MP FSL Recruitment 2026: 126 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Last Update: 27 मार्च 2026

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है, MP FSL Recruitment 2026 के तहत मध्यप्रदेश न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (Forensic Science Laboratory – FSL) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से Laboratory Technician (प्रयोगशाला तकनीशियन), Laboratory Assistant (प्रयोगशाला सहायक) और Laboratory Attendant (प्रयोगशाला परिचारक) के कुल 126 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जिन्होंने 10वीं, 12वीं या विज्ञान विषय से ग्रेजुएशन किया है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

अगर आप विज्ञान क्षेत्र में रुचि रखते हैं और क्राइम इन्वेस्टिगेशन जैसी प्रोफेशनल फील्ड में काम करना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MP FSL Recruitment 2026 के लिए मध्यप्रदेश ऑनलाइन पोर्टल (MP Online) की ऑफिसियल वेबसाइट https://chayan.mponline.gov.in/ पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

MP FSL Notification 2026: संक्षिप्त विवरण

MP FSL Laboratory Technician, Laboratory Assistant & Laboratory Attendant Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम मध्यप्रदेश न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (MP FSL)
पद का नाम Laboratory Technician (प्रयोगशाला तकनीशियन), Laboratory Assistant (प्रयोगशाला सहायक), Laboratory Attendant (प्रयोगशाला परिचारक)
कुल पदों की संख्या 126 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार (कोई शुल्क नहीं)
शैक्षणिक योग्यता 10वीं / 12वीं / ग्रेजुएशन (पद के अनुसार)
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
वेतन ₹18,000 – ₹91,300 (पद के अनुसार)
नौकरी स्थान मध्यप्रदेश
ऑफिशियल वेबसाइट chayan.mponline.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

MP FSL प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक और प्रयोगशाला परिचालक भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

इवेंट तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 18 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि परीक्षा से पहले जारी होगा
परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी
रिज़ल्ट जारी होने की तिथि जल्द यहां अपडेट किया जाएगा

MP FSL Vacancy 2026: पदों का विवरण

MP FSL Laboratory Technician, Laboratory Assistant & Laboratory Attendant Vacancy 2026 के तहत अलग-अलग पदों पर कुल 126 रिक्तियां निकाली गई हैं। नीचे तालिका में पद अनुसार वैकेंसी का विवरण दिया गया है:

पद का नाम कुल पद
Laboratory Technician (प्रयोगशाला तकनीशियन) 35
Laboratory Assistant (प्रयोगशाला सहायक) 33
Laboratory Attendant (प्रयोगशाला परिचारक) 58
कुल पदों की संख्या 126

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

MP FSL Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तें निर्धारित की गई हैं। सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं हैं। यदि आप MP FSL Vacancy 2026 Eligibility को पूरा करते हैं, तभी आप इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

MP FSL द्वारा Laboratory Technician, Laboratory Assistant & Laboratory Attendant Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
Laboratory Technician (प्रयोगशाला तकनीशियन) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Sc / Forensic Science / Computer Science / Computer Application
Laboratory Assistant (प्रयोगशाला सहायक) मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Science विषय के साथ)
Laboratory Attendant (प्रयोगशाला परिचारक) मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं / 12वीं (Science विषय के साथ)

Age Limit (आयु सीमा)

MP FSL Bharti 2026 में उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (पुरुष)
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष (महिला)

आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

Nationality (राष्ट्रीयता)

MP Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की राष्ट्रीयता से जुड़ी शर्तें निम्नलिखित हैं:

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • मध्यप्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
  • अन्य राज्य के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं (नियमों के अनुसार)

Application Fee (आवेदन शुल्क)

MP FSL Online Form 2026 भरने के लिए उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा:

  • सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क: ₹0
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

MP FSL Recruitment 2026 Selection Process के तहत उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया पारदर्शी और सरल रखी गई है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को सही अवसर मिल सके। चयन प्रक्रिया नीचे दिए गए हैं:

  • मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग (प्रारंभिक चरण)
  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

Salary (वेतन)

MP FSL Vacancy 2026 Salary के तहत चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार निर्धारित वेतनमान दिया जाएगा, जिसमें सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी शामिल होंगी। नीचे पद अनुसार सैलरी का विवरण दिया गया है:

पद का नाम वेतन
Laboratory Technician (प्रयोगशाला तकनीशियन) ₹28,700 से ₹91,300 तक
Laboratory Assistant (प्रयोगशाला सहायक) ₹19,500 से ₹62,000 तक
Laboratory Attendant (प्रयोगशाला परिचारक) ₹18,000 से ₹56,900 तक

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

MP FSL Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://chayan.mponline.gov.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Recruitment of Laboratory Technician / Laboratory Assistant / Laboratory Attendant” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नई रजिस्ट्रेशन (New Registration) करें।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज (Photo, Signature आदि) अपलोड करें।
  6. फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार चेक जरूर करें।
  7. अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

ये भी पढ़ें:

Conclusion (निष्कर्ष)

MP FSL Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो विज्ञान क्षेत्र में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। इस भर्ती में अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए पद उपलब्ध हैं, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

MP FSL Recruitment 2026: FAQs

Q1. MP FSL Recruitment 2026 क्या है?

Ans. यह मध्यप्रदेश न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा निकाली गई भर्ती है, जिसमें प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक और प्रयोगशाला परिचारक के पद शामिल हैं।

Q2. MP FSL Online Form 2026 कब शुरू हुआ?

Ans. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है।

Q3. MP FSL Vacancy 2026 Apply Online का Last Date क्या है?

Ans. आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 है।

Q4. MP FSL Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।

Q5. MP FSL Lab Technician, Lab Assistant & Lab Attendant Recruitment 2026 के लिए योग्यता क्या है?

Ans. उम्मीदवार के पास 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन (पद के अनुसार) होना आवश्यक है।

Q6. MP FSL Recruitment 2026 के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

Ans. उम्मीदवार https://chayan.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

MP FSL Recruitment 2026 Notification