NTA NCET 2026 Application Form – आवेदन शुरू, परीक्षा तिथि, योग्यता और पूरी जानकारी देखें

Last Update: 23 फ़रवरी 2026

अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.एड. (ITEP) कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। NTA NCET 2026 Application Form जारी कर दिया गया है। यह प्रवेश परीक्षा National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से देशभर के IITs, NITs, RIEs और विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों में ITEP कोर्स में दाखिला दिया जाता है।

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या परीक्षार्थी होना चाहिए। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/ncet/ पर जाकर NTA NCET 2026 Application Form ऑनलाइन भर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता, आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लेनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की गलती न हो।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

NTA NCET 2026 Notification – संक्षिप्त विवरण

NTA NCET Notification 2026 से जुड़ी संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम National Common Entrance Test (NCET) 2026
संस्था का नाम National Testing Agency (NTA)
कोर्स का नाम 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP)
शैक्षणिक सत्र 2026-27
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
परीक्षा मोड कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
न्यूनतम योग्यता 12वीं पास या 12वीं परीक्षार्थी
आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या
exams.nta.nic.in/ncet

NTA NCET 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

National Common Entrance Test (NCET) 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 12 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
करेक्शन विंडो 12 से 14 मार्च 2026
परीक्षा तिथि 17 अप्रैल 2026 (संभावित)
एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले
रिजल्ट जल्द यहां अपडेट किया जाएगा

NTA NCET 2026 Eligibility (योग्यता)

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण या परीक्षार्थी (Appearing) होना चाहिए। विस्तृत पात्रता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

NTA NCET 2026 Application Fee (आवेदन शुल्क)

NTA NCET Application Form 2026 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:

  • General: ₹1200
  • EWS / OBC: ₹1000
  • SC / ST / PH: ₹650

भुगतान का तरीका (Online Mode)

उम्मीदवार निम्न माध्यमों से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं:

  • डेबिट कार्ड
  • क्रेडिट कार्ड
  • इंटरनेट बैंकिंग
  • IMPS
  • मोबाइल वॉलेट

NTA NCET 2026 Application Form भरने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन)
  • हस्ताक्षर (स्कैन)
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

NTA NCET 2026 Apply Online कैसे करें?

NTA NCET Application Form 2026 भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
  2. रजिस्ट्रेशन करें
  3. आवेदन फॉर्म भरें
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  5. आवेदन शुल्क जमा करें
  6. फाइनल सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

नोट: सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरें।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

NTA NCET 2026 Application Form से जुड़ी सभी Important Links नीचे दिए गए हैं:

आप ये भी देख सकते हैं:

Conclusion (निष्कर्ष)

यदि आप शिक्षक बनने का लक्ष्य रखते हैं और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो NTA NCET 2026 Application Form आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें और आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

परीक्षा से जुड़ी तिथियाँ, पात्रता, शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को ध्यान से पढ़ें ताकि किसी प्रकार की गलती न हो। समय रहते तैयारी शुरू करें और आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

शिक्षा और प्रवेश परीक्षाओं से जुड़ी ताज़ा व भरोसेमंद अपडेट पाने के लिए Career Manch से जुड़े रहें।

FAQs – NTA NCET 2026 Application Form

Q1. NTA NCET 2026 Application Form कब शुरू हुआ?

उत्तर: 12 फरवरी 2026

Q2. NTA NCET 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: 10 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)

Q3. NCET 2026 की परीक्षा कब होगी?

उत्तर: 17 अप्रैल 2026 (संभावित)

Q5. NTA NCET 2026 के लिए योग्यता क्या होना चाहिए?

उत्तर: उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए।

NTA NCET 2026 Application Form, Notification