SBI CBO Recruitment 2026: Apply Online for 2273 Posts (2050 Regular + 223 PwBD Backlog)

Last Update: 12 फ़रवरी 2026

State Bank of India द्वारा SBI CBO Recruitment 2026 की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत Circle Based Officer (CBO) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 2273 पद दर्शाए गए हैं, जिनमें 2050 Regular Vacancies और PwBD श्रेणी की Backlog Vacancies शामिल हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो बैंकिंग सेक्टर में अधिकारी के रूप में करियर बनाना चाहते हैं।

SBI CBO Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, संबंधित बैंक में अधिकारी के रूप में निर्धारित अनुभव भी आवश्यक है। इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, नोटिफिकेशन और अपडेट्स SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर उपलब्ध कराए गए हैं, जहां इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

SBI CBO Recruitment 2026 संक्षिप्त विवरण

SBI Circle Based Officer Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका के अंदर संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है:

विवरण जानकारी
संस्था का नाम State Bank of India (SBI)
पद का नाम Circle Based Officer (CBO)
विज्ञापन संख्या CRPD/CBO/2025-26/18
कुल पदों की संख्या 2273 पद (2050 Regular Vacancies + PwBD Backlog Vacancies)
आवेदन मोड Online
आवेदन शुल्क General / OBC / EWS – ₹750
SC / ST / PwBD – ₹0 (Nil)
शैक्षणिक योग्यता Graduation
आयु सीमा 21 से 30 वर्ष
वेतन ₹36,000 – ₹63,840
नौकरी स्थान चयनित Circle (State-wise Posting)
ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.bank.in

SBI CBO Notification 2026: Important Dates

SBI Circle Based Officer Notification 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार है:

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी हुआ 28 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 29 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 (Extended)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि मार्च 2026 (संभावित)
एडमिट कार्ड मार्च 2026 (संभावित)

SBI CBO Vacancy 2026

SBI Circle Based Officer Vacancy 2026 में पदों की संख्या को लेकर उम्मीदवारों के बीच Regular Vacancies और PwBD Backlog Vacancies को लेकर भ्रम देखा गया है। इसलिए यहाँ इसे आसान भाषा में स्पष्ट किया जा रहा है।

Vacancy Type Number of Posts
Regular Vacancies 2050
PwBD Backlog Vacancies 223
Total Vacancies 2273

Regular Vacancies: 2050 पद

Regular Vacancies वे पद हैं, जिन पर वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के तहत सीधे नियुक्ति की जा रही है। इन 2050 पदों में GEN, OBC, SC, ST, EWS सहित PwBD (VI, HI, LD, d&e) का नियमानुसार आरक्षण शामिल है। यही वे पद हैं जिनके आधार पर परीक्षा, कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट और नियुक्ति की प्रक्रिया तय होगी।

Circle State / UT Language Total GEN SC ST OBC EWS
Amaravati Andhra Pradesh Telugu / Urdu 97 41 14 7 26 9
Bengaluru Karnataka Kannada 200 81 30 15 54 20
Bhopal Madhya Pradesh, Chhattisgarh Hindi 97 41 14 7 26 9
Bhubaneswar Odisha Odia 80 33 12 6 21 8
Chandigarh Jammu & Kashmir, Ladakh, Himachal Pradesh, Haryana, Punjab Urdu / Hindi / Punjabi 103 44 15 7 27 10
Chennai Tamil Nadu, Pondicherry Tamil 165 69 24 12 44 16
Gandhinagar Gujarat, Dadra & Nagar Haveli, Daman & Diu Gujarati 194 80 29 14 52 19
Guwahati Assam, Arunachal Pradesh, Manipur, Meghalaya, Mizoram, Nagaland, Tripura Assamese / Bengali / Bodo / Manipuri / Garo / Khasi / Mizo / Kokborok 68 29 10 5 18 6
Hyderabad Telangana Telugu 80 33 12 6 21 8
Jaipur Rajasthan Hindi 103 44 15 7 27 10
Kolkata West Bengal, A&N Islands, Sikkim Bengali / Nepali / Hindi 200 81 30 15 54 20
Lucknow Uttar Pradesh Hindi / Urdu 200 81 30 15 54 20
Maharashtra Maharashtra Marathi 194 80 29 14 52 19
Mumbai Metro Maharashtra, Goa Marathi / Konkani 143 60 21 10 38 14
New Delhi Delhi, Uttarakhand, Haryana, Uttar Pradesh Hindi 76 33 11 5 20 7
Thiruvananthapuram Kerala, Lakshadweep Malayalam 50 22 7 3 13 5
Total 2050 852 303 148 547 200

PwBD Backlog Vacancies: 223 पद

PwBD Backlog वे पद हैं, जो पिछली भर्तियों में PwBD श्रेणी के उम्मीदवार न मिलने या चयन न हो पाने के कारण खाली रह गए थे। इन 223 पदों को नई भर्ती में इसलिए दर्शाया गया है ताकि PwBD आरक्षण नियमों का पालन (adjustment) किया जा सके।

Circle Total SC ST OBC
Amaravati 1 1
Bengaluru 11 2 5 4
Bhopal 17 2 12 3
Bhubaneswar 1 1
Chandigarh 4 1 3
Chennai 37 37
Gandhinagar 42 42
Guwahati 11 3 8
Jaipur 1 1
Kolkata 31 1 9 21
Lucknow 20 20
Maharashtra 10 2 8
Mumbai Metro 2 2
New Delhi 6 1 5
Thiruvananthapuram 29 13 16
Total 223 24 154 45

Eligibilty Criteria (पात्रता मानदंड)

State Bank of India CBO Vacancy 2026 के लिए पात्रता मानदंड में मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा को शामिल किया गया है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे SBI CBO भर्ती 2026 की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

State Bank of India (SBI) के द्वारा SBI CBO Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation की डिग्री होनी चाहिए
  • Engineering, Medical, CA, CMA, ICWA जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं
  • Graduation की डिग्री Central Government द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए
  • योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने की तिथि वही मानी जाएगी, जो मार्कशीट / प्रोविजनल सर्टिफिकेट में अंकित हो

Experience (अनुभव)

SBI Circle Based Officer (CBO) Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कार्य अनुभव एक अनिवार्य पात्रता शर्त है। इस भर्ती का उद्देश्य ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना है, जिन्हें बैंकिंग कार्य का व्यावहारिक अनुभव पहले से हो। अनुभव Graduation पूरी करने के बाद का ही मान्य होगा।

  • उम्मीदवार के पास कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए
  • यह अनुभव 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण होना आवश्यक है
  • अनुभव किसी Scheduled Commercial Bank या Regional Rural Bank (RRB) में Officer पद पर कार्य करने का होना चाहिए

Private / Other Banks से जुड़े उम्मीदवारों के लिए:

  • यदि उम्मीदवार Public Sector Bank या RRB के अलावा किसी अन्य Scheduled Commercial Bank में कार्यरत हैं, तो उनका न्यूनतम वार्षिक सकल वेतन ₹9.50 लाख होना चाहिए
  • उम्मीदवार को अपने अनुभव और वेतन से संबंधित दस्तावेजी प्रमाण (जैसे Form-16, Pay Slip, Salary Certificate आदि) प्रस्तुत करने होंगे

Local Language (स्थानीय भाषा)

SBI Circle Based Officer Online Form 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए Local Language की जानकारी अनिवार्य है। उम्मीदवार जिस Circle / State के लिए आवेदन करेगा, उसे उस Circle की निर्धारित स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और समझने में सक्षम होना चाहिए, जो इस प्रकार है:

  • उम्मीदवार को आवेदन करते समय एक Circle का चयन करना होगा
  • उसी Circle की स्थानीय भाषा में प्रवीणता होना आवश्यक है
  • Local Language का परीक्षण चयन प्रक्रिया का हिस्सा होगा
  • जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित Circle की स्थानीय भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ा है, उन्हें Local Language Test नहीं देना होगा

Age Limit (आयु सीमा)

SBI Circle Based Officer (CBO) Vacancy 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

Age Relaxation (आयु में छूट)

  • SC / ST: 5 वर्ष
  • OBC (Non Creamy Layer): 3 वर्ष
  • PwBD:
    • PwBD (General / EWS): 10 वर्ष
    • PwBD (OBC): 13 वर्ष
    • PwBD (SC / ST): 15 वर्ष
  • Ex-Servicemen / ECOs / SSCOs: 5 वर्ष

Application Fee (आवेदन शुल्क)

SBI CBO Online Form 2026 में आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। श्रेणी के अनुसार शुल्क विवरण नीचे दिया गया है:

  • General / OBC / EWS: ₹750
  • SC / ST / PwBD: ₹0 (Nil)

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

SBI CBO Selection Process 2026 का उद्देश्य योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों का निष्पक्ष चयन करना है। चयन निम्न चरणों में किया जाएगा:

  1. Online Examination
  2. Screening
  3. Interview
  4. Local Language Proficiency Test

Salary (वेतन)

State Bank of India (SBI) Circle Based Officer (CBO) Recruitment 2026 Salary JMGS-I स्केल के अंतर्गत दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक रूप से लगभग ₹36,000 से ₹63,840 प्रति माह का वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें DA, HRA/Lease Allowance, Medical सुविधा, PF, Pension और अन्य भत्ते भी नियमानुसार प्रदान किए जाएंगे। कुल मिलाकर, SBI CBO पद पर वेतन और सुविधाएँ बैंकिंग सेक्टर में काफी आकर्षक मानी जाती हैं।

SBI CBO Recruitment 2026 Apply Online कैसे करें?

SBI Circle Based Officer Recruitment 2026 Apply Online करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, इसलिए किसी भी ऑफलाइन आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  1. सबसे पहले State Bank of India (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in पर जाएं
  2. होमपेज पर Careers सेक्शन में जाकर Current Openings पर क्लिक करें
  3. SBI CBO Recruitment 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक खोलें
  4. Apply Online लिंक पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करें
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद Login ID और Password की मदद से लॉगिन करें
  6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें
  7. आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि) निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें
  8. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  9. फॉर्म को Submit करने से पहले एक बार पूरा विवरण अच्छी तरह जांच लें
  10. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद Application Form का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। खास तौर पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

आप ये भी देख सकते हैं:

Conclusion (निष्कर्ष)

SBI CBO Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो पहले से बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं और अब State Bank of India जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में अधिकारी के रूप में आगे बढ़ना चाहते हैं। इस भर्ती में 2050 Regular Vacancies के साथ 223 PwBD Backlog Vacancies को भी शामिल किया गया है, जिससे कुल संख्या 2273 पदों तक पहुँचती है।

अगर आप पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं और आपके पास आवश्यक अनुभव है, तो यह भर्ती आपके करियर को स्थिरता, सम्मान और बेहतर भविष्य की दिशा में ले जा सकती है।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

SBI CBO Recruitment 2026: FAQs

Q1. SBI CBO Recruitment 2026 क्या है?

Ans. SBI CBO Recruitment 2026 State Bank of India द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत Circle Based Officer (CBO) के पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इस भर्ती में कुल 2273 पद (2050 Regular + 223 PwBD Backlog) दर्शाए गए हैं।

Q2. SBI CBO Vacancy 2026 Apply Online कब शुरू होंगे?

Ans. SBI Circle Based Officer Vacancy 2026 Apply Online 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं।

Q3. SBI CBO Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. SBI Circle Based Officer Online Form 2026 की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

Q4. SBI CBO Recruitment 2026 Selection Process क्या है?

Ans. SBI CBO Selection Process 2026 निम्न चरण शामिल हैं:

  • Online Examination
  • Screening
  • Interview
  • Local Language Proficiency Test

Q5. SBI CBO Bharti 2026 के लिए योग्यता क्या है?

Ans. SBI Circle Based Officer Bharti 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री और किसी Scheduled Commercial Bank या RRB में कम से कम 2 वर्ष का अधिकारी स्तर का अनुभव होना अनिवार्य है।

Q6. SBI CBO Vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

Ans. SBI Circle Based Officer Vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SBI CBO Recruitment 2026 Notification