BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026: Apply Online for 92 Posts

Last Update: 13 फ़रवरी 2026

BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026 के तहत Bihar Technical Service Commission (BTSC) ने डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 92 पदों को भरा जाएगा।

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से B.Tech (Dairy Technology) / B.Sc (Dairy Technology) अथवा IDD (DT/DH) के साथ आवश्यक अनुभव होना अनिवार्य है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो डेयरी सेक्टर में सरकारी सेवा के माध्यम से अपना करियर बनाना चाहते हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Career Manch की इस विस्तृत रिपोर्ट में आगे आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल और स्पष्ट भाषा में उपलब्ध कराई जाएगी।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

BTSC Dairy Field Officer Notification 2026 – संक्षिप्त विवरण

BTSC Dairy Field Officer / Dairy Technical Officer Notification 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम Bihar Technical Service Commission (BTSC), पटना
पद का नाम Dairy Field Officer / Dairy Technical Officer
विज्ञापन संख्या 01/2026
कुल पदों की संख्या 92 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क ₹100 (सभी वर्गों के लिए)
शैक्षणिक योग्यता B.Tech (Dairy Technology) या B.Sc (Dairy Technology)
अथवा IDD (DT/DH) के साथ न्यूनतम 02 वर्ष का कार्य अनुभव
आयु सीमा 18 से 37 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
वेतन ₹9300 – ₹34800 प्रति माह
नौकरी स्थान बिहार राज्य
ऑफिशियल वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/

BTSC Dairy Field Officer Bharti 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

BTSC Dairy Field Officer / Dairy Technical Officer Bharti 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दिए गए हैं:

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 13 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026
परीक्षा तिथि जल्द यहां अपडेट की जाएगी
एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले

BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026 – पदों का विवरण

BTSC Dairy Field Officer / Dairy Technical Officer Vacancy 2026 के अंतर्गत आयोग द्वारा कुल 92 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये नियुक्तियाँ डेयरी फील्ड ऑफिसर एवं डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के पदों के लिए की जा रही हैं। अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। श्रेणीवार पदों का विवरण नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं:

रिक्ति विवरण (Vacancy Details)

पद का नाम कुल पद
डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर 68
डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर (अनारक्षित – अतिरिक्त) 24
कुल 92

श्रेणीवार रिक्ति विवरण (Category-wise Vacancy Details)

पद का नाम श्रेणी पदों की संख्या
डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर अनारक्षित (UR) 30
डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EBC) 07
डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर अनुसूचित जाति (SC) 08
डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर अनुसूचित जनजाति (ST) 00
डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर अत्यंत पिछड़ा वर्ग 10
डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर पिछड़ा वर्ग की महिला (WBC) 11
डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर पिछड़ा वर्ग महिला 02
डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर (VH-01 / HH-00) दिव्यांग 01
डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर (OH-01 / MH-01) दिव्यांग 01
डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर (अतिरिक्त – अनारक्षित) अनारक्षित 11
डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर (अतिरिक्त – अन्य) विभिन्न 13

BTSC Dairy Officer Bharti 2026 – पात्रता मानदंड

Bihar Dairy Officer Bharti 2026 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा की शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार पात्र माने जाएंगे, जिनके पास संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा और निर्धारित तिथि के अनुसार आयु मानदंड पूरा हो। नीचे विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

BTSC Dairy Officer Vacancy 2026 – शैक्षणिक योग्यता

BTSC के द्वारा Bihar Dairy Officer Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से B.Tech (Dairy Technology) अथवा B.Sc (Dairy Technology)
  • या
  • IDD (DT/DH) (Indian Dairy Diploma) के साथ न्यूनतम 02 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव अनिवार्य होगा।

BTSC Dairy Officer Recruitmen 2026 – आयु सीमा

Bihar Dairy Officer Recruitmen 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (UR पुरुष): 37 वर्ष
  • अधिकतम आयु (UR महिला / BC / EBC): 40 वर्ष
  • अधिकतम आयु (SC / ST): 42 वर्ष

BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026 – आवेदन शुल्क

BTSC Dairy Officer Online Form 2026 भरते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। शुल्क विवरण नीचे दिया गया है:

  • सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क: ₹100/-
  • भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन (Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI आदि)

BTSC Dairy Officer चयन प्रक्रिया

BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026 के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा चयन निम्न चरणों में किया जाएगा:

  • Computer Based Test (CBT)
  • कार्य अनुभव का मूल्यांकन (जहां लागू हो)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

BTSC Dairy Officer – वेतन प्रक्रिया

BTSC Dairy Officer Notification 2026 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को बिहार सरकार के नियमानुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इस पद के लिए वेतनमान ₹9300 – ₹34800 प्रति माह निर्धारित है, साथ ही ग्रेड पे ₹4200 (लेवल-6 के अनुरूप) लागू होगा।

इसके अतिरिक्त चयनित उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA) तथा अन्य सरकारी सुविधाएं भी नियमानुसार प्राप्त होंगी। यह पद नियमित सरकारी सेवा के अंतर्गत आता है, इसलिए दीर्घकालीन करियर और वेतन वृद्धि की संभावनाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)?

BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026 Apply Online के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ पर जाएँ।
  2. होमपेज पर “Recruitment / Advertisement 01/2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. BTSC Dairy Field Officer / Dairy Technical Officer Recruitmen 2026 Online Apply लिंक को चयन करें।
  4. यदि आप नए अभ्यर्थी हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें)।
  5. लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें — जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि।
  6. निर्धारित प्रारूप में अपना फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क ₹100/- का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI) से करें।
  8. सभी विवरण पुनः जांच लें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  9. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

Bihar Dairy Field Officer / Dairy Technical Officer Bharti 2026 से जुड़ी Important Links नीचे दिए गए हैं:

आप ये भी देख सकते हैं:

Conclusion (निष्कर्ष)

BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026 डेयरी टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन सरकारी अवसर है। यदि आपके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव है, तो यह भर्ती आपके करियर को एक स्थायी और सुरक्षित दिशा दे सकती है। नियमित वेतनमान, सरकारी सुविधाएं और पदोन्नति की संभावनाएं इस पद को और भी आकर्षक बनाती हैं।

आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि वे आयु सीमा, योग्यता और आवश्यक दस्तावेजों की शर्तों को पूरा करते हों। समय सीमा के भीतर आवेदन करना और सही जानकारी भरना बेहद महत्वपूर्ण है।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026: FAQs

Q1. BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026 क्या है?

Ans. यह भर्ती Bihar Technical Service Commission (BTSC) द्वारा डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के कुल 92 पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए जारी की गई है। यह अवसर डेयरी टेक्नोलॉजी क्षेत्र में योग्य उम्मीदवारों के लिए है।

Q2. BTSC Dairy Officer Vacancy 2026 Apply Online कब शुरू होगा?

Ans. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हुई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Q3. BTSC Dairy Field Officer Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें।

Q4. Bihar Dairy Officer Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से:

  • Computer Based Test (CBT)
  • कार्य अनुभव का मूल्यांकन (जहां लागू हो)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) शामिल है। अंतिम मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा।

Q5. BTSC Dairy Field Officer Recruitmen 2026 के लिए योग्यता क्या है?

Ans. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Tech (Dairy Technology) या B.Sc (Dairy Technology) होना चाहिए।या फिर IDD (DT/DH) के साथ न्यूनतम 02 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य है।

Q6. BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026 आवेदन प्रक्रिया क्या है?

Ans. अभ्यर्थी BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और ₹100 आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करके फॉर्म सबमिट करें। आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026 Notification