Last Update: 18 जनवरी 2026
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए यह समय बहुत खास है। दिसंबर का महीना कई बड़ी भर्तियां लेकर आया है। अलग-अलग विभागों में कुल 50,289 पदों पर वेकेंसी जारी की गई है। अच्छी बात यह है कि इन नौकरियों के लिए 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक सभी उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी के इंतेज़ार में हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है।

Career Manch की टीम आपके लिए लेकर आई है, इन सभी वेकेंसी की पूरी जानकारी – कौनसे विभाग में कितने वेकेंसी, योग्यता, आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया और कितने पदों पर मौका मिल सकता है, सब कुछ एक ही जगह पर।
(1). SSC जीडी कांस्टेबल
25,487 पदों पर मेगा भर्ती
SSC ने इस बार बड़ी संख्या में जीडी कांस्टेबल के लिए वेकेंसी जारी किया है। जो उम्मीदवार पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है।
- कुल पद – 25,487
- आवेदन शुरू – 1 दिसम्बर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि – 31 दिसंबर 2025
- योग्यता – सिर्फ 10वीं पास
- चयन प्रक्रिया –
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- फिजिकल टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- आवेदन और अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक (आवेदन प्रक्रिया समाप्त)
(2) मध्यप्रदेश क्षेत्र वितरण कंपनी
4009 पदों पर भर्ती
मध्यप्रदेश की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसम्बर से शुरू होगा। टेक्निकल बैकग्राउंड से जुड़े सभी उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर होने वाला है।
- कुल पद – 4009
- आवेदन शुरू – 20 दिसम्बर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि – 21 जनवरी 2026
- योग्यता – BE, B.Tech, Diploma आदि
- चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि
(3) गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड
13,591 पदों पर मेगा भर्ती
गुजरात पुलिस में इस बार बम्पर भर्ती निकली है। जिन उम्मीदवारों को पुलिस की वर्दी पहनने का शौक है, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।
- कुल पदों की संख्या – 13,591
- आवेदन शुरू – 3 December 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि – 23 December 2025
- योग्यता – 12वीं पास या ग्रेजुएट
- चयन प्रक्रिया –
- फिजिकल टेस्ट
- लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंग.. (आवेदन प्रक्रिया समाप्त)
(4) झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
3451 पदों पर बम्पर भर्ती
JSSC के द्वारा बड़ी संख्या में शिक्षण से संबंधित पदों पर भर्ती निकाली गई है। झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए यह एक शानदार मौका है।
- कुल पद – 3451
- आवेदन प्रक्रिया शुरू – 12 दिसम्बर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि – 13 जनवरी 2026
- योग्यता – D.El.Ed या B.Ed साथ ही स्पेशल एजुकेशन में 1 वर्ष का डिप्लोमा
- चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- आवेदन और अपडेट के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in या jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं
(5) इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ( IOCL )
2755 पदों पर भर्ती निकली है
इंडियन ऑयल की इस भर्ती में बड़ी संख्या में युवाओं को मौका दिया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सरकारी PSU में नौकरी का बढ़िया अवसर मिल रहा है।
- कुल पद – 2755
- आवेदन शुरू – 28 नवंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि – 18 दिसंबर 2025
- योग्यता – 12वीं पास, ITI या डिप्लोमा
- चयन प्रक्रिया – मेरिट बेस्ड, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- आवेदन और अपडेट के लिए IOCL की आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जाएं
(6) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI )
996 पदों पर भर्ती
SBI में जॉब करना बहुत से युवाओं का सपना होता है। इस बार SBI ने 996 पदों पर भर्ती निकाली है। बैंक जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।
- कुल पद – 996
- आवेदन शुरू – 2 दिसम्बर 2025
- आवेदन समाप्त – 23 जनवरी 2026
- योग्यता – ग्रेजुएशन
- चयन प्रक्रिया – शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू
- आवेदन और अपडेट के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं
निष्कर्ष
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय आपके कैरियर को एक नई दिशा दे सकता है। इस समय पुलिस, बैंक, तकनीकी विभाग और शिक्षा क्षेत्रों में भर्ती निकली हुई हैं। अपने इच्छा और योग्यता के अनुसार सही पद चुने और समय पर आवेदन जरूर करें।
सरकारी नौकरी के हर अपडेट के लिए Career Manch से जुड़े रहें। यहां आपको मिलती है हर वेकेंसी की सही और आसान जानकारी, सबसे पहले!
महत्वपूर्ण सूचना:
अंतिम और सटीक जानकारी के लिए पाठकों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।