UPSSSC Agriculture Technical Assistant Recruitment 2026: 2759 पदों पर कृषि प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी भर्ती

Last Update: 25 मार्च 2026

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि विभाग के अंतर्गत कुल 2759 पदों पर Technical Assistant Group-C (प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जिन्होंने कृषि (Agriculture) विषय से अपनी पढ़ाई पूरी की है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का PET 2025 पास होना अनिवार्य है, साथ ही उम्मीदवार के पास कृषि विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और कृषि क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकती है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ऑफिसियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Notification 2026: संक्षिप्त विवरण

UP Agriculture Technical Assistant Group C Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम Technical Assistant Group-C (प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी)
विज्ञापन संख्या 06-परिक्षा/2026
कुल पदों की संख्या 2759 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन (Online)
आवेदन शुल्क ₹25 (सभी वर्गों के लिए)
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Agriculture (कृषि) में Graduation (स्नातक) तथा PET 2025 उत्तीर्ण होना अनिवार्य
आयु सीमा 21 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
वेतन Pay Level-4 के अंतर्गत ₹25,500 से ₹81,100 प्रतिमाह
नौकरी स्थान उत्तर प्रदेश
ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

UP Agriculture Technical Assistant Group C Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी हुआ 24 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 22 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 11 जून 2026
आवेदन में सुधार की अवधि 18 जून 2026 तक
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि परीक्षा से कुछ दिन पहले
परीक्षा तिथि जल्द यहां अपडेट किया जाएगा
रिज़ल्ट जारी होने की तिथि जल्द यहां अपडेट किया जाएगा

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Vacancy 2026: पदों का विवरण

UP Agriculture Technical Assistant Group C Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी इस भर्ती में Technical Assistant Group-C (प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी) के कुल 2759 पद निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती कृषि विभाग के अंतर्गत की जा रही है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को राज्य के विभिन्न जिलों में नियुक्त किया जाएगा।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह कृषि (Agriculture) बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए केंद्रित है, जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर मिलता है।

श्रेणीवार पदों का विवरण नीचे तालिका में दिए गए हैं:

श्रेणी (Category) पदों की संख्या
अनारक्षित (UR) 1107
अनुसूचित जाति (SC) 579
अनुसूचित जनजाति (ST) 55
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 745
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 273
कुल पद 2759

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

अगर आप UPSSSC Agriculture Technical Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक पात्रताएं होना जरूरी है। सही जानकारी होने से आप बिना किसी गलती के फॉर्म भर सकते हैं और चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ सकते हैं।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

UPSSSC के द्वारा उत्तर प्रदेश कृषि प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Agriculture (कृषि) में Graduation (स्नातक) होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी का PET 2025 (Preliminary Eligibility Test) पास होना अनिवार्य है।
  • संबंधित विषय में डिग्री अंतिम तिथि तक प्राप्त होना आवश्यक है।

उदाहरण: यदि आपने B.Sc Agriculture किया है और PET 2025 क्वालिफाई किया है, तो आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं।

Age Limit (आयु सीमा)

UP Agriculture Technical Assistant Group C Recruitment 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी

Nationality (राष्ट्रीयता)

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीयता से संबंधित शर्तें इस प्रकार हैं:

  • अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • कुछ विशेष परिस्थितियों में अन्य श्रेणी के उम्मीदवार (जैसे नेपाल/भूटान के नागरिक) भी नियमानुसार पात्र हो सकते हैं।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Online Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा:

  • सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क: ₹25
  • भुगतान माध्यम: Debit Card, Credit Card, Internet Banking, UPI / SBI e-Challan

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

UP Agriculture Technical Assistant Bharti 2026 में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया पारदर्शी और चरणबद्ध होती है, ताकि योग्य उम्मीदवारों का सही चयन हो सके।

चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Salary (वेतन)

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Group C Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-4 के अंतर्गत वेतन प्रदान किया जाएगा। इस पद के लिए प्रारंभिक वेतन लगभग ₹25,500 प्रति माह से शुरू होकर अधिकतम ₹81,100 प्रति माह तक जाता है।

इसके अलावा, उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार DA (महंगाई भत्ता), HRA (मकान किराया भत्ता) और अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा। यह नौकरी न केवल स्थिर करियर प्रदान करती है, बल्कि भविष्य में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के भी अच्छे अवसर देती है।

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. Homepage पर Live Advertisement सेक्शन में जाएं।
  3. Technical Assistant Group-C Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  5. अब Apply Online पर क्लिक करें।
  6. PET 2025 Registration Number से लॉगिन करें।
  7. आवश्यक जानकारी (Personal, Educational Details) भरें।
  8. दस्तावेज अपलोड करें (Photo & Signature)।
  9. आवेदन शुल्क ₹25 का भुगतान करें।
  10. सभी जानकारी जांचकर Submit करें।
  11. अंत में आवेदन फॉर्म का Print Out जरूर निकाल लें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी भर्ती 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

ये भी पढ़ें:

Conclusion (निष्कर्ष)

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Recruitment 2026 कृषि क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। 2759 पदों पर निकली यह भर्ती न केवल सरकारी नौकरी पाने का मौका देती है, बल्कि एक स्थिर और सुरक्षित करियर भी प्रदान करती है।

अगर आपने PET 2025 क्वालिफाई किया है और Agriculture से ग्रेजुएशन किया है, तो इस अवसर को बिल्कुल न गंवाएं और समय रहते आवेदन जरूर करें।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Recruitment 2026: FAQs

Q1. UPSSSC Agriculture Technical Assistant Recruitment 2026 क्या है?

Ans. UPSSSC Agriculture Technical Assistant Recruitment 2026: यह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी भर्ती है, जिसके तहत कृषि विभाग में Technical Assistant Group-C के 2759 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Q2. UPSSSC Agriculture Technical Assistant Vacancy 2026 Apply Online कब शुरू होगा?

Ans. UPSSSC Agriculture Technical Assistant Group C Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू होगी।

Q3. UP Agriculture Technical Assistant Online Form 2026 का Last Date क्या है?

Ans. आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 निर्धारित की गई है।

Q4. उत्तर प्रदेश कृषि विभाग प्राविधिक सहायक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन प्रक्रिया में PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।

Q5. UP Agriculture Technical Assistant Bharti 2026 के लिए योग्यता क्या है?

Ans. उम्मीदवार के पास Agriculture (कृषि) में Graduation होना चाहिए और PET 2025 पास होना अनिवार्य है।

Q6. UPSSSC Agriculture Technical Assistant Bharti 2026 के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

Ans. उम्मीदवार आवेदन के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जा सकते हैं।

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Recruitment 2026 Notification