NPCIL Apprentice Recruitment 2026: ITI, Diploma और Graduation वालों के लिए बिना परीक्षा शानदार मौका

Last Update: 18 मार्च 2026

भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यरत Nuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL) द्वारा NPCIL Apprentice Recruitment 2026 के तहत काकरापार (गुजरात) साइट पर विभिन्न ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो ITI, Diploma या Graduation के बाद सरकारी सेक्टर में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करना चाहते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 337 पदों पर चयन किया जाएगा, जिसमें Trade Apprentice, Technician Apprentice और Graduate Apprentice शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम 1 वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें उन्हें हर महीने निर्धारित स्टाइपेंड भी मिलेगा। यह मौका खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो भविष्य में PSU या टेक्निकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

NPCIL Apprentice Notification 2026 – संक्षिप्त विवरण

NPCIL Kakrapar Apprentice Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम Nuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL)
पद का नाम Trade Apprentice, Technician Apprentice, Graduate Apprentice
विज्ञापन संख्या Kakrapar Gujarat Site/HRM/Apprenticeship-2026
कुल पदों की संख्या 337 पद
आवेदन मोड ऑफलाइन (By Post)
आवेदन शुल्क कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क)
शैक्षणिक योग्यता ITI
Diploma
Graduation (पद के अनुसार)
आयु सीमा (06 अप्रैल 2026) • Trade: 18–24 वर्ष
• Technician: 18–25 वर्ष
• Graduate: 18–26 वर्ष
(आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
वेतन / स्टाइपेंड ₹10,560 – ₹12,300 प्रति माह
ट्रेनिंग स्थान काकरापार, गुजरात
ट्रेनिंग अवधि अधिकतम 1 वर्ष
ऑफिशियल वेबसाइट www.npcil.nic.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

NPCIL Apprentice Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

कार्यक्रम तिथि
विज्ञापन जारी होने की तिथि 17 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (डाक द्वारा) 06 अप्रैल 2026
दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा
ट्रेनिंग अवधि अधिकतम 1 वर्ष

NPCIL Apprentice Vacancy 2026 – पदों का विवरण

NPCIL Kakrapar Apprentice Vacancy 2026 के तहत काकरापार (गुजरात) साइट पर विभिन्न ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए कुल 337 रिक्तियां जारी की गई हैं। नीचे पदों के अनुसार विस्तृत जानकारी दी गई है, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपने अनुसार पोस्ट का चयन कर सकते हैं:

पद का नाम कुल पद
ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वेल्डर आदि) 237
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (केमिकल, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) 33
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (केमिकल, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, B.Sc., HR, फाइनेंस आदि) 67
कुल योग 337

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

NPCIL Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तों को ध्यान से समझ लेना चाहिए। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने ITI, Diploma या Graduation किया है और वे सरकारी सेक्टर में प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

NPCIL के द्वारा Kakrapar Apprentice Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • Trade Apprentice: संबंधित ट्रेड में ITI पास होना अनिवार्य है
  • Technician Apprentice: संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में Diploma होना चाहिए
  • Graduate Apprentice: संबंधित विषय में Graduation (B.E/B.Tech/B.Sc/BA/B.Com) पास होना चाहिए

Age Limit (आयु सीमा)

NPCIL Kakrapar Apprentice Recruitment 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 06 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • Trade Apprentice: 18 से 24 वर्ष
  • Technician Apprentice: 18 से 25 वर्ष
  • Graduate Apprentice: 18 से 26 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

Nationality (राष्ट्रीयता)

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक (Indian Citizen) होना चाहिए।
  • अन्य किसी देश के नागरिक इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

Physical Eligibility (शारीरिक योग्यता)

NPCIL Apprentice Vacancy 2026 के तहत उम्मीदवारों को Apprenticeship Training के लिए शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। NPCIL द्वारा निर्धारित मानक इस प्रकार हैं:

  • उम्मीदवार किसी भी संक्रामक या गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं होना चाहिए
  • टीबी (Tuberculosis) जैसी बीमारी से मुक्त होना जरूरी है
  • न्यूनतम शारीरिक मानक:
    • ऊँचाई: 137 सेमी या अधिक
    • वजन: 25.4 किलोग्राम या अधिक
    • छाती का फैलाव: 3.8 सेमी

Application Fee (आवेदन शुल्क)

NPCIL Apprentice Application Form 2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह उम्मीदवारों के लिए आसान और सुलभ रखा गया है। इस भर्ती में किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों (General, OBC, SC, ST, EWS या PwBD) से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सभी योग्य उम्मीदवार बिना किसी फीस के इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं और सीधे आवेदन कर सकते हैं।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

NPCIL Apprentice Bharti 2026 में चयन प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और पारदर्शी रखा गया है। इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी, जिससे उम्मीदवारों का चयन सीधे उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

  • चयन Merit List (अंकों) के आधार पर होगा
  • ITI / Diploma / Graduation में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट तैयार की जाएगी
  • समान अंक होने पर ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी
  • यदि जन्म तिथि भी समान हो, तो 10वीं के अधिक अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी
  • चयनित उम्मीदवारों को Document Verification और Medical Test के लिए बुलाया जाएगा

Salary / Stipend (वेतन / स्टाइपेंड)

NPCIL Kakrapar Apprentice Bharti 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान उनकी योग्यता और पद के अनुसार मासिक स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा:

  • Trade Apprentice: ₹10,560 प्रति माह
  • Technician Apprentice: ₹10,900 प्रति माह
  • Graduate Apprentice: ₹12,300 प्रति माह

How to Apply Offline (ऑफलाइन आवेदन कैसे करें)?

NPCIL Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले NPCIL की ऑफिशियल वेबसाइट www.npcil.nic.in पर जाएं।
  2. Recruitment / Career सेक्शन में जाकर Apprentice 2026 Notification डाउनलोड करें।
  3. नोटिफिकेशन में दिए गए Application Form को प्रिंट करें।
  4. फॉर्म को ध्यानपूर्वक सही जानकारी के साथ भरें (नाम, योग्यता, पता आदि)।
  5. आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें:
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (ITI / Diploma / Degree)
    • 10वीं का प्रमाण पत्र (DOB के लिए)
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • पहचान पत्र (Aadhaar आदि)
  6. सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करके एक लिफाफे में रखें।
  7. लिफाफे पर सही तरीके से विज्ञापन संख्या और पद का नाम जरूर लिखें।
  8. भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाक (Speed Post / Registered Post) के माध्यम से इस पते पर भेजें:
    • Deputy Manager (HRM) Nuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL) Kakrapar Gujarat Site PO – Anumala, Ta – Vyara, Dist – Tapi, Gujarat – 394651
  9. लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से लिखें: “Application for Apprentice – 2026”
  10. आवेदन की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 से पहले फॉर्म पहुंचना अनिवार्य है।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

एनपीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

ये भी पढ़ें:

Conclusion (निष्कर्ष)

NPCIL Apprentice Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो बिना परीक्षा सरकारी सेक्टर में अनुभव हासिल करना चाहते हैं। ITI, Diploma और Graduation करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती न केवल सीखने का मौका देती है, बल्कि भविष्य में बड़े PSU सेक्टर में करियर बनाने की मजबूत नींव भी तैयार करती है। अगर आपके पास संबंधित योग्यता है, तो इस अवसर को बिल्कुल भी न छोड़ें और समय रहते आवेदन जरूर करें।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

NPCIL Apprentice Recruitment 2026: FAQs

Q1. NPCIL Apprentice Recruitment 2026 क्या है?

Ans. NPCIL Apprentice Recruitment 2026: यह NPCIL द्वारा निकाली गई अप्रेंटिस भर्ती है, जिसमें ITI, Diploma और Graduation पास उम्मीदवारों को प्रशिक्षण (Training) दिया जाता है।

Q2. NPCIL Apprentice Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Q3. NPCIL Apprentice Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी, चयन पूरी तरह मेरिट (अंकों) के आधार पर किया जाएगा।

Q4. NPCIL Kakrapar Apprentice Recruitment 2026 के लिए योग्यता क्या है?

Ans. उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI / Diploma / Graduation होना चाहिए।

Q5. NPCIL Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

Ans. NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट www.npcil.nic.in है।

NPCIL Apprentice Recruitment 2026 Notification