RSSB Lab Assistant Exam City Details 2026 जारी – ऐसे करें चेक पूरी जानकारी

Last Update: 02 मई 2026

RSSB Lab Assistant Exam City Details 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आ चुका है। Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) द्वारा लैब असिस्टेंट एवं जूनियर लैब असिस्टेंट भर्ती (विज्ञापन संख्या 05/2026) के लिए एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी गई हैं।

इस भर्ती के तहत कुल 804 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए परीक्षा राजस्थान के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Latest Sarkari Job Updates के लिए Join करें

RSSB Lab Assistant Notification 2026: संक्षिप्त विवरण

  • संस्था का नाम: Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
  • पद का नाम:
    • प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant)
    • कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (Junior Lab Assistant)
  • विज्ञापन संख्या: 05/2026
  • कुल पदों की संख्या: 804 पद
  • आवेदन मोड: ऑनलाइन (Online)
  • आवेदन शुल्क: ₹400 से ₹600 (वर्गानुसार)
  • शैक्षणिक योग्यता: विज्ञान / भूगोल विषय से 12वीं पास (विभाग व पद के अनुसार संबंधित विषय अनिवार्य)
  • आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
  • आयु की गणना: 01 जनवरी 2027 के अनुसार
  • वेतन: सरकार के नियमानुसार अनुसार (Pay Matrix Level लागू)
  • नौकरी स्थान: राजस्थान
  • ऑफिशियल वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दिए गए हैं:

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी हुआ 24 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 27 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि भूगोल (Geography): 9 मई 2026
विज्ञान (Science): 10 मई 2026
एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी की जाएगी

Vacancy Details (पदों का विवरण)

RSSB Lab Assistant Vacancy 2026 के तहत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के कुल 804 पद घोषित किए गए हैं। यह भर्ती विज्ञान (Science) और भूगोल (Geography) विषय से जुड़े उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है:

  • प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान): 582 पद
  • प्रयोगशाला सहायक (भूगोल): 136 पद
  • कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान): 86 पद
  • कुल पद: 804

Department-Wise Vacancy Details (विभागवार पदों का विवरण)

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 804 पदों को गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) दोनों क्षेत्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं। विभागवार पदों का विवरण नीचे दिया गया है:

  • माध्यमिक शिक्षा विभाग
    • पद का नाम: प्रयोगशाला सहायक (Grade-III)
    • Non-TSP: 418 पद
    • TSP: 82 पद
    • कुल पद: 500
  • कृषि विभाग, राजस्थान
    • पद का नाम: प्रयोगशाला सहायक
    • Non-TSP: 32 पद
    • TSP: 0
    • कुल पद: 32
  • संस्कृत शिक्षा विभाग
    • पद का नाम: प्रयोगशाला सहायक
    • Non-TSP: 16 पद
    • TSP: 1 पद
    • कुल पद: 17
  • राज्य फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला
    • प्रयोगशाला सहायक (फोटो के अलावा): 31 पद
    • प्रयोगशाला सहायक (फोटो): 2 पद
    • कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक: 68 पद
    • कुल पद: 101
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED)
    • पद का नाम: कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक
    • Non-TSP: 13 पद
    • TSP: 5 पद
    • कुल पद: 18
  • आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग
    • पद का नाम: प्रयोगशाला सहायक (भूगोल)
    • Non-TSP: 117 पद
    • TSP: 19 पद
    • कुल पद: 136
  • कुल पदों का सारांश
    • Non-TSP क्षेत्र: 697 पद
    • TSP क्षेत्र: 107 पद
    • कुल पद: 804

Eligibilty Criteria (पात्रता मानदंड)

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। इन शर्तों में मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा शामिल हैं। नीचे दोनों की जानकारी सरल भाषा में दी गई है, ताकि उम्मीदवार आसानी से यह समझ सकें कि वे इस भर्ती के लिए योग्य हैं या नहीं।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

RSSB Lab Assistant Bharti 2026 के अंतर्गत अलग–अलग विभागों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार को आवेदन उसी विभाग के अनुसार करना होगा, जिसके लिए वह योग्य हो।

  • माध्यमिक शिक्षा विभाग
    • सीनियर सेकेंडरी (12वीं) विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण
    • Physics, Chemistry, Biology / Mathematics / Biotechnology में से कम से कम 3 विषय अनिवार्य
    • देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान
    • राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान
  • कृषि विभाग
    • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 12वीं / सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण
  • संस्कृत शिक्षा विभाग
    • सीनियर सेकेंडरी / हायर सेकेंडरी
    • विज्ञान विषय वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए
  • राज्य फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला
    • विज्ञान विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी (12वीं) उत्तीर्ण
    • साथ में Computer Certificate / Diploma / Degree / O-Level / RS-CIT में से कोई एक अनिवार्य
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED)
    • विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान (Chemistry) के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण
  • कॉलेज शिक्षा विभाग (भूगोल)
    • सीनियर सेकेंडरी (12वीं) भूगोल विषय सहित उत्तीर्ण

Age Limit (आयु सीमा)

Rajasthan Lab Assistant Bharti 2026 में आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी, जो इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

Age Relaxation (आयु में छूट)

  • सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार: 5 वर्ष
  • SC / ST / OBC / MBC / EWS (पुरुष): 5 वर्ष
  • SC / ST / OBC / MBC / EWS (महिला): 10 वर्ष
  • पूर्व सैनिक, दिव्यांग, संविदा कर्मचारी, NCC प्रशिक्षक आदि को नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

Nationality (राष्ट्रीयता)

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार निम्न में से किसी एक श्रेणी का होना चाहिए:

  • भारत का नागरिक
  • नेपाल का नागरिक
  • भूटान का नागरिक
  • तिब्बती शरणार्थी, जो 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए हों

Application Fee (आवेदन शुल्क)

Rajasthan Lab Assistant Online Form 2026 भरते समय उम्मीदवारों को RSSB द्वारा निर्धारित OTR शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। यह शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय की गई है, जो इस प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग / क्रीमीलेयर OBC / क्रीमीलेयर MBC: ₹600
  • राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर OBC / नॉन-क्रीमीलेयर MBC / EWS / SC / ST: ₹400
  • दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार: ₹400
  • अन्य राज्यों के उम्मीदवार: सामान्य वर्ग के अंतर्गत – ₹600

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

Rajasthan Lab Assistant Notification 2026 के अनुसार उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगा, ताकि योग्य उम्मीदवारों को उचित अवसर मिल सके। चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:

  • लिखित परीक्षा (Written Examination)
    • उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। यह परीक्षा संबंधित विषय (विज्ञान / भूगोल) के आधार पर आयोजित की जाएगी।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
    • लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण और श्रेणी प्रमाण पत्र शामिल होंगे।
  • अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)
    • अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और विभागवार प्राथमिकता (Merit cum Priority) के आधार पर किया जाएगा।

Salary (वेतन)

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। यह पद Pay Matrix Level के अंतर्गत आता है, जिसके अनुसार नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को निश्चित मासिक वेतन के साथ अन्य सरकारी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

सरकारी नियमों के अनुसार, वेतन में महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य लागू भत्ते शामिल होंगे। यह नौकरी न केवल आर्थिक रूप से सुरक्षित है, बल्कि लंबे समय तक स्थिर करियर और पदोन्नति के अवसर भी प्रदान करती है।

How to Check Exam City Details?

RSSB Lab Assistant Exam City Details 2026 Check करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Exam City Details” या “Lab Assistant Exam City 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा।
  4. यहाँ अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
  5. दिए गए कैप्चा कोड को भरें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  6. आपकी स्क्रीन पर Exam City Details दिखाई दे जाएगी।
  7. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें या प्रिंट आउट निकाल लें।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

आप ये भी देख सकते हैं:

Conclusion (निष्कर्ष)

RSSB Lab Assistant Exam City Details 2026 जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों के लिए अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने का समय है। Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) द्वारा जारी एग्जाम सिटी जानकारी से अभ्यर्थी अपनी यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप चेक करें और परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें। साथ ही, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे भी समय पर डाउनलोड करना न भूलें, क्योंकि उसी में परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी जाएगी।

Career Manch के साथ जुड़े रहें, ताकि आपको ऐसी ही भरोसेमंद सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट सबसे पहले मिलती रहें।

RSSB Lab Assistant Exam Date 2026: FAQs

Q1. RSSB Lab Assistant Exam Date कब जारी हुई है?

Ans. RSSB द्वारा Lab Assistant Exam Date 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के माध्यम से जारी कर दी गई है। उम्मीदवार वहां जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं।

Q2. RSSB Lab Assistant Exam कब आयोजित होगी?

Ans. RSSB Lab Assistant Exam 09 मई और 10 मई 2026 को आयोजित होगी।

Q3. RSSB Lab Assistant Exam City Details 2026 कैसे चेक करें?

Ans. उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Exam City Details” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी डिटेल्स दिखाई दे जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

RSSB Lab Assistant Exam City Details 2026 Out