Allahabad High Court Private Secretary Bharti 2026: 195 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Last Update: 13 मार्च 2026

Allahabad High Court Private Secretary Bharti 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती का आयोजन High Court of Judicature at Allahabad द्वारा किया जा रहा है, जबकि भर्ती परीक्षा का संचालन National Testing Agency (NTA) के माध्यम से कराया जाएगा। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार Private Secretary Grade-I के कुल 195 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor Degree) होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को English Shorthand में कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट और English Typing में 40 शब्द प्रति मिनट की गति के साथ डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

सरकारी क्षेत्र में सम्मानजनक पद पर नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेट्री भर्ती 2026 एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को न्यायिक प्रणाली में कार्य करने का मौका मिलेगा, जहां उन्हें प्रशासनिक और दस्तावेज़ संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी निभानी होती है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार High Court of Judicature at Allahabad की आधिकारिक वेबसाइट https://www.allahabadhighcourt.in या https://exams.nta.nic.in/allhcre/ पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

Allahabad High Court Private Secretary Notification 2026 – संक्षिप्त विवरण

AHC PS Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम High Court of Judicature at Allahabad
पद का नाम Private Secretary Grade-I
विज्ञापन संख्या 01/Private Secretary Grade-I/2026
कुल पदों की संख्या 195 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क सामान्य / OBC: ₹1900
SC / ST / EWS: ₹1700
शैक्षणिक योग्यता Bachelor Degree (मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से)
English Shorthand: 100 WPM
English Typing: 40 WPM
कंप्यूटर ऑपरेशन, डेटा एंट्री और वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान
आयु सीमा 21 से 35 वर्ष (01 जुलाई 2026 के आधार पर)
वेतन Pay Level-10 (₹56,100 – ₹1,77,500)
नौकरी स्थान उत्तर प्रदेश
ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in
exams.nta.nic.in/allhcre

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

Allahabad High Court Private Secretary Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी हुआ 12 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 12 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026
आवेदन में सुधार की अवधि 3 अप्रैल 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा
परीक्षा तिथि एडमिट कार्ड में उल्लेखित होगी
रिज़ल्ट जारी होने की तिथि जल्द यहां अपडेट किया जाएगा

Allahabad High Court Private Secretary Vacancy 2026 – पदों के विवरण

AHC PS Vacancy 2026 के तहत Private Secretary Grade-I के कुल 195 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती High Court of Judicature at Allahabad के अंतर्गत की जा रही है।

जो उम्मीदवार न्यायिक विभाग में Private Secretary जैसे प्रतिष्ठित पद पर कार्य करना चाहते हैं, उनके लिए यह Allahabad High Court Bharti 2026 एक अच्छा अवसर हो सकता है। नीचे तालिका के माध्यम से कैटेगरी-वाइज पदों का विवरण दिया गया है।

श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य (UR) 81
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 52
अनुसूचित जाति (SC) 40
अनुसूचित जनजाति (ST) 3
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 19
कुल पद 195

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

Allahabad High Court Private Secretary Bharti 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, टाइपिंग एवं शॉर्टहैंड स्पीड, कंप्यूटर ज्ञान तथा तय की गई आयु सीमा होना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार इन शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो उसका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए पात्रता मानदंड को ध्यान से पढ़ना आवश्यक है।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

Allahabad High Court (AHC) के द्वारा AHC PS Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor Degree होना अनिवार्य है।
  • English Shorthand में कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट (WPM) की गति होनी चाहिए।
  • English Typing में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट (WPM) की गति होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार को डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर ऑपरेशन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

Age Limit (आयु सीमा)

Allahabad High Court Private Secretary Grade -1 Recruitment 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष

Age Relaxation (आयु में छूट):

  • SC / ST / OBC / DFF (UP): 05 वर्ष
  • PwBD (दिव्यांग): 15 वर्ष
  • Ex-Servicemen: नियमानुसार छूट
  • UP Government Employees: अधिकतम 45 वर्ष तक

Nationality (राष्ट्रीयता)

Allahabad High Court Private Secretary Grade -1 Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवार की राष्ट्रीयता निम्नलिखित में से किसी एक के अनुसार होनी चाहिए:

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • या तिब्बती शरणार्थी, जो 01 जनवरी 1972 से पहले भारत में स्थायी रूप से बसने के उद्देश्य से आए हों।
  • या भारतीय मूल के व्यक्ति, जो पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका या पूर्वी अफ्रीकी देशों से भारत में स्थायी रूप से बसने के उद्देश्य से आए हों।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

Allahabad High Court Private Secretary Online Form 2026 भरने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (State Bank of India) के जरिए किया जाएगा, जो इस प्रकार है:

  • General / OBC: ₹1900/-
  • SC / ST / EWS (UP): ₹1700/-

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेट्री भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शामिल सभी स्टेज को पास करना उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • Stage-I: Computer Based Test (CBT)
  • Stage-II: English Shorthand Test
  • Stage-III: Typing Test (English Typing)
  • Stage-IV: Interview / Personality Test
  • Stage-V: Document Verification

Salary (वेतन)

Allahabad High Court Private Secretary Bharti 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7th Pay Commission के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। इस पद के लिए वेतनमान Pay Level-10 (₹56,100 – ₹1,77,500) निर्धारित किया गया है। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा, जिससे कुल सैलरी काफी बेहतर हो जाती है।

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

Allahabad High Court Private Secretary Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले उम्मीदवार Allahabad High Court की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद Recruitment / Latest Notification सेक्शन में जाएं।
  3. वहां Allahabad High Court Private Secretary Grade-I Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब Apply Online विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार Application Fee का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. अंत में आवेदन फॉर्म को Submit करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

ये भी पढ़ें:

Conclusion (निष्कर्ष)

Allahabad High Court Private Secretary Bharti 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो न्यायिक विभाग में प्रतिष्ठित पद पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें, ताकि चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

Allahabad High Court Private Secretary Grade -1 Bharti 2026: FAQs

Q1. Allahabad High Court Private Secretary Bharti 2026 क्या है?

Ans. Allahabad High Court Private Secretary Bharti 2026, High Court of Judicature at Allahabad द्वारा निकाली गई भर्ती है, जिसके तहत Private Secretary Grade-I के कुल 195 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती की परीक्षा National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित की जाएगी।

Q2. Allahabad High Court Private Secretary Vacancy 2026 Apply Online कब शुरू होगा?

Ans. Allahabad High Court Private Secretary Bharti 2026 Apply Online प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है।

Q3. Allahabad High Court Private Secretary Online Form 2026 का Last Date क्या है?

Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 02 अप्रैल 2026 है।

Q4. इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
• Computer Based Test (CBT)
• English Shorthand Test
• Typing Test
• Interview
• Document Verification

Q5. इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेट्री भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है?

Ans. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor’s Degree होनी चाहिए। इसके साथ ही English Shorthand में 100 WPM, English Typing में 40 WPM तथा Computer Knowledge होना आवश्यक है।

Q6. Allahabad High Court Private Secretary Bharti 2026 की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

Ans. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा, फॉर्म भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा।

Allahabad High Court Private Secretary Bharti 2026 Notification