South Central Railway Apprentice Bharti 2026: नोटिफिकेशन जारी, 2801 पदों पर आवेदन शुरू

Last Update: 14 मार्च 2026

अगर आप ITI पास उम्मीदवार हैं और रेलवे में ट्रेनिंग के साथ करियर शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। South Central Railway ने South Central Railway Apprentice Bharti 2026 के तहत विभिन्न ट्रेड में कुल 2801 पदों पर Act Apprentice भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को Electrician, Fitter, COPA, Diesel Mechanic, Welder, Carpenter सहित कई ट्रेड में ट्रेनिंग का मौका मिलेगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार South Central Railway की आधिकारिक वेबसाइट https://scr.indianrailways.gov.in पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको South Central Railway Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सरल भाषा में बताएंगे, ताकि उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के आवेदन कर सकें।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

RRC SCR Apprentice Notification 2026 – संक्षिप्त विवरण

South Central Railway Apprentice Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम South Central Railway
पद का नाम Act Apprentice (विभिन्न ट्रेड)
विज्ञापन संख्या SCR/P-HQ/RRC/111/Act. App/2025-26
कुल पदों की संख्या 2801 पद
ट्रेड्स AC Mechanic, Carpenter, COPA, Diesel Mechanic, Electrician, Electronic Mechanic, Fitter, Industrial Electronics, Machinist, MMTM, Motor Mechanic Vehicle, Painter, Welder
ट्रेनिंग यूनिट्स Workshops, Divisions and Sheds of Civil, Mechanical, Electrical, Personnel and S&T Departments under SCR (जैसे Lallaguda, Rayanapadu, Tirupati, Secunderabad, Hyderabad, Vijayawada, Guntakal, Guntur, Nanded आदि)
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क सामान्य / OBC / EWS : ₹100
SC / ST / महिला / PwBD : निःशुल्क
शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंक के साथ 10वीं पास तथा संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र
आयु सीमा 15 से 24 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट)
वेतन / स्टाइपेंड Apprenticeship Rules के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा
नौकरी स्थान South Central Railway के विभिन्न वर्कशॉप, डिवीजन और ट्रेनिंग यूनिट
ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in

RRC SCR Apprentice Bharti 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

South Central Railway Apprentice Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी हुआ 11 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 12 मार्च 2026, शाम 05:00 बजे से
आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026, रात 11:59 बजे तक
आयु सीमा की गणना / कट-ऑफ तिथि 11 अप्रैल 2026
मेरिट लिस्ट व दस्तावेज सत्यापन की तिथि RRC/SCR की आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में घोषित की जाएगी

RRC SCR Apprentice Vacancy 2026 – पदों के विवरण

South Central Railway Apprentice Vacancy 2026 के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड में कुल 2801 पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी। नीचे तालिका में ट्रेड-वाइज पदों की संख्या दी गई है।

क्रम संख्या ट्रेड का नाम पदों की संख्या
1 AC Mechanic 251
2 Carpenter 22
3 COPA 181
4 Diesel Mechanic 105
5 Electrician 1258
6 Electronic Mechanic 88
7 Fitter 539
8 Industrial Electronics 33
9 Machinist 54
10 MMTM 24
11 Motor Mechanic Vehicle 12
12 Painter 32
13 Welder 202
कुल 2801 पद

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

South Central Railway Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इनमें मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक नियम शामिल हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे सभी निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

SCR के द्वारा South Central Railway Apprentice Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं (Matriculation) पास होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास सभी आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक होनी चाहिए।
  • Engineering Degree या Diploma धारक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे, क्योंकि उनके लिए अलग से अप्रेंटिसशिप योजना होती है।

Age Limit (आयु सीमा)

South Central Railway Apprentice Vacancy 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 11 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष

Age Relaxation (आयु में छूट)

  • SC / ST वर्ग: 5 वर्ष
  • OBC (Non Creamy Layer): 3 वर्ष
  • PwBD (दिव्यांग उम्मीदवार): 10 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार अन्य श्रेणियों को भी आवश्यकतानुसार आयु में छूट प्रदान की जा सकती है।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

South Central Railway Apprentice Online Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। शुल्क का विवरण निम्नलिखित है:

  • सामान्य / OBC / EWS वर्ग: ₹100
  • SC / ST वर्ग: निःशुल्क
  • सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार: निःशुल्क
  • PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवार: निःशुल्क

उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान Net Banking, Debit Card, Credit Card या UPI के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

साउथ सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा:

  • उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा के अंक और ITI के अंक का औसत निकालकर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • मेरिट सूची में जिन उम्मीदवारों के अंक अधिक होंगे, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
  • यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस परीक्षण भी किया जा सकता है।

Salary / Stipend (वेतन / स्टाइपेंड)

South Central Railway Apprentice Bharti 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान Apprenticeship Act, 1961 और Apprenticeship Rules के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह स्टाइपेंड रेलवे द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अलग-अलग ट्रेड और प्रशिक्षण अवधि के आधार पर दिया जाता है।

अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को अपने संबंधित ट्रेड में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और तकनीकी अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है, जिससे भविष्य में रेलवे या अन्य तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार पाने की संभावना बढ़ जाती है।

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

South Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले South Central Railway की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर RRC-SCR (Railway Recruitment Cell) सेक्शन को खोलें।
  3. वहां Act Apprentice Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब New Registration करके अपनी बेसिक जानकारी भरें।
  5. इसके बाद लॉगिन करके व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और ITI विवरण भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  7. अपनी पसंद के अनुसार ट्रेनिंग यूनिट / स्थापना (Establishment) का चयन करें।
  8. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  9. सभी जानकारी सही होने पर फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

साउथ सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

ये भी पढ़ें:

Conclusion (निष्कर्ष)

South Central Railway Apprentice Bharti 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो 10वीं पास और ITI योग्यताधारी हैं तथा रेलवे क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में सरकारी या निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

RRC SCR Apprentice Recruitment 2026: FAQs

Q1. South Central Railway Apprentice Bharti 2026 क्या है?

Ans. South Central Railway Apprentice Bharti 2026 भारतीय रेलवे के South Central Railway द्वारा जारी की गई एक अप्रेंटिस भर्ती प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत विभिन्न ट्रेड में कुल 2801 पदों पर प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें Electrician, Fitter, COPA, Welder, Carpenter जैसे कई ट्रेड शामिल हैं।

Q2. South Central Railway Apprentice Vacancy 2026 Apply Online कब शुरू होगा?

Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Q3. RRC SCR Apprentice Online Form 2026 की Last Date क्या है?

Ans. South Central Railway Apprentice Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।

Q4. दक्षिण मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. दक्षिण मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

Q5. South Central Railway Apprentice के लिए योग्यता क्या है?

Ans. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

Q6. South Central Railway Apprentice Bharti 2026 की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

Ans. South Central Railway Apprentice Bharti 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए।

South Central Railway Apprentice Bharti 2026 Notification