DSSSB Recruitment 2026: 216 विभिन्न पदों पर भर्ती का Notification जारी, देखें पूरी जानकारी

Last Update: 27 फ़रवरी 2026

DSSSB Recruitment 2026 के तहत Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) ने विभिन्न विभागों में कुल 216 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती Assistant Manager, Radiographer, Optometrist, Patwari, Stenographer, Junior Law Officer सहित कई महत्वपूर्ण पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, B.Tech, LLB, CA/CMA जैसी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। अगर आप दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और आपके पास इनमें से कोई भी योग्यता है, तो आप इस अवसर का फायदा उठा सकते हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in तथा ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://dsssbonline.nic.in पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

DSSSB Notification 2026 – संक्षिप्त विवरण

DSSSB Assistant Manager, Radiographer and Other Posts Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)
पदों के नाम असिस्टेंट मैनेजर, रेडियोग्राफर, ऑप्टोमेट्रिस्ट, पटवारी, स्टेनोग्राफर, जूनियर लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट ग्रेड – I, मीटर एवं रिले टेस्टर ग्रेड – II, रिपोर्टर, कैलिग्राफर, केमिकल असिस्टेंट, जूनियर प्रयोगशाला सहायक, पुस्तक बाइंडर, असिस्टेंट माइक्रोफोटोग्राफिस्ट
विज्ञापन संख्या 02/2026
कुल पदों की संख्या 216 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क ₹100/-
शैक्षणिक योग्यता 10वीं / 12वीं / ITI / डिप्लोमा / ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन / B.Tech / LLB / CA / CMA (पद अनुसार)
आयु सीमा 18 से 32 वर्ष (पद अनुसार भिन्न)
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट
वेतन ₹18,000 से ₹1,51,100 प्रतिमाह (Pay Level 1 से 8 तक) पद के अनुसार
नौकरी स्थान दिल्ली (Government of NCT of Delhi के विभिन्न विभाग)
ऑफिशियल वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://dsssbonline.nic.in

DSSSB Bharti 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

DSSSB Assistant Manager, Radiographer and Other Posts Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

इवेंट तिथि
नोटिफिकेशन जारी हुआ 25 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 27 फरवरी 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026
परीक्षा तिथि जल्द यहां अपडेट की जाएगी
एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले
रिज़ल्ट जल्द यहां अपडेट किया जाएगा

DSSSB Vacancy 2026 – पदों के विवरण

DSSSB Assistant Manager, Radiographer and Other Posts Vacancy 2026 के अंतर्गत कुल 216 पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न पोस्ट कोड के अनुसार पदों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है। नीचे सभी पदों का विस्तृत विवरण तालिका के माध्यम से दिया गया है:

Post Code Post Name Total Posts
01/26Assistant Manager (Tourism)6
02/26Assistant Manager (General)6
03/26Assistant Manager (Accounts)3
04/26Assistant Manager (Legal)1
05/26Assistant Manager (Air Ticketing)1
06/26Assistant Manager (Public Relation)1
07/26Assistant Grade – I (IT)6
08/26Radiographer96
09/26Optometrist15
10/26Junior Radiographer10
11/26Meter & Relay Tester Grade – II34
12/26Reporter10
13/26Katib (Calligrapher)1
14/26Patwari15
15/26Junior Law Officer1
16/26Chemical Assistant2
17/26Stenographer Grade – I3
18/26Junior Laboratory Assistant2
19/26Book Binder2
20/26Assistant Microphotographist1
Total Vacancies 216

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

DSSSB Online Form 2026 भरने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। DSSSB Recruitment 2026 में अलग-अलग पदों के लिए अलग पात्रता निर्धारित की गई है। यदि उम्मीदवार निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करते हैं तो उनका आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

DSSSB के द्वारा Delhi Assistant Manager, Radiographer and Other Posts Recruitment 2026 के लिए पदानुसार शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • Assistant Manager (Tourism): Masters in Tourism / PG Diploma in Tourism + 3 साल का Experience
  • Assistant Manager (General): MBA या किसी relevant subject में Master Degree
  • Assistant Manager (Accounts): CA / CMA + 3 वर्ष का Accounts/Finance experience
  • Assistant Manager (Legal): LLB + 3 वर्ष का legal field experience
  • Assistant Manager (Air Ticketing): Graduate + IATA/UFTAA course + 5 वर्ष का Experience
  • Assistant Manager (Public Relation): Graduate + PR/Journalism Diploma + 2 साल का experience
  • Assistant Grade – I (IT): B.Tech (CS/IT) + 3 साल का experience
  • Radiographer: 12th (Science) + 2 Years Diploma / B.Sc (Radiography)
  • Optometrist: 12th (Science) + 4 Years Degree in Optometry
  • Junior Radiographer: Matric + 2 years Dark Room experience
  • Meter & Relay Tester Grade – II: Matric + ITI (Electrician)
  • Reporter: Graduate + Shorthand (100 WPM) + Computer Typing
  • Katib (Calligrapher): 12th (Urdu subject के साथ) + 2 साल का Khattati course
  • Patwari: Graduate + Computer knowledge
  • Junior Law Officer: Law Graduate + 5 years Bar experience
  • Chemical Assistant: B.Sc (Chemistry) + 2 years experienceya / M.Sc (Chemistry/Biochemistry/Forensic) + 1 year experience
  • Stenographer Grade – I: Graduate + Shorthand/Typing skill
  • Junior Laboratory Assistant: 12th (Science) + 3 years experienceya / B.Sc Degree
  • Book Binder: ITI (Book Binding)
  • Assistant Microphotographist: B.Sc (Physics) + Reprography certificate

नोट: विस्तृत और सटीक योग्यता के लिए आधिकारिक विज्ञापन अवश्य देखें।

Age Limit (आयु सीमा)

DSSSB Recruitment 2026 में आयु की गणना 28 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। पद अनुसार आयु सीमा नीचे दिए गए हैं:

  • Assistant Manager: अधिकतम 30 – 32 वर्ष
  • Assistant Grade – I (IT): अधिकतम 32 वर्ष
  • Radiographer: 18 – 27 वर्ष
  • Optometrist: 21 – 30 वर्ष
  • Junior Radiographer: 18 – 32 वर्ष
  • Meter & Relay Tester: 18 – 32 वर्ष
  • Reporter: अधिकतम 30 वर्ष
  • Katib: 18 – 27 वर्ष
  • Patwari: 21 – 27 वर्ष
  • Junior Law Officer: अधिकतम 32 वर्ष
  • Chemical Assistant: 18 – 27 वर्ष
  • Stenographer Grade – I: अधिकतम 30 वर्ष
  • Junior Laboratory Assistant: 18 – 27 वर्ष
  • Book Binder: 18 – 27 वर्ष
  • Assistant Microphotographist: 18 – 27 वर्ष

Age Relaxation (आयु में छूट)

  • SC / ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • PwBD (UR): 10 वर्ष
  • PwBD (SC/ST): 15 वर्ष
  • PwBD (OBC): 13 वर्ष
  • Ex-Servicemen: सेवा अवधि + 3 वर्ष (नियम अनुसार)
  • विभागीय कर्मचारी: नियमानुसार अतिरिक्त छूट

Application Fee (आवेदन शुल्क)

DSSSB Assistant Manager, Radiographer and Other Posts Online Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

  • सामान्य / OBC वर्ग: ₹100/-
  • महिला उम्मीदवार: शुल्क मुक्त
  • SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen: शुल्क मुक्त
  • भुगतान का माध्यम: SBI e-Pay (ऑनलाइन)

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

DSSSB Advertisement 02/2026 के तहत चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी। इस भर्ती में चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। कुछ पदों पर स्किल टेस्ट / डिस्क्रिप्टिव टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार रहेगी:

  • One Tier (General)
    • 2 घंटे की परीक्षा
    • 200 MCQ प्रश्न (200 अंक)
    • विषय: General Awareness, Reasoning, Numerical Ability, Hindi & English Language
    • मेरिट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर
  • One Tier (Technical)
    • 2 घंटे की परीक्षा
    • Section-A (General Subjects – 100 अंक)
    • Section-B (Subject Related – 100 अंक)
    • Section-B में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स अनिवार्य
  • Two Tier (General)
    • Tier-I: 200 MCQ (Qualifying)
    • Tier-II: MCQ + Descriptive (Essay / Letter Writing)
    • अंतिम चयन Tier-II के कुल अंकों पर
  • Two Tier (Technical)
    • Tier-I: General + Subject Paper
    • Tier-II: Subject MCQ + Descriptive
    • Subject part में न्यूनतम अंक अनिवार्य

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु:

  • Negative Marking:
    • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती
  • Minimum Qualifying Marks:
    • General/EWS: 40%
    • OBC: 35%
    • SC/ST/PwBD: 30%
  • आवश्यकता अनुसार Skill Test / Driving Test / Trade Test लिया जा सकता है
  • परीक्षा के बाद Answer Key जारी होगी और आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा

Salary (वेतन)

DSSSB 216 Verious Posts Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार निम्नलिखित वेतनमान दिया जाएगा:

Post Name (Post Code) Pay Scale Pay Level / Group
Assistant Manager (01/26–06/26) ₹44,900 – ₹1,42,400/- Level-7 (Group ‘B’)
Assistant Grade – I (IT) (07/26) ₹35,400 – ₹1,12,400/- Level-6 (Group ‘B’)
Radiographer (08/26) ₹25,500 – ₹81,100/- Level-4 (Group ‘C’)
Optometrist (09/26) ₹29,200 – ₹92,300/- Level-5 (Group ‘C’)
Junior Radiographer (10/26) ₹21,700 – ₹69,100/- Level-3 (Group ‘C’)
Meter & Relay Tester Grade – II (11/26) ₹19,900 – ₹63,200/- Level-2 (Group ‘C’)
Reporter (12/26) ₹44,900 – ₹1,42,400/- Level-7 (Group ‘B’)
Katib (Calligrapher) (13/26) ₹21,700 – ₹69,100/- Level-3 (Group ‘C’)
Patwari (14/26) ₹21,700 – ₹69,100/- Level-3 (Group ‘C’)
Junior Law Officer (15/26) ₹47,600 – ₹1,51,100/- Level-8 (Group ‘B’)
Chemical Assistant (16/26) ₹29,200 – ₹92,300/- Level-5 (Group ‘C’)
Stenographer Grade – I (17/26) ₹35,400 – ₹1,12,400/- Level-6 (Group ‘B’)
Junior Laboratory Assistant (18/26) ₹19,900 – ₹63,200/- Level-2 (Group ‘C’)
Book Binder (19/26) ₹18,000 – ₹56,900/- Level-1 (Group ‘C’)
Assistant Microphotographist (20/26) ₹29,200 – ₹92,300/- Level-5 (Group ‘C’)

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

DSSSB Recruitment 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://dsssbonline.nic.in
  2. यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो New Registration पर क्लिक करके वन-टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. Advertisement No. 02/2026 के अंतर्गत संबंधित पोस्ट को चुनें।
  5. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर आदि) निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) SBI e-Pay के माध्यम से ऑनलाइन जमा करें।
  8. फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
  9. अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें, खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

DSSSB Verious Posts Notification 2026 से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

आप ये भी देख सकते हैं:

Conclusion (निष्कर्ष)

DSSSB Recruitment 2026 दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। कुल 216 पदों पर निकली यह भर्ती अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव वाले अभ्यर्थियों को मौका देती है। यदि आप निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य पूरा कर लें।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

DSSSB Recruitment 2026 से जुड़े प्रश्नोत्तर (FAQs)

Q1. DSSSB Recruitment 2026 क्या है?

Ans. DSSSB Recruitment 2026, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जारी एक सरकारी भर्ती प्रक्रिया है, जिसके तहत विभिन्न विभागों में 216 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें Assistant Manager, Radiographer, Patwari, Junior Law Officer सहित कई पद शामिल हैं।

Q2. DSSSB Vacancy 2026 Apply Online कब शुरू होगा?

Ans. DSSSB 216 Verious Posts Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी 2026 से दोपहर 12:00 बजे शुरू हो चुकी है।

Q3. DSSSB Verious Posts Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Q4. DSSSB Verious Posts Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर आधारित होगी। कुछ पदों के लिए One Tier या Two Tier परीक्षा के साथ Skill Test / Descriptive Test भी आयोजित किया जा सकता है। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

Q5. DSSSB भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है?

Ans. योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। इसमें 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, B.Tech, LLB, CA/CMA जैसी शैक्षणिक योग्यताएं शामिल हैं। कुछ पदों के लिए अनुभव भी अनिवार्य है।

Q6. DSSSB 216 विभिन्न पद भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

Ans. उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा।

DSSSB Recruitment 2026 Notification