6 मिनट 30 सेकंड में
- दौड़ (Running): 1.6 किलोमीटर
- उठक-बैठक (Squats): 20
- पुश-अप्स (Push-ups): 15
- सिट-अप्स (Sit-ups): 15
- महिला उम्मीदवार: 8 मिनट 15 सेकंड में
- दौड़ (Running): 1.6 किलोमीटर
- उठक-बैठक (Squats): लागू नहीं
- पुश-अप्स (Push-ups): 10
- सिट-अप्स (Sit-ups): 10
Physical Standards (शारीरिक मानक)
Indian Navy Agniveer MR Musician Vacancy 2026 में कुछ न्यूनतम शारीरिक मानक निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है:
- न्यूनतम लंबाई (Height): 157 सेमी (पुरुष एवं महिला दोनों के लिए)
- शरीर पूरी तरह फिट और स्वस्थ होना चाहिए
- कोई गंभीर बीमारी या शारीरिक विकार नहीं होना चाहिए
Written Exam (लिखित परीक्षा)
भारतीय नौसेना अग्निवीर एमआर संगीतकार भर्ती 2026 में Physical Test पास करने के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। यह परीक्षा आपकी बेसिक नॉलेज को जांचने के लिए होती है।
- Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न):
- कुल प्रश्न: 50 (MCQ)
- कुल अंक: 50
- समय: 30 मिनट
- न्यूनतम पासिंग मार्क्स: 13 अंक
- Subject (विषय):
- Science & Mathematics
- General Awareness
- अन्य जानकारी:
- प्रश्न पत्र Hindi और English दोनों भाषाओं में होगा
- परीक्षा का स्तर 10वीं (Matriculation) के बराबर होगा
- उम्मीदवार को हर सेक्शन और कुल मिलाकर पास होना जरूरी है
Musical Ability (संगीत क्षमता)
Indian Navy Agniveer MR (Musician) Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवार के पास अच्छी संगीत समझ (Musical Sense) होना बेहद जरूरी है। उसे ताल (Tempo) और सुर (Pitch) की सही पहचान होनी चाहिए और कम से कम एक पूरा गीत सही तरीके से गाने में सक्षम होना चाहिए।
इसके साथ ही, उम्मीदवार को किसी भी भारतीय या विदेशी वाद्य यंत्र (Instrument) को बजाने का प्रैक्टिकल अनुभव होना चाहिए। इसमें ये स्किल्स शामिल हैं:
- Instrument को सही तरीके से Tune करना
- सुने गए नए सुर (Notes) को पहचानकर Match करना
- पहले से तैयार किए गए पीस (Prepared Piece) को अच्छे से बजाना
- Notation (Indian / Western) पढ़ने की क्षमता
- संगीत के बेसिक थ्योरी (Music Theory) की समझ।
Salary (वेतन)
Indian Navy Agniveer MR (Musician) Vacancy 2026 Salary के तहत उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ-साथ कई अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाती हैं। यह वेतन हर साल बढ़ता है और सेवा समाप्ति के बाद एक बड़ा Seva Nidhi पैकेज भी मिलता है।
- 1st Year: ₹30,000 प्रति माह
- 2nd Year: ₹33,000 प्रति माह
- 3rd Year: ₹36,500 प्रति माह
- 4th Year: ₹40,000 प्रति माह
- हर महीने सैलरी का कुछ हिस्सा Agniveer Corpus Fund में जमा होता है।
- सरकार भी उतनी ही राशि इसमें योगदान करती है।
- 4 साल पूरा होने पर लगभग ₹10 लाख (Seva Nidhi Package) मिलता है।
इसके अलावा उम्मीदवारों को Risk Allowance, Dress Allowance और Travel Allowance जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?
Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “Agniveer MR (Musician) Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
- यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो New Registration करें
- रजिस्ट्रेशन के बाद Login करके आवेदन फॉर्म खोलें
- सभी जरूरी जानकारी (नाम, पता, योग्यता आदि) सही-सही भरें
- आवश्यक दस्तावेज (Photo, Signature, Music Certificate आदि) अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- फॉर्म को एक बार अच्छी तरह चेक करें
- अंत में Submit करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन भर्ती 2026 से जुड़े सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:
ये भी पढ़ें:
Conclusion (निष्कर्ष)
Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जो अपने संगीत के हुनर को देश सेवा के साथ जोड़ना चाहते हैं। इस भर्ती में चयन पूरी तरह आपकी Music Skill, Fitness और Basic Knowledge पर आधारित है, इसलिए तैयारी संतुलित तरीके से करें।
अगर आप सच में इस मौके को पाना चाहते हैं, तो अभी से Regular Practice + Physical Fitness + Basic Study पर ध्यान दें।
Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।
Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026: FAQs
Q1. Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026 क्या है?
Ans. यह भारतीय नौसेना द्वारा निकाली गई भर्ती है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों को Agniveer MR (Musician) पद पर 4 साल के लिए भर्ती किया जाता है।
Q2. Indian Navy Agniveer MR Musician Online Form 2026 कब शुरू होगा?
Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है।
Q3. Indian Navy Agniveer MR Musician Vacancy 2026 Last Date क्या है?
Ans. आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
Q4. Indian Navy Agniveer MR Musician Bharti 2026 Selection Process क्या है?
Ans. चयन प्रक्रिया में Shortlisting, Physical Fitness Test, Written Exam, Music Ability Test और Medical Test शामिल हैं। अंतिम चयन Music Ability Test के आधार पर होगा।
Q5. भारतीय नौसेना अग्निवीर एमआर संगीतकार भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है?
Ans. उम्मीदवार का कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही उसके पास Music Skill और संबंधित प्रमाण पत्र होना चाहिए।
Q6. Indian Navy Agniveer MR (Musician) Recruitment 2026 के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
Ans. इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट है: www.joinindiannavy.gov.in जहां से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
